DRDO Supersonic Anti Submarine Missile System Testing Update | DRDO ने SMART मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया: हिंद महासागर में तैनात किया जाएगा; चीनी नौसेना की पनडुब्बियों पर नजर रखेगा

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
SMART से एंटी सबमरीन वॉर कैपेसिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी। - Dainik Bhaskar

SMART से एंटी सबमरीन वॉर कैपेसिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बुधवार (1 मई) की सुबह 8 बजे ओडिशा के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर ‘SMART’ मिसाइल सिस्टम की सफल टेस्टिंग की। इसे ग्राउंड मोबाइल लॉन्चर से लॉन्च किया गया।

DRDO ने बताया कि सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज टॉरपीडो सिस्टम (SMART) इंडियन नेवी के लिए तैयार किया गया है। ये नेक्स्ट जनरेशन मिसाइल बेस्ड लाइटवेट टॉरपीडो डिलीवरी सिस्टम है। इससे एंटी सबमरीन वॉर कैपेसिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

SMART को हिंद महासागर में बढ़ती चीनी पनडुब्बियों के मुकाबले के लिए इंडियन नेवी तैनात करेगी।

नौसेना की मारक क्षमता को बढ़ाएगा SMART
इस SMART सिस्टम की मदद से नौसेना को टॉरपीडो की मारक रेंज बढाने में मदद मिलेगी। इससे सुमद्र में दुश्मन की अधिक दूरी वाली पनडुब्बियों को भी ट्रैक और टागरेट किया जा सकेगा।

ये कनिस्टर बेस्ड मिसाइल सिस्टम है। जिसमें टू स्टेज प्रपल्शन, इलेक्ट्रोमेकैनिकल एक्चुएटर, प्रिसिशन इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम जैसे एडवांस सब-सिस्टम शामिल हैं। इसमें पैराशूट बेस्ड रिलीज सिस्टम के साथ लाइट वेट टॉरपीडो को पेलोड की तरह ले जाया जा सकता है।

अधिकारियों की माने तो यह सिस्टम सिमैट्रिक सेपरेशन, इजेक्शन और वैलॉसिटी कंट्रोल जैसी एडवांस टेक्निक से लैस है।

SMART से नौसेना की ताकत बढे़गी: रक्षामंत्री SMART के सफल परीक्षण पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम के विकास से हमारी नौसेना की ताकत और बढ़ेगी। DRDO के प्रेसिडेंट और सचिव अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने SMART को डेवलप करने वाली टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

यह खबरें भी पढे़ं…

1500 किमी रेंज वाली निर्भय क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण: 300 किलोग्राम हथियार ले जाने की क्षमता; इसकी जद में पूरा पाकिस्तान

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने गुरुवार (18 अप्रैल) को लंबी दूरी की निर्भय क्रूज मिसाइल का ओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज चांदीपुर में सफल परीक्षण किया। इंडिजिनस टेक्नोलॉजी क्रूज मिसाइल (ITCM) में भारत में बना माणिक टर्बोफैन इंजन लगा हुआ है। साथ ही इसमें इंडिजिनस प्रोपल्शन सिस्टम भी मौजूद है। पूरी खबर पढ़ें

5000KM रेंज वाली अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण: पूरा चीन और आधा यूरोप जद में; एक साथ कई टारगेट पर निशाना लगा सकती है

भारत ने अपनी पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर लिया है। इसकी रेंज 5000 किमी है। यह मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) टेक्नोलॉजी से लैस है। यानी इसे एक साथ कई टारगेट्स पर लॉन्च किया जा सकता है। इसका पहला परीक्षण अप्रैल 2012 में हुआ था, जबकि सोमवार का परीक्षण MIRV के साथ हुआ। पूरी खबर पढ़ें

भारत की मीडियम-रेंज मिसाइल का टेस्ट सफल: सरकार बोली-नई टेक्नोलॉजी की ऑपरेशनल कैपेबिलिटी मिली

भारत ने मंगलवार 23 अप्रैल को मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस लॉन्चिंग से भारत को नई टेक्नोलॉजी के साथ ऑपरेशनल कैपेबिलिटी मिल गई है। ये टेस्टिंग स्ट्रैटजिक फोर्सेस कमांड के निर्देशन में की गई। ये भी बताया गया है कि ये मिसाइल अग्नि मिसाइल परिवार का हिस्सा नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *