समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बथुआ गांव में सोमवार देर शाम शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को गांव के लोगों ने हंगामा करने से मना किया। जिसके बाद शराबी ने 6 राउंड गोली चला दी। गोलीबारी में एक महिला समेत 2 लोग जख्मी हो गए।
.
जख्मी की पहचान गांव के मनोज कुमार सिंह और सुरेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी के रूप में की गई है। मनोज को बाएं पैर में गोली लगी है जबकि महिला को हाथ में गोली लगने की बात बताई गई है। गोली की आवाज पर जुटे ग्रामीणों ने जख्मी मनोज को पूसा अनुमंडल लिया अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बीच घटना की सूचना पर पूसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

जख्मी का अस्पताल में चल रहा इलाज।
वारदात के बाद फरार हुआ गोली चलाने वाला
बताया जा रहा कि सोमवार शाम बिशनपुर बथुआ गांव के सुबोध कुमार उर्फ चपती शराब के नशे में हल्ला कर रहा था। इसी दौरान गांव के मनोज कुमार ने उन्हें शोर मचाने से मना किया। जिससे नाराज होकर सुबोध ने गोली चलानी शुरू कर दी। करीब 6 से अधिक बार फायरिंग हुई है।
गोली मनोज को बाएं पैर में लगी, जबकि एक गोली सुरेंद्र प्रसाद की पत्नी को बांह में लगी है। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद सुबोध मौके से फरार हो गया। बाद में जुटे लोगों ने जख्मी को अस्पताल लाया।

जांच में जुटी पुलिस।
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है
पूसा थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि बिशनपुर बथुआ गांव में गोलीबारी की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। 2 व्यक्ति को गोली लगने की बात बताई गई है। मनोज कुमार को पर में गोली लगी है। जिनका उपचार चल रहा है। महिला को गोली छूती हुई निकल गई। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।