घायल का प्राथमिक उपचार करते डॉक्टर।
खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड के वासुदेवपुर स्थित मुख्य सड़क पर बुधवार रात ई-रिक्शा और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
.
यह घटना रात करीब 8:00 बजे हुई। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल युवक की पहचान वासुदेवपुर निवासी प्रकाश रजक के 30 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार रजक के रूप में हुई है।
अस्पताल में डॉ. प्रदीप कुमार साहू ने घायल सूरज कुमार रजक का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।