Daughter-in-law murdered for dowry greed | दहेज की लालच में बहु की हत्या: माता-पिता व पुत्र गिरफ्तार, एक साल पहले हुई शादी तब से कर रहे थे प्रताड़ित – Lucknow News


लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में 22 साल की महिला की दहेज की लालच में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला की एक साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही लड़का व उसके माता-पिता दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे

.

जानकारी के मुताबिक मनिकापुर औरंगाबाद, सीतापुर के रहने वाले रविंद्र पाल पुत्र स्वर्गीय विसराम पाल ने अपनी पुत्री बबली (22) की गुरूवार को संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पिता का कहना है उन्होंने एक साल पहले 11 मार्च 2023 को अपनी लड़की की शादी गिन्दनखेड़ा नादरगंज, लखनऊ के रहने वाले अमित पाल पुत्र कमलेश से की थी। शादी के बाद से बेटी के साथ उसकी सास कांतिपाल, ससुर कमलेश पाल व पति अमित सभी दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

शादी के से दहेज के लिए देने लगे ताना

लड़की ने कई बार शिकायत की लेकिन उसे समझाया गया। 6 जून को करीब 10 बजे ससुराल वालों ने लड़की को फांसी लगाकर मार दिया। जब परिवार मौके से पहुंचा तो सभी ससुराल वाले फरार थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित की।

मौके से मिले साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को शनिवार को हाइड्रोल तिराहे लखनऊ के पास से गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी मूल रूप से चौहानन पुरवा मछरेहटा, सीतापुर के रहने वाले हैं। अमित पाल लखनऊ में एसएसआरओ में माली का काम करता है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *