Delhi police reached Banka in the 4 crore robbery case | 4 करोड़ के लूट मामले में दिल्ली पुलिस पहुंची बांका: 2 लूटेरा को किया अरेस्ट, कारोबारी की पत्नी के गर्दन पर चाकू रख कर वारदात को दिया था अंजाम – Banka News

नई दिल्ली की पुलिस ने बांका ने 2 बदमाश को अरेस्ट किया है। इन्होंने नई दिल्ली के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र से 4 करोड़ की जेवरात और 4 लाख नगदी की लूट की घटना को अंजाम दिया था। बांका और दिल्ली पुलिस ने मिल कर दो लुटेरा को पकड़ा है।

.

गिरफ्तार दोनों बदमाश बांका का रहने वाला है। इनके पास से 3 लाख 49 हजार 661 रुपए नगद व करीब 4 करोड़ का जेवरात बरामद किया गया है। दरअसल, नई दिल्ली में एक कारोबारी की पत्नी को घर में अकेला पाकर रात में गर्दन पर चाकू रखकर इन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसडीपीओ राज किशोर कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।

सुईया थाना में सोमवार की देर शाम एसडीपीओ राज किशोर कुमार ने खुलासा किया। एसडीपीओ राज किशोर कुमार ने बताया कि नई दिल्ली मॉडल टाउन थाना क्षेत्र स्थित ब्लॉक-5 से 17 दिसंबर को एक केस दर्ज कराया था। जिसमें करीब 4 करोड़ के जेवरात और 4 लाख की नगदी लूट का मामला दर्ज था।

दिल्ली पुलिस सुईया थाना क्षेत्र में पहुंची

दिल्ली के लूट कांड में बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र के आसपास का अपराधी शामिल था। दिल्ली पुलिस ने 4 लाख नगदी और 4 करोड़ की जेवरात लूट मामले के बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की। पुलिस बांका के सुईया थाना क्षेत्र पहुंची।

पुलिस ने 4 करोड़ के जेवरात बरामद किए हैं।

पुलिस ने 4 करोड़ के जेवरात बरामद किए हैं।

दिल्ली और सुईया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर वाहन एक वाहन को रुकने का इशारा किया। तो दोनों बदमाश वाहन से कूद कर भागने लगे। मौके पर पुलिस बल ने दोनों बदमाशों को खदेड़ कर गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों के पास से लूट के नगदी व चार करोड़ के जेवरात बरामद हुए है। इस गठित टीम में सुईया थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सहित स्थानीय पुलिस बल शामिल थे।

नौकर के रूप में घर में करता था काम

कारोबारी विजय नागपाल के यहां से घरेलू नौकर के रूप में लदनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खजेड़ी गांव निवासी सैनी कामत का बेटा रंजीत कामत काम करता था। 16 दिसंबर को रंजीत ने विजय नागपाल की 65 साल की पत्नी निर्मला नागपाल को घर में अकेला देखकर तीन साथियों ने मिलकर रात में लूट की वारदात को अंजाम दिया।

बदमाश महिला के गर्दन पर चाकू रखकर 4 लाख नगद व 4 करोड़ के हीरे सोने के जेवरात लूट कर फरार हो गए थे। जिसमें बांका का भी बदमाश शामिल था। इसको लेकर पिछले 4 दिनों से बांका में लगातार विभिन्न ठिकानों पर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *