Dense fog and icy winds increased the cold in Raisen | रायसेन में घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी: पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, विजिबिलिटी 25 मीटर, अभी 22 दिन और चलेगी शीतलहर – Raisen News

रायसेन में घने कोहरे और बर्फीली हवाओं से बढ़ी सर्दी।

रायसेन में लगातार तीसरे दिन गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। इस दौरान विजिबिलिटी 25 मीटर रह गई है। इससे सड़कों पर वाहन चालक गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार में सफर करते दिखे।

.

वहीं, हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख में बर्फबारी होने की वजह से बर्फीली हवाएं भी चल रही है। इसके चलते तापमान में गिरावट आ रही है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज हुआ था, जो रात तक लुढ़ककर 6 डिग्री से नीचे पहुंच गया था। इस दौरान कड़ाके की ठंड के चलते लोग जगह-जगह अलाव तापते दिख रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों की बर्फ पिघलने से शीतलहरें तेजी से बहेंगी। इसके चलते जनवरी में मौसम ठंडा रहेगा। अभी 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है।

रायसेन से आई सुबह की तस्वीरें देखिए…

जिले में घना कोहरा।

जिले में घना कोहरा।

जिले में शीतलहर और कड़ाके की सर्दी का असर है।

जिले में शीतलहर और कड़ाके की सर्दी का असर है।

घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।

घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।

घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम।

घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम।

पत्तों पर ओस की बूंदें।

पत्तों पर ओस की बूंदें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *