ग्वालियर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मृतक जवान विक्रम सिंह परमार ने परिस्थितियों के सामने हार कर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
ग्वालियर के एक बेटे ने मंगलवार रात मुरैना में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। मृतक पुलिस में जवान था। DSP हेडक्वार्टर मुरैना का गनर था। मंगलवार को वह कुछ उखड़ा सा था। इसके बाद पत्नी से कहासुनी हुई और बाहर निकल गया। अचानक गोली की आवाज आई, तो परिजन पहुंचे। जवान ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर जान दे दी थी। कुछ दिन पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था, इसलिए वह छुट्टी पर था। पता लगा है कि मृतक के जीवन में कुछ दिन से उथल पुथल चल रही थी। लेनदेन को लेकर विवाद भी सुनाई पड़ा है।
परिवार में वह अकेला कमाने वाला था। कुछ साल पहले उसके पिता