Dainik Bhaskar News Headlines; Hathras Satsang Tragedy | PM Modi BJP VS Rahul Gandhi | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: हाथरस में सत्संग के बाद भगदड़, 122 की मौत; राहुल का नाम लिए बिना मोदी बोले- बालक बुद्धि तुमसे ना हो पाएगा

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Hathras Satsang Tragedy | PM Modi BJP VS Rahul Gandhi

2 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर UP के हाथरस की रही जहां 20 हजार लोग एक सत्संग में पहुंचे थे। सत्संग खत्म होने बाद भगदड़ मची और 122 लोगों की मौत हो गई। एक खबर लोकसभा और राज्यसभा में हुए हंगामे से जुड़ी रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे।
  2. कजाकिस्तान में SCO (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन) समिट की शुरुआत होगी। इसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर हिस्सा लेंगे। वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद रहेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. हाथरस में सत्संग के बाद भगदड़, 122 की मौत; 22 आयोजकों पर FIR, बाबा फरार

तस्वीरें हाथरस के सिकंदराराऊ CHC की हैं। यहां लाशों को ओढ़ाने के लिए चादर तक नहीं थी, घायल जमीन पर तड़प रहे थे। उनका इलाज करने के लिए डॉक्टर नहीं थे।

तस्वीरें हाथरस के सिकंदराराऊ CHC की हैं। यहां लाशों को ओढ़ाने के लिए चादर तक नहीं थी, घायल जमीन पर तड़प रहे थे। उनका इलाज करने के लिए डॉक्टर नहीं थे।

UP के हाथरस में भोले बाबा (सूरज पाल) के सत्संग के बाद भगदड़ मच गई। इसमें 122 लोगों की मौत हो गई। 150 से अधिक घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा हाथरस जिले से 47 किमी दूर फुलरई गांव में हुआ। सत्संग में 20 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। 27 शवों को एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां लाशों का ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही रजनेश (30) को हार्ट अटैक आ गया। उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना को लेकर 22 आयोजकों पर FIR दर्ज की गई है।

कैसे हुआ हादसा: चश्मदीदों के मुताबिक, सत्संग के बाद श्रद्धालु बाबा के काफिले के पीछे उनकी चरण रज लेने के लिए दौड़े। भीड़ को काबू में करने के लिए पानी की बौछारें फेंकी गई। लोग भागने लगे, तभी एक-दूसरे पर गिरते गए और कुचलने से इतनी मौतें हुईं।

बाबा हर सत्संग में अपनी पत्नी के साथ नजर आता है।

बाबा हर सत्संग में अपनी पत्नी के साथ नजर आता है।

कौन है भोले बाबा: बाबा का असली नाम सूरज पाल उर्फ नारायण हरि साकार है। एटा का रहने वाला सूरज पाल करीब 25 साल से सत्संग कर रहा है। पश्चिमी UP के अलावा राजस्थान, हरियाणा में भी इसके अनुयायी हैं। हादसे के बाद से ही बाबा फरार है। रात करीब 11:30 बजे पुलिस उसके मैनपुरी स्थित राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट पहुंची, लेकिन बाबा यहां नहीं मिला।

समागम में बांटा जाता है पानी: भोले बाबा के सत्संग में अनुयायियों को पानी बांटा जाता है। अनुयायियों का मानना है कि यह पानी पीने से उनकी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। एटा में बहादुर नगर गांव स्थित बाबा के आश्रम में दरबार लगता है। यहां आश्रम के बाहर एक हैंडपंप भी है। दरबार के दौरान इस हैंडपंप का पानी पीने के लिए भी लंबी लाइन लगती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. मोदी बोले- 2024 से कांग्रेस परजीवी पार्टी कहलाएगी, इसके मुंह झूठ का खून लग गया

PM मोदी के पूरे भाषण के दौरान विपक्ष ने नारेबाजी की। उन्होंने हेडफोन लगाकर 2 घंटे 15 मिनट तक स्पीच दी।

PM मोदी के पूरे भाषण के दौरान विपक्ष ने नारेबाजी की। उन्होंने हेडफोन लगाकर 2 घंटे 15 मिनट तक स्पीच दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इससे पहले लोकसभा में NDA और विपक्ष के सांसदों ने भी स्पीच दी। दूसरी तरफ, राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सांसदों ने चर्चा की।

5 पॉइटंस में पढ़िए संसद की कार्यवाही से जुड़े अहम मोमेंट्स…

  1. मोदी ने कांग्रेस को परजीवी पार्टी कहा: मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी 2024 से परजीवी पार्टी के रूप में जानी जाएगी। कांग्रेस जिसके साथ रहती है, उसी के वोट खा जाती है। इसके मुंह झूठ का खून लग गया है। कांग्रेस ने चुनाव में झूठ कहा कि लोगों के अकाउंट में पैसे आएंगे। लोगों ने 1 जुलाई को खटाखट दिवस मनाया।’
  2. मोदी ने राहुल का नाम लिए बगैर तंज किया: मोदी ने कहा, ‘हमने कल सदन में बचकाना हरकत देखी। ये बालक बुद्धि का विलाप है। जब ये बालक बुद्धि पूरी तरह सवार हो जाती है तो सदन में भी ये किसी के गले पड़ जाते हैं। ये बालक बुद्धि जब अपनी सीमाएं खो देती है तो ये सदन में बैठकर आंख मारते हैं। इनकी सच्चाई पूरा देश समझ गया है। इसलिए देश आज इनसे कह रहा है कि तुमसे नहीं हो पाएगा।’ इस दौरान राहुल गांधी मुस्कुराते दिखे।
  3. अखिलेश बोले- EVM पर अब भी भरोसा नहीं: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘EVM पर हमें न कल भरोसा था, न आज है, न कल होगा। हम 80 की 80 सीटें भी जीत जाएंगे तो भी EVM पर भरोसा नहीं होगा। हम EVM से जीतेंगे और EVM को हटाएंगे।’
  4. कल्याण बनर्जी बोले- महाराष्ट्र चुनाव के बाद सरकार गिरेगी: पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर से लगातार चौथी बार के TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘NDA सरकार 5 साल नहीं चल पाएगी। महाराष्ट्र और UP के विधानसभा चुनावों के बाद सरकार गिर जाएगी।’ कल्याण बनर्जी वही सांसद हैं, जिन्होंने 19 दिसंबर 2023 को विरोध-प्रदर्शन के दौरान संसद के मकर द्वार पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी थी।
  5. राज्यसभा में खड़गे और धनखड़ के बीच बहस: राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी बहस हुई। खड़गे ने धनखड़ से कहा कि मुझे कांग्रेस अध्यक्ष बनाने वाली सोनिया गांधी हैं, आप नहीं। इसके जवाब में धनखड़ ने खड़गे से कहा कि आपको किसने बनाया, ये आप जानें, लेकिन आप हर बार चेयर को नीचा नहीं दिखा सकते।

भाषण के हिस्से हटाने पर राहुल की स्पीकर को चिट्‌ठी: राहुल ने 1 जुलाई को राष्ट्रपति के अभिभाषण के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष के तौर पर पहला भाषण दिया था। 2 जुलाई को लोकसभा स्पीकर के आदेश पर राहुल के बयान से 13 हिस्सों को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया। इनमें हिंदुओं, NEET पेपर लीक, PM नरेंद्र मोदी, BJP और RSS पर किए गए कमेंट्स भी शामिल थे। राहुल ने इन हिस्सों को हटाए जाने के खिलाफ लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखी।

4. टीम इंडिया टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे रवाना, 3 खिलाड़ी बारबाडोस से लौटकर शामिल होंगे

टीम इंडिया के प्लेयर्स 2 जुलाई सुबह मुंबई से जिम्बॉब्बे के लिए रवाना हुए। इस सीरीज के लिए हेड कोच बनाए गए वीवीएस लक्ष्मण भी टीम के साथ थे।

टीम इंडिया के प्लेयर्स 2 जुलाई सुबह मुंबई से जिम्बॉब्बे के लिए रवाना हुए। इस सीरीज के लिए हेड कोच बनाए गए वीवीएस लक्ष्मण भी टीम के साथ थे।

टीम इंडिया पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए मुंबई से जिम्बाब्वे रवाना हुई है। पहला मुकाबला 6 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। पांचवां और आखिरी मुकाबला 14 जुलाई को होगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और संजू सैमसन शामिल हैं, हालांकि ये खिलाड़ी बारबाडोस में तूफान की वजह से फंसे हैं। इसलिए ये खिलाड़ी भारत आने के बाद जिम्बाब्वे जाएंगे।

टीम में 3 नए खिलाड़ी शामिल: BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले 2 टी-20 के लिए 3 नए प्लेयर्स को रिप्लेसमेंट के तौर पर भेजा है। ओपनर साई सुदर्शन , विकेटकीपर जितेश शर्मा और पेसर हर्षित राणा को संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशश्वी जायसवाल के रिप्लेसमेंट के लिए चुना गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. पुलिस का दावा- सलमान की हत्या के लिए सुपारी दी गई थी, पाकिस्तान से हथियार आने थे
एक्टर सलमान खान के घर हुई फायरिंग की जांच कर रही नवी मुंबई पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस गैंग ने सलमान को मारने के लिए 25 लाख रुपए की सुपारी दी थी। इस मामले में गिरफ्तार किए गए लॉरेंस गैंग के 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। ये आरोपी सलमान पर हमला करने के लिए पाकिस्तान से AK-47 राइफल, AK-92 राइफल और M-16 राइफल खरीदने की तैयारी कर रहे थे।

24 अप्रैल को 4 आरोपी गिरफ्तार हुए थे: 14 अप्रैल को सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। पुलिस ने 24 अप्रैल को लॉरेंस गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे। पांचवां आरोपी 3 जून को हरियाणा से पकड़ा गया। इस मामले में लॉरेंस, उसके भाई अनमोल, गोल्डी बराड़ समेत 18 लोगों के खिलाफ FIR की गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. नेपाल में संकट में प्रचंड सरकार, चीन समर्थक ओली ने 4 महीने में ही सपोर्ट वापस लिया

पूर्व प्रधानमंत्री केपी सिंह ओली (दाएं) ने नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड (बाएं) का साथ छोड़ा।

पूर्व प्रधानमंत्री केपी सिंह ओली (दाएं) ने नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड (बाएं) का साथ छोड़ा।

नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड सरकार खतरे में है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी और चीन समर्थक केपी शर्मा ओली की पार्टी CPN-UML ने प्रधानमंत्री प्रचंड की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया है। CPN-UML ने अब देश की सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस से गठबंधन करने का फैसला किया है।

2 साल में तीसरी बार बदलेगी सरकार: 4 महीने पहले ही केपी शर्मा ओली ने प्रचंड सरकार को समर्थन दिया था। तब प्रचंड ने शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस से गठबंधन तोड़ा था। नेपाल में पिछले 2 साल में तीसरी बार सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। नई सरकार में डेढ़ साल तक केपी शर्मा ओली PM रहेंगे। इसके बाद बचे हुए कार्यकाल तक देउबा प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे। इस फॉर्मूले पर आज मुहर लग सकती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By इस्माइल लहरी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट का CBI को नोटिस: 7 दिन में जवाब मांगा, शराब नीति केस में 3 दिन रिमांड में रखा था (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: सरकार ने GST का डेटा रिलीज करना बंद किया: हर महीने की पहली तारीख को रिलीज होता था, जून में ₹1.74 लाख करोड़ जुटाए (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: जज बोले-राहुल कोर्ट में पेश नहीं हुए तो एक्शन लेंगे: सुल्तानपुर कोर्ट में वकील ने कहा-अगली तारीख पर जरूर आएंगे; शाह को हत्या का आरोपी कहा था (पढ़ें पूरी खबर)
  4. पॉलिटिक्स: NDA की मीटिंग में मोदी सांसदों से बोले- राहुल की तरह पेश न आएं: विपक्ष तीसरी बार गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बनने से परेशान; राहुल ने PM को चिट्‌ठी लिखी (पढ़ें पूरी खबर)
  5. इंटरनेशनल: एयर यूरोपा का प्लेन टर्बुलेंस में फंसा, 30 घायल: विमान की छत से टकराए यात्री, कई सीटें डैमेज, ब्राजील में हुई इमरजेंसी लैंडिंग (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंटरनेशनल: ट्रम्प ने कहा था-24 घंटे में यूक्रेन जंग रुकवा दूंगा: रूस बोला- ये संभव नहीं, पश्चिमी देश चाहते हैं हम लड़ते रहें (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: ऑस्ट्रेलिया-दिल्ली की फ्लाइट में भारतीय महिला की मौत: 4 साल बाद देश लौट रही थी, परिवार की मदद के लिए दोस्तों ने 31 लाख जुटाए (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

रोबोट के सुसाइड करने का दावा, सीढ़ियों से गिरकर खराब हुआ था

इस रोबोट को कैलिफोर्निया की बियर रोबोटिक्स ने बनाया था। यह सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक काम करता था। बिल्डिंग में हर जगह डॉक्यूमेंट्स पहुंचाता था और विजिटर्स के सवालों का जवाब देता था।

इस रोबोट को कैलिफोर्निया की बियर रोबोटिक्स ने बनाया था। यह सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक काम करता था। बिल्डिंग में हर जगह डॉक्यूमेंट्स पहुंचाता था और विजिटर्स के सवालों का जवाब देता था।

साउथ कोरिया में एक रोबोट के सुसाइड करने का दावा किया जा रहा है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, रोबोट एक सिविल सर्वेंट की तरह गुमी सिटी काउंस‍िल में काम करता था। यह साउथ कोरिया का पहला रोबोट था, जिसे कर्मचार‍ियों की तर्ज पर ड्यूटी पर लगाया गया था। 2 मीटर ऊंची सीढ़ी से गिरने के बाद इसने काम करना बंद कर दिया। साउथ कोरिया की लोकल मीडिया ने इस घटना को देश का पहला रोबोट सुसाइड बताया है।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *