Dainik Bhaskar Morning News Brief; Saif Ali Khan Attack | 8th Pay Commission | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: सैफ अली खान पर घर में हमला, शरीर पर 6 घाव; 8वां वेतन आयोग बनाने की मंजूरी; हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी बंद

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; Saif Ali Khan Attack | 8th Pay Commission

32 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले की रही। एक खबर 8वें वेतन आयोग के गठन से जुड़ी रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी दिल्ली में ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ का उद्घाटन करेंगे। ये देश का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है। इसमें 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हो रही हैं।
  2. आर्थिक आरक्षण पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ बरेली कोर्ट में सुनवाई होगी। वे पिछली तारीख पर पेश नहीं हुए थे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. सैफ अली खान पर हमला: एक करोड़ रुपए की डिमांड की थी; संदिग्ध की तस्वीर सामने आई

संदिग्ध हमलावर की CCTV फुटेज सामने आई है। वह सीढ़ी से नीचे उतरता दिख रहा है।

संदिग्ध हमलावर की CCTV फुटेज सामने आई है। वह सीढ़ी से नीचे उतरता दिख रहा है।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके घर में चाकू से हमला हुआ। वे मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर रहते हैं। मेड ने बताया कि चोर घर में घुसा और एक करोड रुपए की डिमांड की। शोर मचाने पर सैफ आए, तो उसने हमला कर दिया। हमले में एक्टर को गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चोट लगी। उन्हें रात में ही लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया। सैफ अब खतरे से बाहर हैं।

सैफ को ऑटो से अस्पताल ले गए: मेड ने बताया कि हमले के वक्त घर में 3 महिला और 3 पुरुष नौकर थे। इब्राहिम और सारा अली खान उसी बिल्डिंग में आठवीं मंजिल पर ही रहते हैं। दोनों ऊपर आए और सैफ अली खान को लेकर ऑटो में अस्पताल गए। घर पर कोई भी ड्राइवर नहीं था। ऑटोमेटिक EV किसी को चलाना नहीं आता था। इसलिए ऑटो बुलाना पड़ा।

मुंबई पुलिस ने 20 टीम बनाई: मुंबई पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए 20 टीमें बनाई हैं। सभी टीमों को अलग-अलग काम सौंपे गए हैं। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी टीम का हिस्सा हैं। सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. 8वां वेतन आयोग बनाने की मंजूरी; केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में इजाफा होगा केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आयोग की सिफारिशें 2026 से लागू होंगी। वेतन आयोग हर 10 साल में लागू किया जाता है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन और पेंशन में इजाफा होता है। 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी, 2016 से लागू हुआ था। इससे करीब 1 करोड़ कर्मचारियों को फायदा हुआ था।

8वें वेतन आयोग से सैलरी पर क्या फर्क पड़ेगा: केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी के 18 लेवल हैं। लेवल-1 कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 1800 रुपए ग्रेड पे के साथ 18,000 रुपए है। जिसे बढ़ाकर ₹34,560 किया जा सकता है। कैबिनेट सचिव स्तर के अधिकारियों को लेवल-18 के तहत अधिकतम 2.5 लाख रुपए की बेसिक सैलरी मिलती है। यह बढ़कर करीब 4.8 लाख रुपए हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. NEET-UG पेन एंड पेपर मोड में होगा; सिंगल डे-सिंगल शिफ्ट में एग्जाम, अभी तक डेट घोषित नहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक, NEET UG परीक्षा इस साल भी पेन एंड पेपर मोड में होगी। एग्‍जाम एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में होगा। हालांकि NTA ने अभी तक एग्‍जाम की डेट घोषित नहीं की है। पिछले साल 23 लाख स्‍टूडेंट्स इसमें शामिल हुए थे। स्टूडेंट्स लंबे समय से एग्‍जाम डेट घोषित होने और रजिस्‍ट्रेशन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

नवंबर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए थी: NEET-UG के रजिस्ट्रेशन आमतौर पर नवंबर में शुरू कर दिए जाते थे और मई में इसकी परीक्षा होती थी। कोविड-19 के बाद से एग्जाम के रजिस्ट्रेशन की तारीखें दिसंबर तक पहुंच गईं। वहीं इस साल (2025) जनवरी के 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई तारीख नहीं आई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. दिल्ली चुनाव: CM आतिशी और संजय को नोटिस; कांग्रेस ने फ्री बिजली समेत 3 गारंटियां दी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने CM आतिशी और AAP सांसद संजय सिंह को नोटिस भेजा है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने दोनों के खिलाफ मानहानि की शिकायत की थी। दोनों ने 26 दिसंबर को कहा था कि संदीप दीक्षित ने केजरीवाल को हराने के लिए BJP से करोड़ों रुपए लिए हैं। उधर, कांग्रेस ने दिल्ली की जनता को 500 रुपए में सिलेंडर, फ्री राशन किट और 300 यूनिट तक फ्री बिजली की चुनावी गारंटी दी है।

BJP की चौथी लिस्ट में 9 नाम: BJP ने चौथी लिस्ट में 9 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया। पार्टी 68 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, जबकि एक-एक सीट सहयोगी पार्टी JDU और LJP (रामनिवास) के लिए छोड़ी है। कांग्रेस ने भी गुरुवार को 2 कैंडिडेट की छठी लिस्ट जारी की। यानी अब AAP, BJP और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट उतार चुकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. अडाणी पर रिपोर्ट पेश करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी बंद, फाउंडर बोले- जिन विचारों पर काम किया, उनके पूरे होते ही इसे बंद करना था

हिंडनबर्ग कंपनी की शुरुआत 2017 में की गई थी। इसकी स्थापना नाथन एंडरसन ने की थी। (फाइल फोटो)

हिंडनबर्ग कंपनी की शुरुआत 2017 में की गई थी। इसकी स्थापना नाथन एंडरसन ने की थी। (फाइल फोटो)

अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च बंद होने जा रही है। कंपनी के फाउंडर नाथन एंडरसन ने कहा, ‘प्लानिंग ये थी कि हम जिन विचारों पर काम कर रहे थे, उनके पूरे होते ही इसे बंद कर दिया जाएगा।’ कंपनी 2017 में शुरू हुई थी। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट्स ने भारत के अडाणी ग्रुप और इकान इंटरप्राइजेज सहित कई कंपनियों को अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचाया था।

कांग्रेस बोली- मोडाणी को क्लीन चिट नहीं: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X पर लिखा, ‘हिंडनबर्ग ने अडाणी पर जो आरोप लगाए थे, वह आज भी गंभीर हैं। इसके बंद होने का मतलब यह नहीं है कि मोडाणी को क्लीन चिट मिल गई। आज भी जहां देखो वहां अडाणी हैं। एक कंपनी के बंद होने से सवाल नहीं बदल जाएंगे।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. भारत अंतरिक्ष में डॉकिंग करने वाला चौथा देश, इसरो ने दो स्पेसक्राफ्ट जोड़े

यह स्पेस में दो स्पेसक्राफ्ट्स को जोड़ने का एनिमेशन है। इसे इसरो ने जारी किया है।

यह स्पेस में दो स्पेसक्राफ्ट्स को जोड़ने का एनिमेशन है। इसे इसरो ने जारी किया है।

भारत अंतरिक्ष में स्पेसक्राफ्ट डॉकिंग करने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन ऐसा कर चुके हैं। 2 स्पेसक्राफ्ट्स को 15 मीटर से 3 मीटर तक लाया गया और इन्हें जोड़ दिया गया। दोनों स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी से 470 किमी ऊपर डिप्लॉय किया गया था। इसरो ने 30 दिसंबर को SpaDeX (स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट) मिशन लॉन्च किया था।

मिशन क्यों जरूरी….

  1. टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल चंद्रयान-4 मिशन में होगा जिसमें चंद्रमा से सैंपल पृथ्वी पर लाए जाएंगे।
  2. स्पेस स्टेशन बनाने और इसके बाद वहां जाने-आने के लिए भी डॉकिंग टेक्नोलॉजी की जरूरत पड़ेगी।
  3. गगनयान मिशन के लिए भी ये टेक्नोलॉजी जरूरी है, जिसमें इंसान को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
  4. सैटेलाइट सर्विसिंग, इंटरप्लेनेटरी मिशन और इंसानों को चंद्रमा पर भेजने के लिए ये टेक्नोलॉजी जरूरी है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. इजराइल-हमास सीजफायर डील टूटने की कगार पर; नेतन्याहू का आरोप- हमास शर्तों से पीछे हटा इजराइल-हमास के बीच सीजफायर डील टूटने की कगार पर है। इसे मंजूरी देने के लिए इजराइली कैबिनेट की मीटिंग होने वाली थी। अब PM नेतन्याहू ने मीटिंग करने से मना कर दिया है। नेतन्याहू ने हमास पर समझौते की शर्तों से पीछे हटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमास समझौते के अंत तक रियायत मांग रहा है। हालांकि हमास ने आरोपों का खंडन किया है।

एक दिन पहले ही डील हुई थी: 15 जनवरी को कतर के PM ने इजराइल और हमास में सीजफायर और बंधकों की रिहाई से जुड़ी डील फाइनल होने की जानकारी दी थी। इजराइल के राष्ट्रपति ने भी कैबिनेट से डील को मंजूरी देने के लिए कहा था। गुरुवार दोपहर 3:30 बजे इजराइल टाइम्स ने बताया कि डील मंजूरी नहीं हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्ट में ध्रुव-तेजस नहीं होंगे: पोरबंदर हादसे की वजह से ध्रुव, सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट होने के कारण तेजस बाहर; राफेल उड़ान भरेगा (पढ़ें पूरी खबर)
  2. लाइफ-साइंस: जम्मू-कश्मीर में रहस्यमयी बीमारी से एक और बच्ची की मौत:मरने वालों की संख्या 15 हुई, इसमें से 12 बच्चे; सरकार ने SIT बनाई (पढ़ें पूरी खबर)
  3. असम कोयला खदान हादसा: 5 मजदूर अब भी लापता: पानी निकालने में 60 दिन लग सकते हैं; 220 रैट होल माइन्स बंद होंगी, जांच SIT करेगी (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: छत्तीसगढ़ में 10-12 नक्सलियों के एनकाउंटर की खबर:पुजारी कांकेर के जंगल को 1500 जवानों ने घेरा; IED ब्लास्ट में 2 जवान भी घायल (पढ़ें पूरी खबर)
  5. इंटरनेशनल: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का विदाई भाषण: कहा- अमेरिका में रईसों का दबदबा खतरनाक; कानून बदलना जरूरी ताकि राष्ट्रपति भी सजा से न बच सके (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंटरनेशनल: ब्रिटिश PM बनने के बाद स्टार्मर पहली बार यूक्रेन पहुंचे: जेलेंस्की से करेंगे 100 साल का समझौता, कहा- यूक्रेन की मदद में कमी नहीं आने देंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  7. स्पोर्ट्स: WPL का पहला मैच 14 फरवरी को गुजरात-बेंगलुरु के बीच:15 मार्च को मुंबई में फाइनल; 4 वेन्यू पर 22 मैच खेले जाएंगे (पढ़ें पूरी खबर)

कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ: महाकुंभ में बना एडवांस डिजिटल सेंटर; आज सिंगर महेश काले का परफॉर्मेंस

आज महाकुंभ का चौथा दिन है। महाकुंभ में रोज क्या हो रहा है और अगले दिन क्या होने वाला है, उससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी के लिए हर सुबह देखिए ‘कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ’। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें..

अब खबर हटके…

ब्राजील में इंसान जैसे दांतों वाली मछली मिली

ब्राजील के पारला मोरेरा में मिली मछली का नाम टूथपिक है। इसे आर्कोसर्गस प्रोटीओसेफालस (Archosargus Proteocephalus) भी कहते हैं।

ब्राजील के पारला मोरेरा में मिली मछली का नाम टूथपिक है। इसे आर्कोसर्गस प्रोटीओसेफालस (Archosargus Proteocephalus) भी कहते हैं।

ब्राजील की एक महिला ने इंसान जैसे दांतों वाली मछली का वीडियो शेयर किया है। महिला ने बताया कि उन्होंने यह मछली 49 डॉलर यानी करीब 4 हजार रुपए में खरीदी थी। उसने मछली को अजीब और फनी बताया।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

मिथुन राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलने की उम्मीद है। रुका पैसा भी मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है। जानिए आज का राशिफल..

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *