Drunk policeman crushes 3 people in Ahmedabad | अहमदाबाद में पुलिसकर्मी ने 5 को मारी टक्कर: नशे में धुत तेज रफ्तार कार बकरा मंडी में घुसाई, लोगों ने पकड़ा तो देने लगा धमकी – Gujarat News

हादसा शहर के राणीप इलाके में बकरा मंडी में शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ।

गुजरात के अहमदाबाद में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने शनिवार रात पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोके पर मौजूद लोगों ने आरोपी कांस्टेबल को पकड़ा तो वह

.

बकरा मंडी में घुसाई तेज रफ्तार कार हादसा शहर के राणीप इलाके में बकरा मंडी में शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चला रहे पुलिसकर्मी ने पहले एक के बाद एक पांच टू-व्हीलर चालकों को चपेट में लिया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। वहीं, एक स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कार दीवार से टकराकर रुक गई। कार चला रहा पुलिस वाला नशे की हालत में था।

हादसे के बाद मौके से भाग निकला आरोपी कार चला रहे पुलिसकर्मी की पहचान युवरात सिंह जोरावर के रूप में हुई है। जोरावार एलिसब्रिज पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। हादसे के बाद मौका पाते ही जोरावर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के पिता मधुपुरा पुलिस स्टेशन में काम करते हैं।

वडोदरा में भी एक PSI ने 3 वाहनों को मारी थी टक्कर कुछ दिन पहले अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर वडोदरा में छानी ब्रिज के पास भी ऐसा ही हादसा हुआ था। यहां एक नशे में धुत पीएसआई ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी थी। इसके बाद नर्मदा जिले के एसपी ने पीएसआई योगेंद्रसिंह हरिसिंह पढियार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। पीएसआई के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *