Dainik Bhaskar News Headlines; Hardik Pandya Natasa Divorce | Rajkot Game Zone Fire| Hardik Pandya Natasa Stankovic | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राजकोट के गेम जोन में आग, 12 बच्चों समेत 28 की मौत; फेज-6 में 59% वोटिंग; हार्दिक पंड्या-नताशा के तलाक की अटकलें

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Hardik Pandya Natasa Divorce | Rajkot Game Zone Fire| Hardik Pandya Natasa Stankovic

16 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर गुजरात के राजकोट शहर की रही, यहां एक गेम जोन में आग लगने से 28 लोगों की मौत हो गई। एक खबर लोकसभा चुनाव के छठे फेज में हुई वोटिंग की रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के मिर्जापुर, घोसी और गोरखपुर में जनसभाएं करेंगे।
  2. राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के ऊना और नाहन में जनसभा करेंगे।
  3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. राजकोट के गेम जोन में आग, 28 की मौत; शवों को पहचानना मुश्किल, DNA टेस्ट होगा

गुजरात के राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित TRP गेम जोन में भीषण आग लग गई। हादसे में 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई। 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 25 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों के शव इतनी बुरी तरह झुलसे हैं कि उनकी पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए DNA टेस्ट किया जाएगा।

आग किस वजह से फैली: चश्मदीदों के मुताबिक, ‘गेम जोन में कई जगह रिपेयरिंग और रेनोवेशन का काम भी चल रहा था। इसके चलते काफी संख्या में प्लाई के टुकड़े और लकड़ियां भी इधर-उधर फैली हुई थीं। यह भी आग की चपेट में आए और आग फैलती चली गई।’ हालांकि यह पता नहीं चला है कि आग किस वजह से लगी। गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने हादसे की जांच के लिए SIT(स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) गठित की है।

बिना फायर NOC के चल रहा था गेम जोन: TRP गेम जोन के पास फायर NOC तक नहीं थी। गुजरात सरकार ने राज्य के उन सभी गेमजोन को बंद करने का निर्देश दिया है, जिनके पास फायर NOC नहीं है। पुलिस ने गेम जोन के मालिक और मैनेजर सहित दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. फेज-6 में 58 सीटों पर 59% वोटिंग; बंगाल में BJP कैंडिडेट पर हमला; महबूबा धरने पर बैठीं

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर 59% वोटिंग हुई। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 78% और जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 51% वोट पड़े। पश्चिम बंगाल के झारग्राम से भाजपा उम्मीदवार प्रणंत टुडू पर हमला हुआ। पत्थर लगने से उनका सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी से PDP की प्रत्याशी महबूबा मुफ्ती ने EVM में छेड़छाड़ का आरोप लगाया और धरने पर बैठ गईं।

2019 में क्या नतीजे थे: 2019 में छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें 64.4% वोट पड़े थे। बीते दिन जिन 58 सीटों पर वोटिंग हुई, 2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा 40, बसपा 4, ‌बीजेडी 4, सपा 1, जदयू 3, टीएमसी 3, एलजेपी और आजसू ने 1-1 सीट जीती थीं। कांग्रेस और AAP को एक भी सीट नहीं मिली थी।

नतीजे 4 जून को: इस बार लोकसभा की 543 सीटों के लिए 7 फेज में चुनाव हो रहे हैं। अब तक 6 फेज में 28 राज्यों की 486 सीट पर वोटिंग हो चुकी है। पहले फेज में 102 सीटों पर 66.14%, दूसरे फेज में 88 सीटों पर 66.71% वोटिंग, तीसरे फेज में 93 सीटों पर 65.68%, चौथे फेज में 96 सीटों पर 69.16% और पांचवें फेज में 49 सीटों पर 62.2% वोटिंग हुई थी। अब एक जून को 56 सीटों पर मतदान होगा। रिजल्ट 4 जून को आएंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. राजस्थान में लू से 3 दिन में 19 मौतें, फलोदी में पारा 50° पहुंचा; 7 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट

राजस्थान में हीटवेव से 5 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 3 दिन में 19 लोगों की मौत हुई है। फलोदी में शनिवार को अधिकतम तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया। यह 3 साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 1 जून 2019 को राजस्थान में चुरू में 50.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं फलोदी में 19 मई 2016 को पारा 51 डिग्री तक पहुंचा था।

आज कहा लू चलेगी: मौसम विभाग ने आज राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में 4 दिन के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं रेमल तूफान पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट पर दस्तक दे सकता है। इस दौरान करीब 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बंगाल और ओडिशा के तटीय शहरों में भारी बारिश होगी।

17 जगहों पर पारा 45 पार: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 17 स्थानों पर शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8, जैसलमेर में 48 और बीकानेर में 47.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली 6 जगहों पर तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. हार्दिक की पत्नी ने इंस्टा से पंड्या सरनेम हटाया, मीडिया रिपोर्ट में तलाक की अटकलें

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविच ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पंड्या सरनेम हटा दिया। जिसके बाद दोनों के बीच तलाक की अटकलें लगाई जा रही हैं। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि दोनों का तलाक हो चुका है और नताशा ने हार्दिक की 70% प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली है। नताशा मुंबई इंडियंस के किसी भी मैच में स्टेडियम में चीयर करने नहीं पहुंचीं।

2020 में शादी के बंधन में बंधे थे: एक्ट्रेस नताशा और हार्दिक 31 मई 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। उसी साल 30 जुलाई को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। दोनों ने पिछले साथ फरवरी में वैलेंटाइन डे के मौके पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। राजस्थान के उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी रखी गई थी। हार्दिक और नताशा की मुलाकात मुंबई के क्लब में हुई थी। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई और आगे जाकर दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. कांस में पहली बार भारतीय को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, अनसुइया सेनगुप्ता को मिला सम्मान

अनसुइया कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2009 में रॉक म्यूजिकल फिल्म ‘मैडली बंगाली’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। (फाइल फोटो)

अनसुइया कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2009 में रॉक म्यूजिकल फिल्म ‘मैडली बंगाली’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। (फाइल फोटो)

77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस अनसुइया सेनगुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, वह यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय हैं। अनसुइया को यह अवॉर्ड अन सर्टेन रिगार्ड सेगमेंट में फिल्म ‘द शेमलेस’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए मिला। अनसुइया ने यह अवॉर्ड दुनियाभर में समलैंगिक समुदाय और हाशिए पर रहने वाले अन्य समुदायों को समर्पित किया है।

दो सेक्स वर्कर्स के इर्द-गिर्द बुनी गई है कहानी: ‘द शेमलेस’ का निर्देशन बुल्गारियन फिल्ममेकर कॉन्स्टेंटिन बोजानोव ने किया है। इसकी कहानी दो सेक्स वर्कर्स के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिनमें से एक के हाथों एक पुलिस वाले का खून हो जाता है। इस फिल्म में अनसुइया के अलावा एक्ट्रेस ओमारा शेट्‌टी भी अहम रोल में नजर आ रही हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने केजरीवाल की फोटो पोस्ट की; दिल्ली CM का जवाब- अपना देश संभालिए​​​​​​​

​​​​​​​छठे फेज में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ दिल्ली में वोट डाला, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। केजरीवाल की तस्वीर को फिर से पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने लिखा, ‘मैं कामना करता हूं कि शांति और सद्भाव से नफरत और उग्रवाद की ताकतों की हार होगी।’ केजरीवाल ने फवाद चौधरी को जवाब देते हुए कहा, ‘चौधरी साहब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है। इस वक्त पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं। आप अपने देश को संभालें। भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।’

फवाद ने केजरीवाल का जवाब दिया: केजरीवाल के जवाब आने के बाद फवाद चौधरी ने X पर एक और पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘भारत में राजनेताओं का भाषण पाकिस्तान की आलोचना के बिना पूरा नहीं होता, जबकि पाकिस्तान में किसी को भी भारतीय राजनीति की परवाह नहीं है। भाजपा मुस्लिम विरोधी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल करती है।’
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. पॉलिटिक्स: मोदी बोले- लैंड फॉर जॉब स्कैम वालों का काउंटडाउन शुरू: बिहार में कहा- लालटेनियों ने अपना घर रोशन किया; सभी शहजादे अब छुट्‌टी पर जाएंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: बांग्लादेशी सांसद मर्डर केस, प्लास्टिक बैग-चाकू बरामद: आरोपी बोला- पहले क्लोरोफॉर्म सुंघाया, फिर तकिए से दम घोंटा, 15 मिनट में हत्या (पढ़ें पूरी खबर)
  3. पुणे एक्सीडेंट केस: आरोपी के दादा को 3 दिन पुलिस कस्टडी: पुलिस बोली-पोते को बचाने के लिए ड्राइवर का फोन छीना, कैद रखा (पढ़ें पूरी खबर)
  4. इंटरनेशनल: चीन की ताइवान को जंग की धमकी: कहा- जब तक ताइवान हमारा हिस्सा नहीं बनता, सैन्य कार्रवाई करते रहेंगे; युद्धाभ्यास में कब्जे की तैयारी की (पढ़ें पूरी खबर)
  5. इंटरनेशनल: अमेरिकी पनडुब्बी का मलबा 80 साल बाद मिला: दूसरे विश्व युद्ध में डूबी थी, इसी सबमरीन ने तबाह किए थे सबसे ज्यादा जापानी युद्धपोत (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंटरनेशनल: इंटरनेशनल कोर्ट बोला- राफा पर हमले रोके इजराइल: साउथ अफ्रीका ने लगाया नरसंहार का आरोप, इजराइल बोला- नाजियों का साथ देने वाले हमारा अंत चाहते हैं (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: अमेरिका में पर्सनल असिस्टेंट ने CEO की हत्या की: कंपनी से चुराए थे ₹3 करोड़ रुपए, गर्लफ्रेंड से चोरी छिपाने के लिए मर्डर किया (पढ़ें पूरी खबर)​​​​​​​​​​​​

अब खबर हटके…

₹10 के 2 भारतीय नोट ढाई लाख में नीलाम होंगे

यह तस्वीर उस बैंक की है, जिसे नीलाम किया जाएगा। इसे बैंक ऑफ इंग्लैंड ने छापा था।

यह तस्वीर उस बैंक की है, जिसे नीलाम किया जाएगा। इसे बैंक ऑफ इंग्लैंड ने छापा था।

लंदन में 106 साल पहले डूबे जहाज से मिले 10 रुपए के दो भारतीय नोट की नीलामी की जाएगी। ये ढाई लाख रुपए तक में बिक सकते हैं। नीलामी 29 मई को होगी। दरअसल, 1918 में लंदन से मुंबई जाते समय SS शिराला नाम का एक जहाज डूब गया था। इस पर 213 लोग सवार थे, जिसमें 7 भारतीयों की मौत हो गई। जहाज से मिले नोट पर 25 मई 1918 की डेट लिखी हुई है।
​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *