Elon Musk Father India Visit; Errol Musk Controversial Facts | Racism Relationship | इलॉन मस्क के पिता के सौतेली बेटी से दो बच्चे: भरोसेमंद न होने का आरोप भी; भारत दौरे पर आए इरॉल मस्क के 5 बड़े विवाद

  • Hindi News
  • Business
  • Elon Musk Father India Visit; Errol Musk Controversial Facts | Racism Relationship

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
25 मई 1946 को जन्में इरॉल का बचपन साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया में बीता। इंजीनियरिंग, प्रॉपर्टी और पन्ना व्यापार से पैसा कमाया। - Dainik Bhaskar

25 मई 1946 को जन्में इरॉल का बचपन साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया में बीता। इंजीनियरिंग, प्रॉपर्टी और पन्ना व्यापार से पैसा कमाया।

इलॉन मस्क के पिता इरॉल ग्राहम मस्क 5 दिन के भारत दौरे पर है। साउथ अफ्रीका में जन्मे इरॉल एक इलेक्ट्रोमेकेनिकल इंजीनियर, पायलट, प्रॉपर्टी डेवलपर और पन्ना व्यापारी रहे हैं। लेकिन उनकी ज़िंदगी में कुछ ऐसे विवाद हुए, जिन्होंने उन्हें और उनके बेटे इलॉन के रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया।

इस स्टोरी में इरॉल मस्क की जिंदगी से जुड़े 5 बड़े विवाद…

1. सौतेली बेटी जना बेज़ुडेनहाउट के साथ रिश्ता

इरॉल का सबसे बड़ा विवाद है उनकी सौतेली बेटी जना बेज़ुडेनहाउट के साथ रिश्ता। इरॉल ने जना की मां हीड से 90 के दशक में शादी की थी। ये शादी करीब 2 साल तक चली। हीड के अलग होने के बाद, इरॉल ने कई सालों तक जना को नहीं देखा और न ही उससे बात की।

2014 में जना से फिर मुलाकात हुई। जना संघर्ष कर रही थीं इसलिए उसने इरॉल को कॉल किया था। उस समय जना की एक आठ साल की बेटी थी। इरॉल ने मदद ऑफर की और धीरे-धीरे रिश्ता रोमेंटिक रिलेशनशिप में बदल गया। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हुए।

2017 में बेटा एलियट रश और 2019 में एक बेटी। इरॉल ने इसे “भगवान की मर्ज़ी” बताया, लेकिन ये बात इलॉन को बिल्कुल पसंद नहीं आई। इलॉन ने इसे गलत ठहराया और अपने बच्चों को इरॉल से दूर रखने का फैसला किया।

इस रिश्ते ने न सिर्फ परिवार में तनाव बढ़ाया, बल्कि मीडिया में भी खूब हंगामा हुआ। लोग इसे अनैतिक मानते हैं, क्योंकि जना को इरॉल तब से जानते थे, जब वो सिर्फ चार साल की थी।

इरॉल मस्क की सौतेली बेटी जना बेजुइडेनहौट अपने बेटे इलियट रश के साथ।

इरॉल मस्क की सौतेली बेटी जना बेजुइडेनहौट अपने बेटे इलियट रश के साथ।

बायीं ओर से इलॉन मस्क की सौतेली बहन एलेक्जेंड्रा, आशा रोज मस्क, इलॉन मस्क और सौतेली बहन जना बेजुइडेनहौट।

बायीं ओर से इलॉन मस्क की सौतेली बहन एलेक्जेंड्रा, आशा रोज मस्क, इलॉन मस्क और सौतेली बहन जना बेजुइडेनहौट।

2. माये मस्क के साथ शादी में दुर्व्यवहार के आरोप

इलॉन मस्क की मां और इरॉल की पहली पत्नी माये मस्क के साथ उनकी शादी 1970 से 1979 तक चली। माये ने अपनी किताब में बताया कि इरॉल उनके साथ बुरा बर्ताव करते थे। वो उन्हें “बेकार” और “मूर्ख” कहते थे। माये ने एक घटना का ज़िक्र किया, जब तलाक के दौरान इरॉल उनके घर चाकू लेकर आए। माये को पड़ोस में भागकर जान बचानी पड़ी।

इलॉन ने भी अपनी मां की बात का समर्थन किया और कहा कि उनके पिता उनके साथ भी कठोर थे। हालांकि, इरॉल इन आरोपों को झूठ बताते हैं और कहते हैं कि ये बातें बढ़ा-चढ़ाकर कही गई हैं। ये विवाद उनकी छवि के लिए बड़ा झटका रहा।

3. इलॉन मस्क के साथ तनाव और सार्वजनिक झगड़ा

इरॉल और इलॉन का रिश्ता हमेशा से तनावपूर्ण रहा है। इलॉन ने 2017 में एक इंटरव्यू में अपने पिता को “भयानक इंसान” कहा और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। जैसे बचपन में गाली-गलौज और मानसिक दबाव। इलॉन ने अपनी बायोग्राफी में बताया था कि एक बार स्कूल में उनके साथ मारपीट हुई थी। उनका चेहरा इतना सूज गया था कि मुश्किल से आंखें दिख रही थीं।

स्कूल की लड़ाई के बाद, मस्क के पिता इरॉल ने उस बच्चे का पक्ष लिया जिसने इलॉन के चेहरे पर मुक्का मारा था। जब इलॉन अस्पताल से घर आए, तो उनके पिता ने उन्हें डांटा। इलॉन याद करते हुए कहते हैं, ‘मुझे एक घंटे तक खड़ा रहना पड़ा, वह मुझ पर चिल्ला रहे थे और कहा कि मैं बिल्कुल बेकार हूं।’ वहीं उनके भाई किंबल कहते हैं मेरे पिता अक्सर ऐसा करते थे। उनमें कोई दया नहीं है।

दूसरी तरफ, इरॉल कहते हैं कि इलॉन उनकी बात को गलत तरीके से पेश करते हैं। 2018 में एक इंटरव्यू में उन्होंने इलॉन को “बिगड़ा हुआ बच्चा” कहा और दावा किया कि वो सिर्फ़ इंतजार कर रहे हैं कि इलॉन उनकी बात समझे। 2024 में इरॉल ने ये भी कहा कि उनके डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन करने की वजह से इलॉन नाराज हुए, जो बाद में गलत साबित हुआ, क्योंकि इलॉन भी ट्रम्प के समर्थक बन गए।

इरॉल और इलॉन का रिश्ता हमेशा से तनावपूर्ण रहा है। सार्वजनिक तौर पर भी दोनों की एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी होती रही है।

इरॉल और इलॉन का रिश्ता हमेशा से तनावपूर्ण रहा है। सार्वजनिक तौर पर भी दोनों की एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी होती रही है।

4. रंगभेद पर विवादित बयान

इरॉल ने 1994 तक चले साउथ अफ्रीका के रंगभेद सिस्टम के बारे में कुछ बयान दिए, जिनसे विवाद हुआ। 2018 में उन्होंने कहा कि रंगभेद के दौरान कुछ लोगों के लिए जिंदगी “इतनी बुरी नहीं थी।” ये बयान लोगों को बहुत गलत लगा, क्योंकि रंगभेद ने लाखों लोगों को भेदभाव का शिकार बनाया था। इलॉन ने हमेशा रंगभेद का विरोध किया और इसीलिए 17 साल की उम्र में साउथ अफ्रीका छोड़ दिया।

5. भरोसेमंद न होने का आरोप

इलॉन मस्क कहते है कि इरॉल की बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपने पिता को “झूठा” बताया, जो अपनी कहानियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं। मिसाल के लिए, इरॉल ने 2025 में दावा किया कि उन्होंने इलॉन और साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के बीच फोन कॉल करवाई, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई। उनके ऐसे बयान अक्सर विरोधाभासी होते हैं, जिससे उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं।

पिता के साथ इलॉन की बुरी यादें, लेकिन फिजिक्स उन्हीं ने सिखाई

भले ही इलॉन मस्क की उनके पिता इरॉल के साथ बुरी यादें रही हों, लेकिन वह फिजिक्स, इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन के फंडामेंटल सिखाने का श्रेय अपने पिता को देते हैं। इन्हीं की बदौलत इलॉन, टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी इनोवेटिव कंपनियां बना पाए हैं। मस्क कहते हैं, ‘उनके पिता की टीचिंग पैसे से ज्यादा मूल्यवान है।’

इरॉल मस्क के बेटे इलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान है। उनकी टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियां हैं।

इरॉल मस्क के बेटे इलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान है। उनकी टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियां हैं।

शुरुआती जिंदगी: छोटी उम्र से ही मशीनें ठीक करने का शौक

25 मई 1946 को जन्मे इरॉल का बचपन साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया में बीता, जब वहां रंगभेद का दौर था और टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रही थी। उनके पिता वाल्टर हेनरी जेम्स मस्क, जो दूसरे विश्व युद्ध में क्रिप्टोग्राफर थे, और उनकी अंग्रेज मां कोरा अमेलिया रॉबिन्सन ने उन्हें पाला। छोटी उम्र से ही एरॉल को मशीनों और सामान ठीक करने का शौक था, जो उनकी इंजीनियर बनने की राह का पहला कदम था।

इरॉल ने वाटरक्लूफ हाउस प्रिपरेटरी स्कूल, ब्रायनस्टन हाई स्कूल और प्रिटोरिया बॉयज़ हाई स्कूल में पढ़ाई की, वही स्कूल जहां बाद में इलॉन भी गए। उन्होंने प्रिटोरिया यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रोमेकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली, जिसने उनके करियर की नींव रखी।

शुरुआती बिजनेस: इंजीनियरिंग, प्रॉपर्टी और पन्ना व्यापार से पैसा कमाया

इरॉल की ज़िंदगी में मेहनत और हुनर का बड़ा रोल रहा। तीस की उम्र तक वो एक कामयाब इंजीनियर और सलाहकार बन चुके थे। उन्होंने ऑफिस बिल्डिंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, घर और यहां तक कि एक एयर फोर्स बेस जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया। प्रॉपर्टी डेवलपमेंट में भी उनकी अच्छी पकड़ थी, जिससे उन्होंने खूब पैसा कमाया। उनके पास प्राइवेट जेट, यॉट और प्रिटोरिया में एक बड़ा घर था।

उनके करियर का सबसे विवादित हिस्सा रहा 1980 के दशक में ज़ाम्बिया की पन्ना खदानों से उनका व्यापार। इरॉल ने बताया कि उन्होंने लेक तांगानिका के पास तीन खदानों से पन्ना निकालने का अधिकार लिया था, लेकिन वो खदानें उनकी नहीं थीं। ये एक “गुप्त” डील थी, जिसमें उन्होंने एक हवाई जहाज के बदले पन्नों का हिस्सा लिया। इस व्यापार से मस्क परिवार को खूब दौलत मिली।

फिजिक्स और इंजीनियरिंग: बड़े प्रोजेक्ट्स डिज़ाइन करने में इसका इस्तेमाल

इरॉल की इंजीनियरिंग की पढ़ाई ने उन्हें फिजिक्स से जोड़ा। वो मशीनों, बिजली और मेकेनिक्स के सिद्धांतों को समझते थे और बड़े प्रोजेक्ट्स को डिज़ाइन करने में इसका इस्तेमाल करते थे। इस तकनीकी माहौल ने इलॉन को बचपन से प्रभावित किया।

इरॉल के पास घर में कंप्यूटर और एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका था, जिससे इलॉन की जिज्ञासा बढ़ी। दस साल की उम्र में इलॉन ने VIC-20 कंप्यूटर पर खुद प्रोग्रामिंग सीखी और बारह साल की उम्र में ब्लास्टर नाम का गेम बनाकर 500 डॉलर में बेचा।

—————————————-

इरॉल मस्क से जुड़ी ये खबर भी पढ़े…

मस्क को पिता की सलाह- थोड़ा आराम करो, भारत घूमो:अयोध्या में राम मंदिर देखने के लिए उत्सुक हूं; इलॉन मस्क के पिता भारत आए

टेस्ला के CEO इलॉन मस्क के पिता इरॉल मस्क भारत में हैं। इर दौरान एक न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बेटे को सलाह देते हुए कहा- इलॉन को थोड़ा आराम करना चाहिए और भारत का दौरा करना चाहिए। उन्होंने हंसते हुए कहा कि उनका बेटा 53 साल का है, लेकिन वह ऊर्जा और उत्साह में 30 साल के युवा जैसा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *