Delhi Rekha Gupta Cabinet Portfolios Allocation Update | Kapil Mishra Parvesh Verma | प्रवेश वर्मा को PWD समेत 5 विभाग: दिल्ली CM रेखा ने वित्त अपने पास रखा, आशीष सूद को गृह; शपथ के 4 घंटे बाद विभागों का बंटवारा

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Rekha Gupta Cabinet Portfolios Allocation Update | Kapil Mishra Parvesh Verma

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। वे CM की रेस में सबसे आगे थे। - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। वे CM की रेस में सबसे आगे थे।

दिल्ली में भाजपा सरकार के शपथ के 4 घंटे के बाद ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। CM रेखा गुप्ता ने वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है। इसके अलावा 8 विभाग और अपने पास रखे हैं।

अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराने वाले प्रवेश वर्मा को PWD, विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार में रोहिणी से चौथी बार जीते वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर और मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है।

मंत्री और उनके विभाग…

BJP ने मंत्रिमंडल में क्षेत्र-समुदाय का बैलेंस बनाया भाजपा ने मंत्रिमंडल में सभी प्रमुख जाति-समुदायों के प्रतिनिधित्व को बैलेंस करने की कोशिश की है। भाजपा ने सिख, जाट, वैश्य, दलित और पूर्वांचल के नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी है। इसके अलावा पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को मंत्री बनाया है।

  • पार्टी ने राजौरी गार्डन से तीसरी बार विधायक बने मनजिंदर सिंह सिरसा को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। सिरसा दिल्ली में भाजपा का सिख चेहरा हैं।
  • BJP ने सिख बाहुल्य क्षेत्र राजौरी गार्डन, हरि नगर और जंगपुरा में जीत हासिल की है।
  • इसके अलावा पार्टी ने दो पूर्वांचलियों कपिल मिश्रा और पंकज सिंह को भी मंत्री बनाया है।
  • भाजपा ने जाट चेहरे प्रवेश वर्मा को भी मंत्री पद दिया है। उन्हें डिप्टी सीएम भी बनाया गया है।
  • पार्टी ने दलित समुदाय से आने वाले रविंदर इंद्राज को भी मंत्री बनाया है।
  • इसके अलावा भाजपा ने वरिष्ठ पंजाबी नेता आशीष सूद को भी मंत्री पद दिया है।

5 मंत्रियों पर क्राइम केस, 2 अरबपति…

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के 7 मंत्रियों में से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 5 के खिलाफ क्राइम केस दर्ज हैं। मंत्री आशीष सूद पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं।

दिल्ली कैबिनेट के 2 मंत्री अरबपति हैं। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की संपत्ति 248.85 करोड़ रुपए है। वहीं सबसे कम संपत्ति कपिल मिश्रा की 1.06 करोड़ रुपए है। 7 मंत्रियों की औसत संपत्ति 56.03 करोड़ रुपए है।

6 मंत्रियों ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हैं जबकि एक मंत्री ने सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई की है। 5 मंत्री 41 से 50 साल के बीच हैं, जबकि दो मंत्रियों की उम्र 51 से 60 साल के बीच है। कैबिनेट में केवल एक महिला मंत्री है।

————————————–

दिल्ली में नई सरकार से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं CM, बोलीं- शीशमहल में नहीं रहूंगी; प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बनाए गए

दिल्ली में आज से ‘रेखा सरकार’। शालीमार बाग सीट से पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता (50 साल) ने गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली। वे दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला सीएम बन गई हैं।रेखा से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें…

रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM, महिला मुख्यमंत्री चुने जाने की 3 वजहें…

50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM बनीं। दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया था और पार्टी ने उस पर मुहर लगा दी। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं। 3 वजहें हैं, जिसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *