Delhi University Laxmibai College Student Attacked Acid| Police Investigation Underway | दिल्ली में छात्रा पर एसिड अटैक, दोनों हाथ झुलसे: DU के लक्ष्मीबाई कॉलेज की स्टूडेंट, 3 युवकों ने किया हमला; तलाश जारी

  • Hindi News
  • National
  • Delhi University Laxmibai College Student Attacked Acid| Police Investigation Underway

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पीड़ित छात्रा लक्ष्मीबाई कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा है। - Dainik Bhaskar

पीड़ित छात्रा लक्ष्मीबाई कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा है।

दिल्ली के अशोक विहार में रविवार सुबह 20 साल युवती पर एसिड अटैक हुआ। आरोपियों ने युवती के चेहरे पर अटैक करना चाहा था, लेकिन उसने बचने के लिए अपने बैग का सहारा लिया, इस दौरान उसके दोनों हाथ झुलस गए। घटना को अंजाम देकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर झुलसी पीड़ित को लोगों ने देशबुंध अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित मुकुंदपुर की रहने वाली है और दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया…

QuoteImage

अटैक करने वालो में जितेंद्र नाम का शख्स भी शामिल है। वो काफी समय से उसका पीछा कर रहा है। उससे एक महीने पहले बहस भी हुई थी। जितेंद्र भी मुकुंदपुर का रहने वाला है। हमले के दौरान जितेंद्र अपने दो साथी इशान और अरमान के साथ आया था। इशान ने अरमान को एक बोतल दी और उसने तेजाब फेंका। मैंने उसने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन मेरे दोनों हाथ झुलस गए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

QuoteImage

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के CCTV तलाशे जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, पीड़िता के भाई ने कहा कि बहन की हालत गंभीर है और वह चाहते हैं कि आरोपियों को सख्त सजा मिले।

घटना पर किसने क्या कहा…

  • DU स्टूडेंट्स यूनियन प्रेसिडेंट आर्यन मान ने कहा- मैं अपनी बहन से मिला और उसने मुझे बताया कि आरोपी डेढ़ साल से उसका पीछा कर रहा था, और उसने बार-बार उससे दूर रहने को कहा था। इसके बावजूद वह उसके साथ बुरा बर्ताव करता रहा। वह 5% जली है। आरोपी जितेंद्र शादीशुदा है और उसका डेढ़ साल का बच्चा भी है।
  • स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने कहा- यह भयानक घटना सरकार, दिल्ली पुलिस और प्रशासन की महिलाओं की सुरक्षा में पूर्ण विफलता को उजागर करती है, खासकर शिक्षा संस्थानों के आसपास। संगठन ने कहा कि इतनी बड़ी दुर्घटना दिन के समय, महिला कॉलेज के ठीक बाहर होना चिंताजनक है।

…………………

दिल्ली से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में दुकान-दफ्तरों में नाइट शिफ्ट कर सकेंगी महिला कर्मचारी: राज्य सरकार ने परमिशन दी; लिखित रजामंदी जरूर, 9 घंटे से ज्यादा की शिफ्ट नहीं होगी

दिल्ली में महिला कर्मचारी अब दुकानों और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर इसकी औपचारिक अनुमति दे दी है। हालांकि, इसके लिए महिला कर्मचारियों की लिखित सहमति अनिवार्य होगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *