Donald trump to address joint session of US congress Live | अमेरिकी संसद में ट्रम्प का भाषण: बोले- हमने 43 दिन में वो किया जो कई सरकारें कई साल में नहीं कर पाईं, ये तो बस शुरुआत है


वॉशिंगटन डीसीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रम्प पहली बार जॉइंट सेशन को संबोधित कर रहे हैं। - Dainik Bhaskar

दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रम्प पहली बार जॉइंट सेशन को संबोधित कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के जॉइंट सेशन को संबोधित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने पहले भाषण में कहा कि अमेरिका का सुनहरा दौर लौट चुका है। हमने 43 दिन में वो किया जो कई सरकारें सालों में नहीं कर पाईं, ये तो बस शुरुआत है।

ट्रम्प का यह भाषण ऐसे समय पर हो रहा है जब अमेरिकी सरकार रूस-यूक्रेन वॉर और मिडिल ईस्ट में संघर्ष को खत्म करने और फेडरल सरकार में बदलाव करने पर जोर दे रही है। इस भाषण में ट्रम्प टैरिफ, अप्रवासी समस्या, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जंग, USAID रोकने, मस्क के DOGE विभाग की वर्किंग जैसे उन मुद्दों पर बोल सकते हैं, जो सवालों में बने हुए हैं।

जॉइंट सेशन से जुड़ीं 5 तस्वीरें…

सुप्रीम कोर्ट के जजों के साथ हाथ मिलाते हुए डोनाल्ड ट्रम्प।

सुप्रीम कोर्ट के जजों के साथ हाथ मिलाते हुए डोनाल्ड ट्रम्प।

डोनाल्ड ट्रम्प संबोधित में शामिल होने पहुंचे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और सदन के स्पीकर माइक जॉनसन

डोनाल्ड ट्रम्प संबोधित में शामिल होने पहुंचे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और सदन के स्पीकर माइक जॉनसन

ट्रम्प को सुनने के लिए टेस्ला चीफ इलॉन मस्क भी पहुंचे हैं।

ट्रम्प को सुनने के लिए टेस्ला चीफ इलॉन मस्क भी पहुंचे हैं।

ट्रम्प का संबोधन सुनने के लिए उनकी बेटी इवांका ट्रम्प और दामाद जैरेड कुशनर भी पहुंचे।

ट्रम्प का संबोधन सुनने के लिए उनकी बेटी इवांका ट्रम्प और दामाद जैरेड कुशनर भी पहुंचे।

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प कांग्रेस के जॉइंट सेशन में ट्रम्प का संबोधन सुनने के लिए पहुंचीं।

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प कांग्रेस के जॉइंट सेशन में ट्रम्प का संबोधन सुनने के लिए पहुंचीं।

ट्रम्प के संबोधन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- अमेरिका का सुनहरा दौर शुरू हो चुका है

छह हफ्ते पहले, मैंने इस कैपिटल के गुंबद के नीचे खड़े होकर कहा था कि अमेरिका का सुनहरा दौर शुरू हो रहा है।तब से लेकर अब तक, हमने तेजी से और बिना रुके काम किया है, ताकि देश के इतिहास का सबसे कामयाब और शानदार दौर लाया जा सके।पिछले 43 दिनों में जो काम किया है, वो कई सरकारें कई साल में नहीं कर पाईं। अमेरिका वापस आ गया है। ये तो बस शुरुआत है।

मैं आज रात हाउस चैंबर में ये बताने के लिए लौटा हूं कि ‘अमेरिका की रफ्तार फिर से लौट आई है, हमारी ताकत वापस आ गई है, हमारा गर्व लौट आया है, हमारा आत्मविश्वास फिर से ऊंचा है, और अमेरिकी सपना पहले से बड़ा और बेहतर हो रहा है।’

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डग कॉलिंन्स बने डेजिग्नेटेड सर्वाइवर

वेटरन्स अफेयर्स सेक्रेटरी डग कॉलिन्स को डोनाल्ड ट्रम्प के भाषण के लिए “डेजिग्नेटिड सर्वाइवर” चुना गया है। कॉलिन्स यूएस कैपिटल से दूर अज्ञात जगह पर कड़ी सुरक्षा में रहेंगे और पूरे भाषण के दौरान वहां बने रहेंगे। राष्ट्रपति किसी विशेष व्यक्ति “डेसिग्नेटिड सर्वाइवर” चुनते हैं, ताकि अगर किसी अप्रत्याशित घटना में लाइन ऑफ सक्सेशन में शामिल सभी लोग मारे जाएं या अपने कर्तव्यों का पालन करने में असमर्थ हो जाएं, तो वह व्यक्ति देश का नेतृत्व कर सके।

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट के 4 जस्टिस भी मौजूद

ट्रम्प को सुनने के लिए सुप्रीम कोर्ट के जज (आगे की लाइन में) भी पहुंचे हैं।

ट्रम्प को सुनने के लिए सुप्रीम कोर्ट के जज (आगे की लाइन में) भी पहुंचे हैं।

ट्रम्प का संबोधन सुनने के लिए सुप्रीम कोर्ट के चार जस्टिस भी संसद पहुंचे हैं। चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स, जस्टिस एलेना कागन, ब्रेट कैवनाह और एमी कोनी बैरेट हाउस चैंबर की पहली लाइन बैठे हैं। कैवनाह और बैरेट को ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान नामित किया था।

सुप्रीम कोर्ट जस्टिस इस संबोधन में शामिल होते हैं। इस समय यह इसलिए अहम है क्योंकि कई मुद्दों पर राष्ट्रपति ट्रम्प और सुप्रीम कोर्ट आमने-सामने टकराव की स्थिति में नजर आ रहे हैं।

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प के विरोध में गुलाबी ड्रेस पहनकर संसद पहुंचीं डेमोक्रेटिक नेता

ट्रम्प के संबोधन को सुनने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की कई नेता गुलाबी रंग के कपड़े के पहनकर संसद में दाखिल हो रही हैं। डेमोक्रेटिक महिला कॉकस की अध्यक्ष टेरेसा लेगर फर्नांडीज ने कहा कि गुलाबी रंग पहनने का मकसद यह ध्यान दिलाना है कि कैसे ट्रम्प प्रशासन की नीतियां महिलाओं पर बुरा असर डाल रही हैं।

संसद में डेमोक्रेटिक नेता नादिया वेलाक्वेज (बाएं) के साथ भारतवंशी डेमोक्रेट नेता प्रमिला जयपाल (दाएं)।

संसद में डेमोक्रेटिक नेता नादिया वेलाक्वेज (बाएं) के साथ भारतवंशी डेमोक्रेट नेता प्रमिला जयपाल (दाएं)।

अमेरिकी संसद में डेमोक्रेटिक पार्टी नेता मेक्सिन डेक्सटर (बाएं) और सारा मैकब्राइड

अमेरिकी संसद में डेमोक्रेटिक पार्टी नेता मेक्सिन डेक्सटर (बाएं) और सारा मैकब्राइड

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प के भाषण में भाग नहीं लेंगे कई डेमोक्रेट्स नेता

कांग्रेस के दोनों सदनों के कई डेमोक्रेट्स ने ऐलान किया है कि वे ट्रम्प के संबोधन में शामिल नहीं होंगे। इनमें सीनेटर मार्टिन हेनरिक, पैटी मरे, डॉन बेयर, एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज, बेका बालिंट, डायना डेगेट, गेरी कोनोली और क्वेसी मफ्यूम जैसे नेता शामिल हैं।

01:32 AM5 मार्च 2025

  • कॉपी लिंक

यूक्रेन के साथ मिनरल डील का ऐलान कर सकते हैं ट्रम्प

ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच शुक्रवार को ओवल ऑफिस में यूक्रेन मुद्दे को लेकर बहस हो गई थी।

ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच शुक्रवार को ओवल ऑफिस में यूक्रेन मुद्दे को लेकर बहस हो गई थी।

डोनाल्ड ट्रम्प आज कांग्रेस में अपने संबोधन के दौरान यूक्रेन के साथ मिनरल डील की घोषणा कर सकते हैं। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ट्रम्प ने अपने सलाहकारों से यह बात कही है। इस डील पर 28 फरवरी को दस्तखत होने थे लेकिन जेलेंस्की और ट्रम्प की बहस के बाद ऐसा नहीं हो सका था।

01:29 AM5 मार्च 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प के भाषण में 4 अहम मुद्दों पर बात हो सकती है

टैरिफ- शपथ लेने के बाद से ही ट्रम्प अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करने को लेकर आक्रामक रुख दिखा रहे हैं। उन्होंने 3 मार्च को ही कनाडा और मेक्सिको पर 25% टैरिफ लगाया है, इसके साथ ही चीन पर दो बार 10% -10% एक्स्ट्रा टैरिफ लगा चुके हैं। ट्रम्प अपने भाषण में कई बार भारत की तरफ से लगाए गए टैरिफ का जिक्र कर चुके हैं।

टैरिफ पर ट्रम्प के प्रमुख बयान…

रूस यूक्रेन जंग- ट्रम्प ने इलेक्शन कैंपेन के दौरान रूस यूक्रेन जंग को एक दिन में रोकने के वादा किया था। शपथ ग्रहण के बाद ट्रम्प सरकार की तरफ से इसे रोकने के लिए 100 दिन की बात कही गई। बीते शुक्रवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ ट्रम्प की व्हाइट हाउस में बहस हो गई थी। आज अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन की सभी सैन्य मदद रोक दी है।

रूस यूक्रेन जंग पर ट्रम्प के प्रमुख बयान…

इजराइल-हमास संघर्ष- ट्रम्प के शपथ ग्रहण से एक दिन पहले इजराइल हमास में सीजफायर हो गया था। दोनों पक्ष तीन फेज में युद्ध विराम लागू करने पर राजी हुए हैं। ट्रम्प का कहना है कि वो गाजा पर कब्जा करके वहां सिटी रिसॉर्ट बनाना चाहते हैं और गाजा के लोगों को मिस्र और जॉर्डन में बसाना चाहते हैं।

इजराइल-हमास संघर्ष पर ट्रम्प के प्रमुख बयान

अवैध अप्रवासी- ट्रम्प कई बार अवैध अप्रवासियों को अपने देश से बाहर निकालने के बात कह चुके हैं। इसे लेकर उन्होंने अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट करने का प्रोग्राम भी शुरू किया है। अब तक अमेरिकी मिलिट्री का विमान तीन बार अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट आ चुका है।

अवैध अप्रवासियों पर ट्रम्प के बयान

इनके अलावा जिन अन्य प्रमुख मुद्दों पर ट्रम्प बयान दे सकते हैं…

  • मस्क के डिपार्टमेंट की तरफ से सरकारी कर्मचारियों की जा रही छंटनी।
  • अमेरिकी सरकार की तरफ से दुनिया भर में दी जाने वाली USAID पर रोक।
  • ट्रांस जेंडर खिलाड़ियों के लिए अमेरिकी वीजा बैन करने के मुद्दे पर।
  • 44 करोड़ रुपए में अमेरिका की नागरिकता देने के लिए ‘गोल्ड कार्ड’नाम के नए वीजा प्रोग्राम पर।

01:28 AM5 मार्च 2025

  • कॉपी लिंक

निचले सदन के स्पीकर ने ट्रम्प को निमंत्रण दिया था

इस संबोधन के लिए कांग्रेस के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के स्पीकर माइक जॉनसन ने ट्रम्प को निमंत्रण दिया था। उन्होंने जनवरी में लेटर लिखकर ट्रम्प से अमेरिका फर्स्ट का विजन साझा करने के लिए कहा था।

राष्ट्रपति को लिखे पत्र में स्पीकर ने कहा- ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन और संसद में रिपब्लिकन पार्टी के पास अगले 4 सालों को अमेरिकी इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण 4 साल बनाने का मौका है। अमेरिका का गोल्डन एज शुरू हो गया है।

01:27 AM5 मार्च 2025

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति के भाषण के बाद प्रतिक्रिया देगा ​​​​​​​विपक्ष

ट्रम्प के संबोधन के बाद विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से मिशिगन की सीनेटर एलिसा स्लोटकिन बयान देंगी।

ट्रम्प के संबोधन के बाद विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से मिशिगन की सीनेटर एलिसा स्लोटकिन बयान देंगी।

परंपरा के मुताबिक, राष्ट्रपति के स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के बाद विपक्ष प्रतिक्रिया देता है। इसे पोस्ट-स्टेट ऑफ द यूनियन रीबटल कहा जाता है।

01:27 AM5 मार्च 2025

  • कॉपी लिंक

आधिकारिक तौर पर स्टेट ऑफ द यूनियन नहीं होगा ये संबोधन

ट्रम्प पदभार संभालने के बाद से कांग्रेस को अपना पहला संबोधन दे रहे हैं। अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने कांग्रेस में चार बार संबोधन दिया था। हालांकि उनका यह संबोधन आधिकारिक तौर पर स्टेट ऑफ द यूनियन नहीं होगा।

राष्ट्रपति सरकार में एक साल पूरा होने पर स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन देते हैं। परंपरा के मुताबिक इस संबोधन का मकसद पिछले साल की समीक्षा करना होता है। इसमें राष्ट्रपति संसद और जनता को देश की स्थिति और भविष्य की योजनाओं के बारे में अपडेट करते हैं।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने कार्यभार संभालने के कुछ महीनों के भीतर एक अनौपचारिक स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन दिया हो। अब तक छह मौकों पर राष्ट्रपतियों ने ऐसे भाषण दिए हैं, जो तकनीकी रूप से ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ नहीं माने जाते।

1981: राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन

1989: राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश

1993: राष्ट्रपति बिल क्लिंटन

2001: राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश

2009: राष्ट्रपति बराक ओबामा

2021: राष्ट्रपति जो बाइडेन

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *