DM suddenly reached among the flood victims | अचानक बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे डीएम: निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, सामुदायिक रसोई की संपूर्ण व्यवस्था का भी लिया जायजा – Begusarai News

डीएम तुषार सिंगला ने गंगा नदी में बढ़े हुए जलस्तर के कारण प्रभावित तेघरा प्रखंड स्थित रातगांव पंचायत का आज देर शाम निरीक्षण किया। निरीक्षण में डीएम के साथ डीटीओ, तेघरा एसडीओ, वरीय उपसमाहर्ता, बीडीओ, सीओ, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्र

.

जानकारी लेते डीएम।

जानकारी लेते डीएम।

इस दौरान डीएम ने रातगांव पंचायत के प्रभावित भगवानपुर चक्की वार्ड नंबर-13 एवं 14 का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पंचायत में चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई की संपूर्ण व्यवस्था का भी जायजा लिया। बताया गया कि वर्तमान में तेघरा में 5 सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। जिसमें करीब दो हजार लोग प्रतिदिन भोजन कर रहे हैं।

डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्र में मौजूद रहें एवं स्थिति पर निगरानी बनाए रखें। डीएम ने बताया कि रातगांव पंचायत में अब तक ग्रामीणों के बीच 200 से अधिक प्लास्टिक शीट का वितरण किया गया है। प्रभावित लोगों के लिए नावों का परिचालन भी सुचारु रूप से किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *