Dainik Bhaskar Morning News Brief; MSP DA Hike| Haryana CM Nayab Saini | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: 3 दिन में 19 फ्लाइट्स को बम की धमकी; केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा; 10 ग्राम सोना ₹76,553 का

5 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर 7 फ्लाइट्स में बम की धमकी से जुड़ी रही, जिस वजह से हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक खबर केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों से जुड़ी रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिधम्म दिवस के मौके पर दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  2. नायब सिंह सैनी हरियाणा के CM पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह भी शामिल होंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. तीन दिन में 19 फ्लाइट्स को बम की धमकी; सरकार विमानों में दोगुने मार्शल तैनात करेगी

अकासा एयर की फ्लाइट में क्रू सहित 184 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।

अकासा एयर की फ्लाइट में क्रू सहित 184 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।

बुधवार को भारत में उड़ान भर रही 7 फ्लाइट्स में बम होने की धमकी दी गई। इनमें इंडिगो की 4, स्पाइसजेट की 2 और अकासा की एक फ्लाइट शामिल हैं। 3 दिन में 19 विमानों को बम की धमकी मिल चुकी है। इस बीच केंद्र सरकार ने एयर मार्शल्स की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया है। फ्लाइट में धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

किन रूट्स पर होगी मार्शल्स की तैनाती: नए मार्शल्स की तैनाती उन डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट्स पर की जाएगी, जो काफी सेंसिटिव हैं। मार्शल्स के तौर पर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) की यूनिट तैनात की जाएगी। ये यूनिट एंटी हाईजैकिंग और एंटी-टेरर गतिविधियों को रोकने के लिए ट्रेंड होती है।

भारत में एयर मार्शल्स की तैनाती 1999 से शुरू हुई थी। तब आतंकियों ने एअर इंडिया के विमान IC 814 को हाईजैक कर लिया था और कंधार ले गए थे। भविष्य में ऐसी घटना ना हो, इसके लिए एयर मार्शल्स की तैनाती शुरू की गई। एयर मार्शल्स विमान में सादे कपड़े में तैनात रहते हैं, इनके पास लोडेड हथियार भी होते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा मोदी कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ाने का फैसला किया है। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% हो गया है। इसका फायदा 49.18 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 64.89 लाख पेंशनर्स को होगा। बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई 2024 से लागू होगा। DA हर 6 महीने में बढ़ता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. केंद्र सरकार ने सरसों-तिलहन की MSP ₹300 बढ़ाई, गेहूं पर MSP ₹150 बढ़ी, दाम ₹2,425 क्विंटल

केंद्र सरकार ने रबी की 6 फसलों की MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया है। सरसों-तिलहन की MSP 300 रुपए बढ़ी है। गेंहू की MSP 150 रुपए बढ़कर 2,425 रुपए प्रति क्विंटल, जबकि चने की MSP ₹210 बढ़कर ₹5,650 प्रति क्विंटल हो गई है।

MSP में 23 फसलें शामिल हैं…

  1. 7 प्रकार के अनाज (धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार, रागी और जौ)
  2. 5 प्रकार की दालें (चना, अरहर/तुअर, उड़द, मूंग और मसूर)
  3. 7 तिलहन (रेपसीड-सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, कुसुम, निगरसीड)
  4. 4 व्यावसायिक फसलें (कपास, गन्ना, खोपरा, कच्चा जूट)

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. सुप्रीम कोर्ट में ‘लेडी ऑफ जस्टिस’ की नई मूर्ति, आंख से पट्‌टी हटी, हाथ में तलवार की जगह संविधान

सुप्रीम कोर्ट की जजेस लाइब्रेरी में ‘लेडी ऑफ जस्टिस’ यानी न्याय की देवी की नई मूर्ति लगाई गई है। मूर्ति की आंखों पर पट्‌टी नहीं है। वहीं, हाथ में तलवार की जगह संविधान की किताब है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मूर्ति को CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने ऑर्डर देकर बनवाया है।

नई मूर्ति लगाने की वजह: इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि देश में कानून अंधा नहीं है और यह सजा का प्रतीक नहीं है। पुरानी मूर्ति की आंख पर पट्‌टी ये दर्शाती थी कि कानून की नजर में सब बराबर हैं। जबकि तलवार अथॉरिटी और अन्याय को सजा देने की शक्ति का प्रतीक थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. ₹76,553 के ऑल टाइम हाई पर सोना, चांदी 1,712 रुपए बढ़कर 91,512 रुपए प्रति किलो 10 ग्राम सोने की कीमत 623 रुपए बढ़कर 76,553 रुपए हो गई है। यह ऑल टाइम हाई है। वहीं चांदी 1,712 रुपए बढ़कर 91,512 रुपए प्रति किलो हो गई है। इस साल सोने के दाम 13,201 रुपए बढ़ चुके हैं। साल के अंत तक सोना 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर UT के पहले मुख्यमंत्री, कांग्रेस सरकार में शामिल नहीं हुई

राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में उमर अब्दुल्ला को CM पद की शपथ दिलाई।

राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में उमर अब्दुल्ला को CM पद की शपथ दिलाई।

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वे केंद्र शासित राज्य के पहले CM बन गए। गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस, सरकार में शामिल नहीं हुई है। उसने बाहर से समर्थन दिया है। राहुल और प्रियंका गांधी शपथ समारोह में मौजूद थे। उमर के बाद सुरेंदर चौधरी ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। इन दोनों के अलावा 4 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

उमर बोले-मेरे मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक नहीं रोका जाएगा: ​​​​​​शपथ लेने के बाद उमर ने कहा कि उनकी गाड़ी के लिए सड़क पर कोई भी ग्रीन कॉरिडोर या ट्रैफिक नहीं रोका जाएगा। उन्होंने अपने मंत्रियों से भी अनुरोध किया है कि वे भी ऐसा ही करें। उमर का कहना है कि वे जनता की सेवा के लिए हैं, न कि उन्हें तकलीफ देने के लिए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. बंगाल में लड़की का रेप-मर्डर, चेहरा जलाया; पुलिस को शक- हत्या के बाद शव पूजा पंडाल के पास फेंका

आसनसोल से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसमें पूजा पंडाल के पास ठेले पर लड़की का शव रखा दिख रहा है।

आसनसोल से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसमें पूजा पंडाल के पास ठेले पर लड़की का शव रखा दिख रहा है।

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 20-22 साल की एक लड़की का शव मिला है। आरोप है कि लड़की का पहले रेप और फिर मर्डर किया गया। लड़की का चेहरा भी जलाने की कोशिश की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की मंगलवार शाम अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई थी। पुलिस ने बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

10 दिन में रेप-मर्डर की दूसरी घटना: 5 अक्टूबर को बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में 10 साल की बच्ची का शव मिला था। वह चौथी क्लास की छात्रा थी। परिवार ने बच्ची से रेप के बाद मर्डर का आरोप लगाया। घटना के विरोध में भीड़ ने पुलिस चौकी में आग लगा दी और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: योगी-राजनाथ समेत 9 नेताओं की सुरक्षा से हटेंगे NSG कमांडो: इनकी जगह CRPF जवान लेंगे, फैसला अगले महीने से लागू (पढ़ें पूरी खबर)
  2. ज्यूडिशियरी: कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मस्जिद पब्लिक प्लेस: यहां जय श्रीराम बोलने से धार्मिक भावनाएं आहत नहीं; बेंगलुरु की मस्जिद में दो युवकों ने नारे लगाए थे (पढ़ें पूरी खबर)
  3. क्राइम: मेड ने अपने यूरिन से आटा गूंथकर रोटी बनाई: गाजियाबाद में बिजनेसमैन का पूरा परिवार बीमार, किचन में कैमरा लगाने के बाद पकड़ी गई (पढ़ें पूरी खबर)
  4. ज्यूडिशियरी: सुप्रीम कोर्ट बोला- केंद्रीय पैनल बिना दांत वाला बाघ: पराली पर पंजाब-हरियाणा सरकारों ने भी एक्शन नहीं लिया, अफसरों पर कार्रवाई करें (पढ़ें पूरी खबर)
  5. नेशनल: मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड में इमरजेंसी लैंडिंग: मौसम खराब होने पर खेत में उतारा, ट्रैकिंग के लिए नंदा देवी जा रहे थे (पढ़ें पूरी खबर)
  6. क्राइम: पंजाब में सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति को धमकी: निहंग बोले- लोगों के सामने पति संग अश्लील हरकतें कर रही, नहीं माने तो सबक सिखाएंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  7. स्पोर्ट्स: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट- पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द: टॉस तक नहीं हो सका, बेंगलुरु में सुबह से रुक-रुककर वर्षा होती रही (पढ़ें पूरी खबर)
  8. पॉलिटिक्स: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर भाजपा CEC की बैठक: कैंडिडेट्स के नाम पर चर्चा की गई, शाह-मोदी मौजूद रहे; राज्य में 20 नवंबर को होगी वोटिंग (पढ़ें पूरी खबर)
  9. इंटरनेशनल: भारत-कनाडा विवाद में अमेरिका बोला- भारत सहयोग नहीं कर रहा: जांच में मदद करे; ट्रूडो का आरोप- निज्जर की हत्या में भारतीय अफसर शामिल (पढ़ें पूरी खबर)
  10. इंटरनेशनल: इजराइल का लेबनान के नबातियेह शहर पर हवाई हमला: मेयर समेत 6 की मौत; दावा- ईरान पर भी हमले की तैयारी (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा के टॉप पर पहुंचा डॉग

एलेक्स लैंग नाम के पैराग्लाइडर ने पिरामिड और डॉग की ये तस्वीर शेयर की है।

एलेक्स लैंग नाम के पैराग्लाइडर ने पिरामिड और डॉग की ये तस्वीर शेयर की है।

इजिप्ट के ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा के टॉप पर एक डॉग देखा गया। एक पैराग्लाइडर ने इसका वीडियो शूट किया है। ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा इजिप्ट के 118 पिरामिड्स में सबसे ऊंचा है। करीब 27 सौ साल पुराना यह पिरामिड दुनिया के 7 अजूबों में एक है। इसकी ऊंचाई 481 फीट है।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *