deadly attack on mahadalit woman in begusarai admitted to hospital by Begusarai police | बेगूसराय में महादलित महिला पर जानलेवा हमला: 5 बदमाशों ने धारदार हथियार से रेता गला, गंभीर हालत में इलाज जारी – Begusarai News


छौड़ाही थाना क्षेत्र का है मामला।

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने धारदार हथियार से एक महादलित महिला का गला रेत दिया है। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र स्थित बरदाहा गांव के मुशहरी मुहल्ला के समीप की है।

.

घायल महिला स्थानीय निवासी संजय सदा की पत्नी कंचन देवी (37) बताई गई है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए छौड़ाही पीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर हालत रहने के कारण डॉक्टरों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

धारदार हथियार से हमला कर रहे थे चार-पांच बदमाश

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब नौ बजे मुसहरी मुहल्ला की कुछ महिलाएं शौच के लिए गांव के बगल स्थित बहियार जा रही थी। बहियार में सड़क किनारे ट्रांसफार्मर के पास से एक महिला के कराहने की आवाज सुनकर महिलाएं पहुंची तो पांच बदमाश धारदार हथियार से कंचन देवी पर हमला कर रहे थे। महिलाओं को आता देखकर सभी हमलावर वहां से भाग गए। इसके बाद शौच के लिए गई महिलाओं ने घटना की सूचना गांव वालों को दी तो लोग दौड़े। तब तक सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बेहोशी की हालत में घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

क्या बोली पुलिस

घटना के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। चर्चा है कि दुष्कर्म का विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में छौड़ाही थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया है। घटना की जांच पड़ताल कर हमलावरों के खोज में जुटे हुए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *