Dainik Bhaskar Morning News Brief; One Nation One Election | Haryana Congress Manifesto | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव और चंद्रयान-4 को मंजूरी; बच्चों की पेंशन स्कीम शुरू; लेबनान में अब वॉकी-टॉकी विस्फोट, 14 की मौत

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; One Nation One Election | Haryana Congress Manifesto

2 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबरें केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों से जुड़ी रहीं। एक खबर लेबनान में हुए वॉकी-टॉकी विस्फोट की रही, जिनमें 14 लोगों की मौत हुई है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में चुनावी रैली करेंगे। इस दौरान BJP के 19 कैंडिडेट्स से मुलाकात करेंगे। इससे पहले मोदी ने 14 सितंबर को डोडा में चुनावी रैली की थी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर, विधानसभा-लोकसभा चुनाव साथ होंगे

PM मोदी ने जून 2019 में पहली बार औपचारिक तौर पर सभी पार्टियों के साथ वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर बैठक बुलाई थी।

PM मोदी ने जून 2019 में पहली बार औपचारिक तौर पर सभी पार्टियों के साथ वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर बैठक बुलाई थी।

केंद्रीय कैबिनेट ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे जुड़ा बिल संसद के शीतकालीन सत्र (नवंबर-दिसंबर) में पेश होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ‘पहले फेज में विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ होंगे। इसके बाद 100 दिन के भीतर दूसरे फेज में निकाय चुनाव।’

क्या है वन नेशन वन इलेक्शन: फिलहाल देश में लोकसभा चुनाव और राज्यों के विधानसभा चुनाव अलग-अलग समय पर होते हैं। वन नेशन वन इलेक्शन का मतलब है कि पूरे देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव। यानी वोटर्स लोकसभा और राज्य के विधानसभाओं के सदस्यों को चुनने के लिए एक ही दिन, एक ही समय पर या चरणबद्ध तरीके से वोट डालेंगे।

क्या ये देश में पहली बार होगा: नहीं, आजादी के बाद 1952, 1957, 1962 और 1967 में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हुए थे, लेकिन 1968 और 1969 में कई विधानसभाएं समय से पहले ही भंग कर दी गईं। इसके बाद 1970 में लोकसभा भी भंग कर दी गई। इस वजह से एक देश-एक चुनाव की परंपरा टूट गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. चंद्रयान- 4 मिशन को कैबिनेट की मंजूरी; 2028 में अंतरिक्ष स्टेशन और वीनस मिशन भी लॉन्च होगा केंद्रीय कैबिनेट ने चंद्रयान-4 मिशन को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट को चांद पर उतारना और सैंपल कलेक्ट कर धरती पर लौटना है। कैबिनेट ने वीनस ऑर्बिटर मिशन और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) की स्थापना को भी मंजूरी दी है। तीनों मिशन साल 2028 तक लॉन्च करने की योजना है।

  1. चंद्रयान-4 मिशन: 2104 करोड़ रुपए के इस मिशन में चंद्रमा की चट्टानों और मिट्टी को पृथ्वी पर लाया जाएगा। मिशन में दो अलग-अलग रॉकेट का इस्तेमाल होगा। दोनों अलग-अलग पेलोड लेकर जाएंगे।
  2. वीनस ऑर्बिटर मिशन: 1,236 करोड़ रुपए का यह मिशन मार्च 2028 में लॉन्च होगा। इसका उद्देश्य शुक्र की सतह और वायुमंडल के साथ-साथ यहां के वायुमंडल पर सूर्य के प्रभाव को समझना है।
  3. भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन: गगनयान प्रोग्राम का दायरा बढ़ाकर भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS-1) के पहले मॉड्यूल के विकास को भी मंजूरी दी गई है। रिवाइज्ड गगनयान प्रोग्राम में BAS-1 यूनिट सहित 8 मिशन शामिल हैं। इसे दिसंबर 2028 तक पूरा किया जाना है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. J&K चुनाव के पहले फेज में 58.85% वोटिंग, किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 77.23% वोट डाले गए

बीजेपी की शगुन परिहार किश्तवाड़ से चुनाव लड़ रही हैं। बिजबेहरा विधानसभा सीट से महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती चुनाव लड़ रही हैं।

बीजेपी की शगुन परिहार किश्तवाड़ से चुनाव लड़ रही हैं। बिजबेहरा विधानसभा सीट से महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती चुनाव लड़ रही हैं।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर 58.85% वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक, किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 77.23% और पुलवामा में सबसे कम 46.03% वोट डाले गए। दूसरे नंबर पर डोडा 69.33%, तीसरे नंबर पर रामबन 67.71% रहा।

कश्मीरी पंडितों के लिए दिल्ली में भी बूथ बने: अलग-अलग राज्यों में रहने वाले 35 हजार कश्मीरी पंडितों के लिए 24 स्पेशल बूथ बनाए गए थे। दिल्ली के 4, जम्मू के 19 और उधमपुर के 1 बूथ पर वोटिंग हुई। जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें हैं। दूसरे फेज में 24 सीटों पर 25 सितंबर और तीसरे फेज में 26 सीटों पर 1 अक्टूबर को वोटिंग है। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. बच्चों के लिए NPS वात्सल्य स्कीम शुरू, वित्त मंत्री ने ऑनलाइन एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए NPS वात्सल्य स्कीम का पोर्टल लॉन्च किया। 2024 के बजट में इसका ऐलान हुआ था। NPS वात्सल्य बच्चों के बड़े होने पर फाइनेंशियल सिक्योरिटी एन्श्योर करने में मदद करेगा। स्कीम में बच्चों की ओर से माता-पिता निवेश कर सकते हैं। बालिग होने पर यह रेगुलर NPS (नेशनल पेंशन स्कीम) अकाउंट में बदल जाएगा।

NPS वात्सल्य अकाउंट कैसे ओपन होगा: देश के लगभग सभी बैंक, पोस्ट ऑफिस और पेंशन फंड में पॉइंट ऑफ प्रेजेंस (POP) के जरिए अकाउंट ओपन किया जा सकेगा। यूजर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म e-NPS से भी यह अकाउंट ओपन कर सकते हैं।

10,000 की SIP में 63 लाख का फंड बनेगा: मान लीजिए कि आपका बच्चा 3 साल का है। इस स्कीम में अगर आप 10,000 रुपए की SIP करते हैं तो बच्चे के 18 साल का होने पर करीब 63 लाख रुपए का फंड जमा हो सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस का मेनिफेस्टो; महिलाओं को हर महीने ₹2 हजार, ₹500 में गैस सिलेंडर कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो जारी किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे दिल्ली में रिलीज किया।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. कोहली ने गंभीर का इंटरव्यू लिया: गौतम बोले- नेपियर टेस्ट में हनुमान चालीसा सुन रहा था; विराट को दिया मजबूत टीम बनाने का श्रेय विराट कोहली ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का इंटरव्यू लिया। 19 मिनट 19 सेकेंड के इस वीडियो में दोनों ने क्रिकेट जर्नी, अचीवमेंट और विवाद पर बात की। गंभीर ने बताया कि वे नेपियर टेस्ट (2009) की ढाई दिन तक चली पारी के दौरान हनुमान चालीसा सुन रहे थे। वहीं कोहली ने बताया कि वह 2014-15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऊं नम: शिवाय का जाप कर रहे थे। गंभीर ने विराट को मजबूत टीम बनाने का श्रेय भी दिया।

कोहली का सवाल- करियर के दौरान क्या आपने कभी सोचा था कि टीम इंडिया को कोचिंग देंगे? गंभीर का जवाब- 2 महीने पहले तक भी मैंने टीम इंडिया का कोच बनने के बारे में नहीं सोचा था। देश को दूसरी बार रिप्रेजेंट करना आपके लिए सम्मान की बात होती है। उस ड्रेसिंग रूम में वापसी करना खास है, जहां आपने बहुत समय बिताया हो या जहां की कुछ शानदार यादें हों। चैंपियंस ट्रॉफी, टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप। यही वह कारण है, जिसकी वजह से मैंने हां कहा, मैं इसमें योगदान दे सकता हूं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. लेबनान में अब वॉकी-टॉकी विस्फोट, 14 की मौत, इन्हें हिजबुल्लाह के लड़ाके इस्तेमाल करते हैं

लेबनान में वॉकी-टॉकी में धमाके से एक कार में आग लग गई।

लेबनान में वॉकी-टॉकी में धमाके से एक कार में आग लग गई।

लेबनान में 17 सितंबर को हुए पेजर धमाकों के बाद अब वॉकी-टॉकी में विस्फोट हुए हैं। इसमें 14 लोग मारे गए, 450 घायल हैं। ये धमाके राजधानी बेरूत के कई इलाकों में हुए। लेबनान में हिजबुल्लाह के लड़ाके एक-दूसरे से बातचीत के लिए वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करते हैं। इससे पहले पेजर्स के विस्फोट में 12 लोगों की मौत हुई थी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दावा किया था कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने हिजबलुल्लाह के 5000 पेजर्स में विस्फोटक लगाए थे।

हिजबुल्लाह ने बदले की धमकी दी: हिजबुल्लाह ने इन हमलों के लिए इजराइल को दोषी ठहराया है। हिजबुल्लाह की कार्यकारी परिषद के प्रमुख हाशिम सफीउद्दीन ने बदला लेने की धमकी दी। सफीउद्दीन ने अनोखी सजा देने और खूनी बदला लेने की बात कही। इन धमाकों को लेकर हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह आज शाम साढ़े 7 बजे संबोधन देंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

8. रूस के हथियार डिपो पर यूक्रेन का ड्रोन अटैक; 6km के इलाके में आग लगी, भूकंप के झटके भी आए

रूस में यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद 6 किमी के इलाके में आग लग गई।

रूस में यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद 6 किमी के इलाके में आग लग गई।

यूक्रेन ने रूस के टोरोपेट्स शहर के हथियार डिपो पर ड्रोन हमला किया। हमले में कई मिसाइलें, बम और गोला-बारूद तबाह हो गए। यहां इस्कंदर मिसाइल सिस्टम के लिए बैलिस्टिक मिसाइलें भी रखी हुई थीं। हमले के बाद 6 किमी के इलाके में आग लग गई, भूकंप के झटके भी महसूस किए गए।

रूस का दावा- यूक्रेन के 54 ड्रोन्स मार गिराए: रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के 54 ड्रोन्स को मार गिराया। हालांकि, हमले में कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। टोरोपेट्स शहर में 13 हजार लोग रहते हैं। ये शहर रूस की राजधानी मॉस्को से 380 किमी दूर है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: आतिशी 21 सितंबर को शपथ ले सकती हैं: LG ने केजरीवाल का इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजा; एक हफ्ते में सरकारी मकान छोड़ेंगे अरविंद (पढ़ें पूरी खबर)
  2. लाइफ-साइंस: केरल में मंकीपॉक्स का मरीज मिला, UAE से लौटा था:9 सितंबर को Mpox के स्ट्रेन वेस्ट अफ्रीकन क्लेड 2 का मरीज मिला था (पढ़ें पूरी खबर)
  3. कोलकाता रेप केस: डॉक्टरों का हड़ताल खत्म करने से इनकार: चीफ सेक्रेटरी ने मीटिंग के लिए फिर बुलाया; ताला पुलिस स्टेशन इंचार्ज सस्पेंड (पढ़ें पूरी खबर)
  4. पॉलिटिक्स: राहुल गांधी के खिलाफ हेट स्पीच, कांग्रेस का प्रदर्शन: रेल राज्य मंत्री समेत 4 नेताओं की पुलिस से शिकायत; अठावले बोले- राहुल का पासपोर्ट रद्द हो (पढ़ें पूरी खबर)
  5. इंटरनेशनल: ट्रम्प बोले- मोदी शानदार व्यक्ति, अगले हफ्ते उनसे मिलूंगा: कहा- भारत इम्पोर्ट पर ज्यादा टैक्स लगाता है, व्यापार संबंधों का गलत इस्तेमाल कर रहा (पढ़ें पूरी खबर)
  6. नेशनल: छत्तीसगढ़ में CAF जवान ने साथियों पर फायरिंग की: 2 जवानों की मौत, 2 घायल; खाने में मिर्च नहीं देने पर गोली मारी (पढ़ें पूरी खबर)
  7. बिजनेस: स्टार इंडिया के दावे को चुनौती देगी ZEE: स्टार ने जी पर करीब 8 हजार करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई के लिए केस फाइल किया (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

जिम्बाब्वे में भुखमरी से बचने के लिए 200 हाथी मारे जाएंगे, इनका मीट बांटा जाएगा

पिछले महीने अफ्रीकी देश नामीबिया में भी सूखे से निपटने के लिए 83 हाथियों को काटकर उसका मीट लोगों में बांटा गया था।

पिछले महीने अफ्रीकी देश नामीबिया में भी सूखे से निपटने के लिए 83 हाथियों को काटकर उसका मीट लोगों में बांटा गया था।

जिम्बाब्वे में भुखमरी से बचने के लिए सरकार ने 200 हाथियों को मारने का आदेश दिया है। इन हाथियों का मीट 4 जिलों में बांटा जाएगा। जिम्बाब्वे में करीब 1 लाख हाथी हैं। हालांकि, यहां के कई पार्क में सिर्फ 55 हजार हाथियों को रखने की जगह है। जिम्बाब्वे में सूखे की वजह से करीब 6 करोड़ 80 लाख से लोग खाने की कमी से जूझ रहे हैं। दुनिया में हाथियों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी जिम्बाब्वे में रहती है। 1.3 लाख हाथियों के साथ बोत्सवाना पहले और 32.5 हजार हाथियों के साथ भारत छठे नंबर पर है। पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *