Emergency landing of flight coming from Goa to Indore | गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: पहियों के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आई; सभी 140 यात्री सुरक्षित – Indore News

इंदौर में इंडिगो की फ्लाइट ने आसमान में 7 से 8 चक्कर लगाए। इसके बार इमरजेंसी लैंडिंग की।

गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट के पहियों का हाइड्रोलिक सिस्टम उड़ान के दौरान खराब हो गया। विमान की इंदौर में ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि पायलट ने अंडर कैरिज वॉर्निंग का मैसेज भेजा था। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंड

.

इंडिगो की फ्लाइट ने सोमवार दोपहर 3.14 बजे गोवा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। रोजाना यह फ्लाइट 2.40 बजे गोवा एयरपोर्ट से इंदौर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरती है। इंदौर पहुंचने पर पायलट ने देखा कि हाइड्रोलिक सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है।

इसके बाद एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से संपर्क कर अंडर कैरिज वॉर्निंग की जानकारी दी। आसमान में विमान ने 7 से 8 चक्कर लगाए। एटीसी ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए रनवे पर फायर ब्रिगेड और अन्य अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद शाम 5.08 बजे लैंडिंग कराई गई।

क्या होती है अंडर कैरिज वॉर्निंग

  • फ्लाइट में अंडर कैरिज वॉर्निंग का मतलब है कि विमान के पहिए (अंडर कैरिज) ठीक से काम नहीं कर रहे हैं या उनकी स्थिति सही नहीं है।
  • यह एक गंभीर चेतावनी है जो पायलट को तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता को दर्शाती है।
  • अंडर कैरिज वॉर्निंग का मतलब है पहिए ठीक से खुले या बंद नहीं हैं।
  • यह टेकऑफ या लैंडिंग के समय एक बहुत ही खतरनाक स्थिति होती है।

हाइड्रोलिक सिस्टम में समस्या

  • अंडर कैरिज को खोलने और बंद करने के लिए हाइड्रोलिक सिस्टम का उपयोग किया जाता है।
  • अगर इसमें कोई समस्या है, तो पहिए ठीक से काम नहीं करेंगे। कुछ सेंसर अंडर कैरिज की स्थिति की जानकारी पायलट को देते हैं।
  • अगर ये सेंसर खराब हैं, तो गलत जानकारी मिल सकती है।

अन्य यांत्रिक समस्याएं अंडर कैरिज में कोई भी यांत्रिक समस्या, जैसे कि बोल्ट ढीला होना या किसी अन्य भाग का टूटना, अंडर कैरिज वॉर्निंग का कारण बन सकता है।

फ्लाइट वापसी के अन्य मामले…

20 जुलाई: इंडिगो फ्लाइट 40 मिनट हवा में चक्कर लगाती रही, तिरुपति लौटी

इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार को तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस कारण विमान करीब 40 मिनट तक हवा में ही चक्कर लगाता रहा। इसके बाद वापस तिरुपति आ गया।

एयर ट्रैफिक ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, एयरबस A321neo विमान तिरुपति एयरपोर्ट से शाम 7:42 बजे रवाना हुआ और लगभग 8:34 बजे वापस लौट आया।

तिरुपति से हैदराबाद के लिए यह दिन की आखिरी शेड्यूल्ड फ्लाइट थी, जिसे रद्द कर दिया गया। इंडिगो की ओर से मामले पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

फ्लाइट रडार 24 के अनुसार फ्लाइट ने तिरुपति के वेंकटगिरी शहर तक जाकर यू-टर्न लिया।

फ्लाइट रडार 24 के अनुसार फ्लाइट ने तिरुपति के वेंकटगिरी शहर तक जाकर यू-टर्न लिया।

19 जुलाई: एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण लौटी

एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 19 जुलाई को उड़ान भरने के 16 मिनट बाद ही हैदराबाद वापस आ गई थी। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 IX110 सुबह 6:40 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी।

फ्लाइट को सुबह 11:45 बजे थाईलैंड के फुकेट में लैंड होना था। हालांकि टेकऑफ के थोड़ी देर बाद पायलट फ्लाइट को वापस हैदराबाद ले आया। विमान में तकनीकी खराबी थी, हालांकि किस तरह की गड़बड़ी थी। इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई। पूरी खबर पढ़ें…

16 जुलाई: गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E 6271 की बुधवार रात 9:53 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फ्लाइट का इंजन हवा में ही फेल हो गया था। विमान में 191 लोग सवार थे।

हालांकि, इंडिगो की तरफ से इंजन फेल होने की पुष्टि नहीं की गई है। एयरलाइन कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि दिल्ली से उड़ान भरते समय फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चला। प्रोटोकॉल के तहत, विमान को डायवर्ट कर मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया।

15 जुलाई: पटना में रनवे टच करके दोबारा उड़ा इंडिगो विमान

मंगलवार को इंडिगो की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद दाेबारा उड़ गई। - AI से ली गई तस्वीर।

मंगलवार को इंडिगो की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद दाेबारा उड़ गई। – AI से ली गई तस्वीर।

15 जुलाई को दिल्ली से पटना पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E2482 लैंडिंग के दौरान रनवे टच करने के बाद दाेबारा उड़ गई। फिर, तीन-चार चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट ने 5 मिनट बाद दाेबारा लैंडिंग की। इस दाैरान 173 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार की रात करीब 9 बजे दिल्ली से पटना आने के बाद पायलट ने विमान की लैंडिंग कराई। हालांकि विमान टचिंग पॉइंट को थोड़ा ओवरशूट कर गया था। यानी वह रनवे पर लैंडिंग के लिए तय पॉइंट को पार कर गया था।

8 जुलाई: इंदौर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री बोले- झटका लगा

इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के करीब आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी आ गई थी। विमान की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट में अचानक जोर का झटका महसूस हुआ। जिसके कुछ ही देर बाद पायलट ने फ्लाइट को वापस इंदौर लाने की घोषणा की। इसे सुबह 7:15 बजे सुरक्षित लैंड करा लिया गया था।

—————–

ये खबर भी पढ़ें…

अहमदाबाद प्लेन क्रैश- मीडिया रिपोर्ट्स सिर्फ अटकलें: अमेरिकी अधिकारी बोलीं- भारत को पूरी जांच करने दें

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर अमेरिकी एजेंसी ने सावधान रहने की सलाह दी है। यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की अध्यक्ष जेनिफर होमेंडी ने कहा, जो बातें सामने आई हैं वो सिर्फ अटकलें लगाने वाली हैं। भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अभी अपनी शुरुआती रिपोर्ट जारी की है। इस तरह की जांच में समय लगता है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *