Different news- Grandma available on rent for ₹2000 | खबर हटके- ₹2 हजार किराए पर मिल रही दादी: ₹1 करोड़ की नौकरी छोड़ सिक्योरिटी गार्ड बना शख्स; जानिए ऐसी ही 5 रोचक खबरें

31 मिनट पहलेलेखक: प्रांशू सिंह

  • कॉपी लिंक

दुनिया में हर कोई अच्छी सैलरी वाली नौकरी का सपना देखता है। लेकिन अभिषेक कुमार ने सिक्योरिटी गार्ड बनने के लिए ₹1 करोड़ की नौकरी छोड़ दी, फिर 14-14 घंटे की नौकरी की। इसके पीछे अभिषेक का एक खास मकसद था। वहीं दूसरी तरफ, अनुभवी सलाह लेने या फिर बात करने के लिए ₹2 हजार प्रति घंटे में किराए की दादी मिल रही हैं।

  1. ₹1 करोड़ की नौकरी छोड़ अभिषेक सिक्योरिटी गार्ड क्यों बने?
  2. ₹2 हजार प्रति घंटे किराए में क्यों और कहां मिल रही दादी?
  3. पाकिस्तान के कराची में क्यों हुआ रामलीला का मंचन?
  4. ₹2.5 करोड़ की शॉपिंग की, अब पार्सल रखने के लिए फ्लैट लिया?
  5. सनकी शख्स ने 4 हजार लोगों पर केस क्यों किया?

हाल ही में, उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर IIT-IIM से पास आउट उद्यमी अभिषेक की कहानी शेयर की। उन्होंने बताया कि 2016 में अभिषेक कुमार ने गोल्डमैन सैक्स में ₹1 करोड़ की नौकरी छोड़ी। इसके बाद MyGate नाम का स्टार्टअप बनाने का फैसला किया।

MyGate एक सिक्योरिटी और कम्युनिटी मैनेजमेंट ऐप है, जिसका इस्तेमाल भारत में 25,000 से ज्यादा हाउसिंग सोसाइटी में 40 लाख से ज्यादा लोग करते हैं। इस ऐप को बनाने से पहले, अभिषेक ने सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी पहनी और किसी भी दूसरे गार्ड की तरह पूरे 14 घंटे की शिफ्ट की।

अभिषेक ने सिक्योरिटी गार्ड बनने के पीछे वजह बताई अभिषेक ने लिंक्डइन पोस्ट में बताया कि उन्होंने गार्ड्स की रूटीन को करीब से अनुभव करने के लिए ऐसा किया। इसके बाद गार्ड्स की समस्या समझ आई कि कैसे वे 14-14 घंटे की शिफ्ट में 50 से ज्यादा कॉल संभालते हैं, विजिटर्स का रिकॉर्ड मैनुअली मेंटेन करते हैं और फिर भी शिकायतें मिलती रहती हैं।

इन सब लर्निंग के साथ अभिषेक ने अपनी MyGate कंपनी बनाई, जो इन्हीं समस्याओं को आसान बनाने का काम करती है। हर्ष गोयनका ने अभिषेक के इस एक्ट की सराहना करते हुए कहा- करके सीखना ही अभिषेक को दूसरों से अलग बनाता है।

कैसा हो अगर आपकी परेशानियों को सुनने और सलाह देने के लिए कोई अनुभवी व्यक्ति किराए पर मिल जाए तो। जापान में ‘ओके ग्रैंडमा’ सर्विस 2012 से यही काम कर रही है। ये क्लाइंट सर्विसेज कंपनी कई तरह की अनोखी सुविधाएं देती है।

जैसे- आप किसी कार्यक्रम में अपनी जगह दूसरे को भेज सकते हैं, अपनी ओर से माफी मंगवा सकते हैं, और यहां तक कि अनुभवी गाइडेंस के लिए बुजुर्ग हायर कर सकते हैं। इसी सर्विस का नाम है- ओके ग्रैंडमा। यह किसी को भी 60 से 94 साल की सीनियर महिला प्रति घंटे ₹2000 के किराए पर प्रोवाइड कराता है।

पाकिस्तान के कराची शहर में 11-13 जुलाई के बीच हिंदू महाकाव्य रामायण का भव्य मंचन किया गया। इसमें सभी मुस्लिम कलाकारों ने एक्ट किया। ‘मौज’ नाम के थिएटर ग्रुप ने AI तकनीक का इस्तेमाल करके रामायण के हर सीन को बखूबी तरीके से दिखाया। शो के डायरेक्टर योहेश्वर करेरा ने बताया कि AI की मदद से बैकग्राउंड में पेड़ों का झूमना, महलों की शान, और जंगल की शांति दिखाई गयी। इस रामलीला को कराची मेन खूब पसंद किया गया। इससे पहले नवंबर 2024 में पहली बार कराची में रामलीला हुई थी।

चीन में एक 66 साल की एक महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग पर करीब 2.4 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। आलम ये है कि उसे पार्सल रखने के लिए एक पूरा अपार्टमेंट किराए पर लेना पड़ गया। वांग नाम की इस महिला ने सालों से अपने फ्लैट पर हजारों पार्सल का ढेर लगा लिया है। अब उसके फ्लैट में चलने या ठीक से सोने की भी जगह नहीं बची है।

वांग ने बताया कि अक्सर दूसरे लोग उससे पैसे उधार ले जाते थे, लेकिन वापस नहीं करते थे। इस वजह से उसने शॉपिंग करने का नया शौक शुरू किया। अब लोग पैसे मांगने से पहले उनके घर की हालत देखकर चुप हो जाते हैं। वांग की इस हरकत को एक्सपर्ट्स ने मानसिक समस्या, सामाजिक अलगाव, और अकेलेपन का रिजल्ट बताया है।

अमेरिका में जोनाथन ली नाम का एक 48 साल का शख्स अजीबोगरीब शौक के लिए दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जोनाथन को ‘बाल की खाल निकालने’ की ऐसी आदत है कि उसने अब तक 4000 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज कराया है। इसमें उसकी अपनी मां, बहन और पत्नी तक शामिल हैं। इसी सनक के चलते उसने करोड़ों रुपए कमाए हैं और उसे दुनिया का सबसे ज्यादा केस दर्ज करवाने वाला इंसान कहा जाता है।

जब उसका नाम दुनिया में सबसे ज्यादा केस करने वाले इंसान के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ, तो उसे यह बात भी रास नहीं आई। उसने गिनीज बुक पर ही केस कर दिया कि बिना उसकी इजाजत के निजी जानकारी कैसे छापी गई।

टीवी शो पर भी ठोक दिया केस अपनी हरकतों के चलते जोनाथन काफी वायरल हो गया। एक टीवी शो पर जब उसे बुलाया गया और होस्ट ने पूछा कि उसने इतना फेम और पैसा कमा लिया है, पर कोई उसके साथ रहना क्यों नहीं चाहता, तो जोनाथन भड़क गया। उसने बीच में ही शो छोड़ दिया और यह कहकर टीवी शो पर केस कर दिया कि उसे लाइव शो में बुलाकर बेइज्जत किया गया है।

तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *