Day started amidst fog in Jharkhand | झारखंड में कोहरे के बीच दिन की शुरुआत: कल से आसमान हो सकता है साफ, 6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा हजारीबाग – Ranchi News

झारखंड के मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। शुक्रवार को लोगों के दिन की शुरुआत घने कोहरे के बीच हुई। हालांकि दिन के चढ़ने के साथ कोहरे में कुछ कमी भी देखी गई।

.

इधर, मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से आसमान साफ हो सकता है। साथ ही राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

चाईबासा में में सर्वाधिक अधिकतम तापमान

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। जबकि कहीं-कहीं हल्के दर्जे का कोहरा भी देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस हजारीबाग में रिकॉर्ड किया गया।

गिरिडीह में सुबह अलाव ताप ठंड से बचते लोग।

गिरिडीह में सुबह अलाव ताप ठंड से बचते लोग।

राज्य के मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा था। धूप की आंख मिचौली और दिन भर आसमान में बादलों के छाए रहने का क्रम अब खत्म हो सकता है। वहीं, लोगों को सुबह और शाम ठिठुरन का अहसास हो रहा है। लोग कई जगहों पर अलाव तापते भी नजर आए।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

  • शनिवार को सुबह में कोहरा या धुंध रह सकता है। इसके बाद आसमान मुख्यत साफ रहने की संभावना है।
  • रविवार को भी सुबह में कोहरा या धुंध रह सकता है। इसके बाद आसमान मुख्यत साफ हो सकता है।
  • सोमवार को सुबह में कोहरा या धुंध रह सकता है। इसके बाद आसमान मुख्यत साफ रहने की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *