diwali 2025, Deepawali 2025, Sprinkle Ganga water in the house in the morning, make rangoli; learn 5 auspicious things to do on Diwali, | दीपावली 20 अक्टूबर को: सुबह घर में करें गंगाजल का छिड़काव, रंगोली बनाएं; जानिए 5 शुभ काम जो दीपावली पर करना चाहिए

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Diwali 2025, Deepawali 2025, Sprinkle Ganga Water In The House In The Morning, Make Rangoli; Learn 5 Auspicious Things To Do On Diwali,

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

अभी कार्तिक मास चल रहा है और इस महीने में धनतेरस, दीपावली, देवउठनी एकादशी और देव दीपावली जैसे व्रत-पर्व मनाए जाते हैं। दीपावली पर घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने की कामना से देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

इस साल दीपोत्सव 5 नहीं, 6 दिनों का है, क्योंकि कार्तिक मास की अमावस्या 20-21 अक्टूबर को दो दिन है। 20 तारीख की शाम को कार्तिक अमावस्या रहेगी, इसलिए इसी दिन दीपावली मनाई जाएगी।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक दीपोत्सव के दिनों में पूजा-पाठ के साथ ही परंपरागत 5 शुभ काम जरूर करना चाहिए। इन कामों की वजह से घर में सकारात्मकता और पवित्रता बनी रहती है। त्योहारों के दिनों में घर का वातावरण प्रसन्नता देने वाला और सुखद बना रहेगा। जानिए दीपावली पर कौन-कौन शुभ काम कर सकते हैं…

घर के बाहर बनाएं रंगोली

दीपावली के 6 दिनों में सुबह जल्दी उठना चाहिए और घर की साफ-सफाई करने के बाद घर के बाहर रंगोली बनानी चाहिए। रंगोली बनाने से घर के आसपास का वातारवण सकारात्मक और पवित्र बनता है और घर की सुंदरता भी बढ़ती है। रंगोली की वजह से त्योहारों को लेकर उत्साह बना रहता है।

गंगाजल का करें छिड़काव

देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दीपावली पर विशेष पूजा की जाती है। देवी लक्ष्मी की कृपा उन्हीं घरों पर होती है, जहां सकारात्मकता और पवित्रता बनी रहती है। घर के वातावरण को शुद्ध और पवित्र बनाने के लिए रोज सुबह हर कमरे की सफाई करें और फिर गंगाजल का छिड़काव करें। गंगाजल के संबंध में मान्यता है कि इसके स्पर्श से हर एक चीज पवित्र हो जाती है। गंगाजल के स्पर्श मात्र से पाप कर्मों के फल नष्ट हो जाते हैं, ऐसी मान्यता है।

घर के मंदिर में जलाएं कर्पूर

घर के मंदिर में पूजा करते समय कर्पूर जरूर जलाना चाहिए। कर्पूर की महक घर में सकारात्मकता बढ़ती है। कर्पूर जलाने से घर का माहौल धार्मिक बनता है। कर्पूर के बारे में कहा जाता है कि इसकी सुगंध से वातावरण में मौजूद हानिकारक सूक्ष्म जीवाणु खत्म होते हैं। पूजा या हवन करते समय जब हम कर्पूर जलाते हैं तो उससे निकलने वाला धुआं आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है।

घर के मुख्य द्वार पर रोज जलाएं दीपक

दीपावली के दिनों में रोज सूर्यास्त के बाद घर के मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाएं और दीपक जलाते समय मन ये भाव रखे कि देवी-देवताओं की कृपा से हमारे घर से दुखों का अंधकार दूर हो और हम सभी जीवन में दीपक की रोशनी के जैसा प्रकाश आए।

सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास दीपक जलाना न भूलें

दीपावली पर विष्णु-लक्ष्मी के साथ ही विष्णु प्रिया तुलसी की भी विशेष पूजा करनी चाहिए। रोज सुबह तुलसी को जल चढ़ाएं और सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास दीपक जलाएं। तुलसी की वजह से घर के आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। तुलसी घर के वास्तुदोष भी दूर करती है, इसलिए घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *