Elephants created terror in Chakulia | चाकुलिया में हाथियों ने मचाया आतंक: शौच करने गए युवक की कुचल कर ली जान, वन विभाग ने दिया मुआवजा – Chakulia News

गांव के पास मौजूद हाथियों का झूंड

पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया वन क्षेत्र स्थित श्यामसुंदर थाना के जमुना पंचायत के इंदबनी गांव में हाथियों के आतंक से लोग परेशान हैं। गुरुवार की सुबह करीब 4.30 बजे शौच करने गए 30 वर्षीय देवाशीष मुंडा हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में उसे निजी वाहन के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रहे थे। तभी रास्ते में हरिणीया के समीप उसकी मौत हो गई। परिजन फिर भी अस्पताल ले कर गए जहां डॉ नरेश बास्के ने मृत घोषित कर दिया।

तत्काल दिया गया मुआवजा घटना की सूचना पाकर वनपाल कल्याण महतो, वनकर्मी विप्लव कुमार सीएचसी पहुंचे। वहीं इसकी जानकारी पाकर विधायक समीर मोहंती भी पहुंच कर मृतक के परिजन का हाल जाना। इस मौके पर रेंजर दिग्विजय सिंह के निर्देश पर वनपाल ने मृतक के बड़े भाई विनय मुंडा को 1 लाख रूपए का मुआवजा दिया। साथ ही बकाया राशि तीन लाख रूपए कागजी प्रकिया होने के बाद देने की बात कही गई है।

हाथियों को देख देवाशीष भाग रहा था। इसी दौरान वह गिर गया। हाथियों ने उसे कुचल कर मार डाला (मृतक की फाइल फोटो )

हाथियों को देख देवाशीष भाग रहा था। इसी दौरान वह गिर गया। हाथियों ने उसे कुचल कर मार डाला (मृतक की फाइल फोटो )

कैसे घटी पूरी घटना घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई विनय मुंडा ने कहा कि उसका छोटा भाई देवाशीष मुंडा अपने राशन की दुकान पर सोया था। भोर में वह मैदान तरफ शौच करने गया था। तभी हाथी से उसका सामना हो गया था। इस दौरान हाथी को देख कर वह भाग रहा था। इसी बीच वह गिर गया। मौके पर हाथी ने उसे पैर से कुचल दिया।

और दांत से पीठ में हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल लाने के क्रम में उसकी रास्ते में ही मौत हो गया। जानकारी हो कि मृतक की पत्नी दिव्या भारती मुंडा सहिया है और उसका तीन साल का एक बेटा भी है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

इनपुट : राजीव तिवारी, चाकुलिया

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *