Dainik Bhaskar Morning News Brief; PM Modi Jinping| Cyclone Dana Update | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: 85-85 सीटों पर लड़ेंगे उद्धव, शरद, कांग्रेस; ओडिशा में साइक्लोन दाना- 10 लाख लोग प्रभावित; 5 साल बाद मोदी-जिनपिंग की बातचीत

19 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी रही, महाविकास अघाड़ी (MVA) ने सीट बंटवारे का ऐलान किया। एक खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 5 साल बाद हुई द्विपक्षीय बातचीत की रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग होगी। इसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
  2. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जाएगा। भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. 85-85 सीटों पर लड़ेंगे उद्धव, शरद और कांग्रेस; उद्धव ने 65 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी की

NCP (शरदचंद्र पवार) नेता अनिल देशमुख (बाएं), शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (दाएं) ने मुंबई में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग की जानकारी दी।

NCP (शरदचंद्र पवार) नेता अनिल देशमुख (बाएं), शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (दाएं) ने मुंबई में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग की जानकारी दी।

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) में शामिल कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और NCP (शरद पवार) 85-85 यानी कुल 255 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। बाकी 33 सीटें सपा, CPI(M) और निदर्लीय प्रत्याशियों के लिए रहेंगी। शिवसेना (UBT) ने 65 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की। वरली से आदित्य ठाकरे को और कोपरी पाचपखाडी से CM एकनाथ शिंदे के सामने केदार दिघे को टिकट दिया है।

65 में सिर्फ 3 महिला कैंडिडेंट: शिवसेना (UBT) की लिस्ट में 3 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पांच सीटें SC और 3 सीटें ST के लिए हैं। अभी कांग्रेस और NCP (शरद) की लिस्ट आनी बाकी है। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. महाराष्ट्र चुनाव- NCP अजित गुट की पहली लिस्ट में 38 कैंडिडेट; महायुति ने अब तक 182 नाम जारी किए NCP अजित गुट ने 38 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की। डिप्टी CM अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले 22 अक्टूबर को शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। महायुति अब तक 182 कैंडिडेट्स के नाम घोषित तक चुकी है। इनमें BJP के 99, शिवसेना (शिंदे गुट) के 45 और अजित गुट के 38 कैंडिडेट हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. 5 साल बाद मोदी-जिनपिंग की द्विपक्षीय बातचीत, दोनों नेताओं ने 50 मिनट चर्चा की

तस्वीरें ब्रिक्स समिट के दोनों दिनों की हैं। मोदी और जिनपिंग ने भारत और चीन के बीच संबंधों को सामान्य बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

तस्वीरें ब्रिक्स समिट के दोनों दिनों की हैं। मोदी और जिनपिंग ने भारत और चीन के बीच संबंधों को सामान्य बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन रूस के कजान शहर में PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच 5 साल बाद हुई द्विपक्षीय बातचीत 50 मिनट चली। इस दौरान मोदी ने कहा, ‘पिछले 4 सालों में सीमा पर पैदा हुई समस्याओं पर जो सहमति बनी है, उसका हम स्वागत करते हैं।’ इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा ‘दोनों देशों को अपने मतभेदों को सही तरीके से संभालना चाहिए।’

मोदी-जिनपिंग ने पेट्रोलिंग समझौते का स्वागत किया: मोदी-जिनपिंग की बातचीत के बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘दोनों नेताओं ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पेट्रोलिंग समझौते का स्वागत किया है। दोनों देशों के बीच मुद्दों को सुलझाने के लिए स्पेशल रिप्रिजेंटेटिव नियुक्त किए गए है। भारत की तरफ से NSA अजीत डोभाल और चीन की तरफ से विदेशमंत्री वांग यी होंगे। ये दोनों जल्द ही औपचारिक बैठक करेंगे।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. साइक्लोन दाना, ओडिशा में 10 लाख लोग प्रभावित; 6 हजार राहत शिविर बनाए, 550 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल

1. तूफान को लेकर कोलकाता के हुगली तट पर अनाउंसमेंट करती रिवर ट्रैफिक पुलिस। 2. चक्रवात के मद्देनजर बालासोर के तट पर एक साथ बांधी गई नाव। 3. ट्रेन कैंसिल होने के बाद भुबनेश्वर स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार करते पैंसेजर्स।

1. तूफान को लेकर कोलकाता के हुगली तट पर अनाउंसमेंट करती रिवर ट्रैफिक पुलिस। 2. चक्रवात के मद्देनजर बालासोर के तट पर एक साथ बांधी गई नाव। 3. ट्रेन कैंसिल होने के बाद भुबनेश्वर स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार करते पैंसेजर्स।

अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान दाना 25 अक्टूबर को बंगाल और ओडिशा से टकराएगा। इससे पहले ही तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है। ओडिशा के 14 जिलों के 10 लाख लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया जा रहा है। 6 हजार रिलीफ कैंप्स बनाए गए हैं। ओडिशा में 150 और बंगाल में 198 ट्रेन रद्द की गई हैं। इसके अलावा ईस्टर्न रेलवे ने 190 और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द की हैं।

तूफान का असर कहां होगा: तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा पर पड़ेगा। दाना अभी 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। आज सुबह यह बंगाल की खाड़ी में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। दाना आज रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक कभी भी ओडिशा के पुरी और प. बंगाल के सागर नाम के टापू (दक्षिण 24 परगना जिले में) के बीच टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120 KMPH तक हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. बम धमकियों के केस में सरकार का X-मेटा से सवाल, अफवाहें रोकने के लिए आपने क्या किया

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर खड़े एअर इंडिया के विमान। मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर खड़े एअर इंडिया के विमान। मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

भारतीय विमानों को लगातार मिल रही बम धमकियों के बीच केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, मेटा और एयरलाइन कंपनियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। सरकार ने पूछा,’आपने इन खतरनाक अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए क्या किया। जो हालात हैं, उनसे जाहिर होता है कि आप जुर्म को बढ़ावा दे रहे थे।’

इंडियन एयरलाइंस को ₹600 करोड़ का नुकसान: 9 दिनों में 170 से ज्यादा विमानों को धमकियां मिली हैं। धमकियों के चलते एविएशन सेक्टर को करीब 600 करोड़ का नुकसान हो चुका है। एक धमकी की वजह से एक फ्लाइट को 1 से 3 करोड़ रुपए तक का नुकसान होता है। इनमें फ्यूल डम्प करने का खर्च, पैसैंजर्स के ठहरने की व्यवस्था और नॉन शेड्यूल फ्लाइट्स की लैंडिंग कॉस्ट शामिल होती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. ₹78,703 के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना, इस महीने अब तक ₹3,506 महंगा हुआ गुरुवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 452 रुपए बढ़कर 78,703 रुपए तक चली गई। यह ऑल टाइम हाई है। वहीं चांदी 779 रुपए बढ़कर 99,151 रुपए प्रति किलो हो गई। हालांकि, कारोबार बंद होने पर सोना 441 रुपए की बढ़त के साथ 78,692 रुपए पर बंद हुआ। वहीं चांदी 490 रुपए की बढ़त के साथ 98,862 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ। इस महीने सोना 3,506 रुपए महंगा हो चुका है। 30 सितंबर को ये ₹75,197 पर था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. अमेरिका में मैकडॉनल्ड से बैक्टीरिया संक्रमण फैला, एक की मौत; हैम्बर्गर खाने से 49 लोग बीमार

अमेरिका में मैकडॉनल्ड बर्गर से बैक्टीरिया संक्रमण (ई कोली) फैला है। मैकडॉनल्ड्स के क्वार्टर पाउंडर हैम्बर्गर खाने से एक शख्स की मौत हो गई। 49 लोग बीमार हैं, जिनमें से 10 हॉस्पिटल में एडमिट हैं। US सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, सितंबर के अंत में शुरू हुआ यह ई कोली वायरस अब 10 राज्यों में फैल चुका हुआ है।

मेन्यू से कटी प्याज-बीफ पैटीज हटाए: मैकडॉनल्ड ने अब हैमबर्गर से कटी प्याज और बीफ पैटीज हटा दी है। कंपनी ने माना कि जिन रेस्टोरेंट में शिकायतें मिली हैं, वहां एक ही कंपनी से प्याज सप्लाई हो रही थी। ई कोली एक प्रकार का बैक्टीरिया है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं। हालांकि इसके कुछ स्ट्रेन घातक भी होते हैं। दूषित भोजन या दूषित पानी पीने से घातक स्ट्रेन के संक्रमण को बढ़ावा मिलता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. पॉलिटिक्स: प्रियंका ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भरा: बोलीं- 35 साल पिता, मां, भाई के लिए कैंपेन किया, पहली बार अपने लिए समर्थन मांग रही (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट की हरियाणा-पंजाब सरकार को चेतावनी: कहा- सख्त आदेश देने को मजबूर न करें; जुर्माना कम लगाया, जानकारी भी गलत दी (पढ़ें पूरी खबर)
  3. क्राइम: बाबा सिद्दीकी मर्डर-लॉरेंस के भाई के संपर्क में थे आरोपी: हत्या से पहले प्रैक्टिस की, रायगढ़ के जंगल में एक पेड़ पर 5-10 फायर किए थे (पढ़ें पूरी खबर)
  4. इंटरनेशनल: क्या शेख हसीना अब भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन बोले- मेरे पास इस्तीफा नहीं; नाराज लोगों ने प्रेसिडेंट हाउस घेरा (पढ़ें पूरी खबर)
  5. इंटरनेशनल: तुर्किये में एयरोस्पेस कंपनी पर हमला, 4 की मौत: पहले बम ब्लास्ट किया, फिर महिला समेत 2 हमलावरों ने फायरिंग की; टैक्सी में पहुंचे थे (पढ़ें पूरी खबर)
  6. स्पोर्ट्स: टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना: जिम्बाब्बे ने गाम्बिया के खिलाफ 344 रन बनाए, सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की (पढ़ें पूरी खबर)
  7. बिजनेस: बायजूस और BCCI के बीच नहीं होगा समझौता: सुप्रीम कोर्ट ने NCLAT का आदेश पलटा, इससे बायजूस पर दिवालिया कार्रवाई शुरू हो सकती है (पढ़ें पूरी खबर)
  8. इंटरनेशनल: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव- 1.5 करोड़ लोगों ने की एडवांस वोटिंग: मस्क का ऑफर- चुनाव से पहले वोटिंग पर रोज एक व्यक्ति को 8 करोड़ दूंगा (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

इंसानी हड्डियों का सूप पीती है यानोमामी ट्राइब

साउथ अमेरिका की यानोमामी ट्राइब अपने लोगों के अंतिम संस्कार के लिए अजीब तरीका अपनाती है। ये ट्राइब मृत शरीर की हड्डियों की राख को केले के रस में मिलाकर सूप बनाती है। जनजाति का मानना है कि किसी की आत्मा को तब ही शांति मिलती है, जब उसके शरीर को रिश्तेदारों ने खाया हो।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

इन करेंट के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *