Election of education committee begins | शिक्षा प्रसार समिति का चुनाव शुरू: 988 मतदाताओं में से एक बजे तक 300 ने डाला वोट, दो प्रमुख गुटों में कड़ी टक्कर – Hapur News

दानिश, हापुड़।2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शिक्षा प्रसार समिति का चुनाव शुरू। - Dainik Bhaskar

शिक्षा प्रसार समिति का चुनाव शुरू।

हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज और इंटर कॉलेज की संचालक संस्था शिक्षा प्रसार समिति का त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को शुरू हुआ। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। दोपहर तक 300 मतदाताओं ने अपनी वोट का प्रयोग किया।

इस चुनाव में श्री सरस्वती ग्रुप और शिक्षा प्रसार समिति सेवा ग्रुप आमने-सामने हैं। कुल 988 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। दोपहर एक बजे तक 300 मतदाताओं ने वोट डाला। मतदान के लिए कुल 8 बूथ बनाए गए हैं। इनमें एक बूथ विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं के लिए है। चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और पुलिस बल तैनात है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. नवीन चंद्र सिंह के अनुसार, मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

14 को जारी होंगे परिणाम।

14 को जारी होंगे परिणाम।

ये हैं प्रमुख प्रत्याशी

चुनाव में प्रधान पद के लिए सेवा ग्रुप से प्रदीप गुप्ता और श्री सरस्वती ग्रुप से सुरेश चंद संपादक मैदान में हैं। मंत्री पद के लिए अमित अग्रवाल जोनी और लवलीन गुप्ता, प्रबंधक पद के लिए सुनील कुमार गोयल और सुधीर अग्रवाल चुनाव लड़ रहे हैं। उप-प्रधान पद के लिए संजय कुमार अग्रवाल और अरुण कुमार गर्ग, उप-मंत्री के लिए राजेंद्र अग्रवाल रोशे और विशाल आनंद, तथा उप-प्रबंधक पद के लिए अजय कांत गर्ग और ललित कुमार गोयल प्रत्याशी हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए वेद प्रकाश गर्ग और सुशील कुमार जैन, जबकि आडिटर पद के लिए भारत भूषण गोयल और अनिल कुमार गुप्ता चुनाव मैदान में हैं। चुनाव परिणाम 14 अप्रैल को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *