Dino Morea claims Raaz was more profitable than Devdas | ‘देवदास से ज्यादा प्रॉफिटेबल मूवी थी राज’: डीनो मोरिया बोले- कमाई के मामले में शाहरुख की फिल्म को पीछे छोड़ा, फिर भी अवॉर्ड नहीं मिला

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डिनो मोरिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म राज की तुलना शाहरुख खान की देवदास से की। उन्होंने कहा कि देवदास एक ज्यादा बजट वाली फिल्म थी और इसे बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था, जबकि राज को छोटे पैमाने पर रिलीज किया गया था। फिर भी राज ने देवदास से ज्यादा अच्छी कमाई की। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें कोई पुरस्कार नहीं मिला, जिससे वह काफी निराश हैं।

पिंकविला से बातचीत में डिनो मोरिया ने कहा, ‘फिल्म राज एक बड़ी हिट थी। उसी साल शाहरुख खान की देवदास भी रिलीज हुई थी। लेकिन अगर आप दोनों फिल्मों की कमाई और खर्च को देखें, तो हमारी फिल्म (राज) ने देवदास के मुकाबले ज्यादा कमाई की और वह उस साल की बड़ी हिट भी साबित हुई।’

डिनो ने आगे कहा, ‘इसके बाद भी हमें सिर्फ दो पुरस्कार मिले। बिपाशा और मुझे न्यू जोड़ी का अवॉर्ड मिला, जबकि राज फिल्म के गाने इतने पॉपुलर थे कि लोग आज भी उन्हें सुनते हैं। लेकिन फिर भी हमें गानों के लिए कोई पुरस्कार नहीं मिला।’

दोनों फिल्मों की कमाई

सैकनिल के मुताबिक, देवदास का बजट 30 करोड़ रुपए का था और उसने दुनियाभर में करीब 90 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि राज ने 35 करोड़ रुपए की कमाई की और उसका बजट करीब 5 करोड़ रुपए था।

2002 में रिलीज हुई थी देवदास-राज

फिल्म देवदास 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, किरण खेर जैसे स्टार्स दिखाई दिए थे। इस फिल्म के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था, जबकि राज भी उसी साल रिलीज हुई थी। इसमें डिनो मोरिया और बिपाशा बसु नजर आए थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *