Dalit woman accused BDO of misbehaving with her | दलित महिला से बीडीओ पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप: महिला को कमरे रखा बंद, भाजपा ने निकाला प्रतिवाद मार्च, कार्रवाई की मांग – Giridih News


दलित महिला से बीडीओ पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, भाजपा का प्रतिरोध मार्च

गिरिडीह के तिसरी बीडीओ मनीष कुमार पर एक दलित महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। इस मामले में शनिवार को चंदौरी और तिसरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतिवाद मार्च निकालकर विरोध जताया गया। प्रतिवाद मार्च पूरे तिसरी बाजार में निकाला

.

क्या है मामला

मौके पर जिला मंत्री मनोज यादव ने कहा कि तिसरी बीडीओ मनीष कुमार का काला कारनामा उजागर हुआ है। यहां की एक महिला के साथ तिसरी बीडीओ ने दुर्व्यवहार किया है, एक घंटा तक उसे बंद कमरा में बंद रखा और उसका अपमान किया गया, इससे भाजपा के कार्यकर्ता काफी मर्माहक और आहत हैं। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।

महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज करने की मांग

कहा कि बीडीओ पर महिला उत्पीड़न अधिनियम के तहत एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज हो। कहा कि साथ ही झारखंड सरकार को चेतावनी है कि जब तक गरीब महिला को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक हम लोग इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे। जब तक इस बीडीओ को बर्खास्त नहीं किया जाए और उस पर मुकदमा न हो, तब तक हम लोग लड़ाई लड़ते रहेंगे। हालांकि इस मामले में बीडीओ से संपर्क नहीं हो पाया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *