Door to door campaign of Joba Manjhi | जोबा मांझी का डोर टू डोर कैंपेन: शनिवार की शाम थम जायेगा प्रचार का शोर – Chaibasa (West Singhbhum) News

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिमी सिंहभूम: इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी ने शुक्रवार को सरायकेला शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान जोबा माझी ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की और महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने इंडिया महागठबंधन और प्रत्याशी जोबा माझी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। जनसंपर्क अभियान के दौरान जोबा माझी ने कहा इस बार के चुनाव में सारे मिथक को तोड़ सरायकेला विस क्षेत्र की जनता एक नया इतिहास रचेगी। अभियान के क्रम में मतदाताओं की ओर से मिल रहे समर्थन से गदगद जोबा माझी ने कहा सरायकेला सहित सिंहभूम का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता है। राज्य के खनिज संपदा, जल, जंगल और जमीन पर भाजपा की गलत नजर है। इसे बचाने के लिए इंडिया महागठबंधन का साथ देना जरूरी है।

मौजूद रहे

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *