Dainik Bhaskar Morning News Brief; Mamata Banerjee | Kolkata Rape Murder Case | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: कोलकाता केस: SC ने कहा- डॉक्टर ड्यूटी पर तुरंत लौटें; पित्रोदा बोले- राहुल पप्पू नहीं; भारत में मंकीपॉक्स का पहला केस मिला

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; Mamata Banerjee | Kolkata Rape Murder Case

33 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर कोलकाता रेप केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई की रही। एक खबर राहुल गांधी के अमेरिका दौरे से जुड़ी रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में ‘साइबर फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर’ लॉन्च करेंगे। साइबर क्राइम से बचाव के लिए कई इनीशिएटिव की शुरुआत भी करेंगे।
  2. बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। अदालत यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों के बयान रिकॉर्ड करेगी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. कोलकाता रेप-मर्डर केस: SC बोला- डॉक्टर ड्यूटी पर न लौटे तो राज्य सरकार कार्रवाई करे

कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, ‘अगर मंगलवार शाम 5 बजे तक डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं लौटें तो उनके खिलाफ राज्य सरकार को कार्रवाई करने से नहीं रोका जा सकता। डॉक्टरों का पेशा ही मरीजों की सेवा करना है।’ CBI की स्टेटस रिपोर्ट में कुछ जरूरी दस्तावेज गायब होने की जानकारी सामने आई है। कोर्ट ने राज्य सरकार को मिसिंग डॉक्यूमेंट्स पेश करने को कहा है।

ममता बोलीं- विक्टिम के पेरेंट्स को पैसे ऑफर नहीं किए: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा, ‘हमने मृतक ट्रेनी डॉक्टर के पेरेंट्स को कभी पैसा ऑफर नहीं किए। हमने सिर्फ उन्हें ये कहा था कि अगर वे अपनी बेटी की याद में कुछ करवाना चाहते हैं, तो हमारी सरकार उनके साथ है।’ हालांकि डॉक्टर की मां ने कहा, ‘ममता झूठ बोल रही हैं। मैंने उनसे कहा कि जब मेरी बेटी को न्याय मिल जाएगा, मैं पैसे लेने आपके ऑफिस आ जाऊंगी।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. अमेरिका में राहुल बोले- सब कुछ मेड इन चाइना; पित्रोदा ने कहा- राहुल के पास विजन, वो पप्पू नहीं

राहुल गांधी 3 दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय स्टूडेंट से बात की।

राहुल गांधी 3 दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय स्टूडेंट से बात की।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में संबोधन दिया। राहुल ने कहा, ‘भारत में सब मेड इन चाइना है। चीन ने प्रोडक्शन पर ध्यान दिया है इसलिए चीन में रोजगार की दिक्कत नहीं हैं।’ इसी कार्यक्रम में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा, ‘राहुल गांधी पप्पू नहीं है, वे पढ़े-लिखे हैं और किसी भी मुद्दे पर गहरी समझ रखने वाले स्ट्रैटजिस्ट हैं।’

राहुल ने देवता की परिभाषा बताई: राहुल ने कहा, ‘भारत में देवता का मतलब सिर्फ भगवान नहीं होता है। देवता वह शख्स होता है जो अंदर जैसा महसूस करता है, वैसा ही बाहर उसके एक्सप्रेशन दिखते हैं। खुद के आइडिया खत्म कर लोगों के बारे में सोचना ही देवता होना होता है। भगवान राम, बुद्ध, महात्मा गांधी जैसे लीडर्स ऐसे ही थे। यही फर्क हिंदुस्तान और अमेरिका के नेताओं में है।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. भारत में मंकीपॉक्स का पहला केस मिला; हेल्थ मिनिस्ट्री ने राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की हेल्थ मिनिस्ट्री ने देश में मंकीपॉक्स (MPox) का पहला मरीज मिलने की पुष्टि की है। मंत्रालय ने बताया कि विदेश से लौटे एक व्यक्ति को 8 सितंबर को आइसोलेशन में रखा गया था। उसके सैंपल में मंकीपॉक्स के ‘वेस्ट अफ्रीकन क्लेड 2’ स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। 2022 में क्लेड 2 के 30 केस मिले थे। वहीं WHO ने क्लेड 1 को इस साल 14 अगस्त को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। हेल्थ मिनिस्ट्री ने मंकीपॉक्स को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की है।

भारत में मंकीपॉक्स के 30 केस आ चुके: WHO के मुताबिक, 2022 से अब 116 देशों में मंकीपॉक्स के 99,176 मामले सामने आए और 208 मौतें दर्ज की गई हैं। इस साल अब तक 15,600 से अधिक मामले और 537 मौतें दर्ज की गईं। 2022 के बाद से भारत में मंकीपॉक्स के 30 मामले सामने आए हैं। आखिरी मामला मार्च 2024 में सामने आया था। भारत में मंकीपॉक्स की जांच के लिए 32 लैब्स हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. हरियाणा में AAP-कांग्रेस का गठबंधन नहीं हुआ; AAP ने 20 कैडिडेंट्स की पहली लिस्ट जारी की हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) कांग्रेस से गठबंधन के बिना विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन न होने की बड़ी वजह सीट शेयरिंग है। AAP कांग्रेस से 10 सीटें मांग रही थी। वहीं कांग्रेस सिर्फ 5 सीट देने के लिए राजी थी।

AAP की पहली लिस्ट में क्या खास है: AAP ने जिन 20 सीटों पर कैंडिडेट्स घोषित किए हैं, उनमें 12 सीटों पर पार्टी पहली बार चुनाव लड़ रही है। 20 कैंडिडेट्स की लिस्ट में 19 चेहरे नए हैं। इनमें से सिर्फ एक ही उम्मीदवार पवन फौजी को AAP ने रिपीट किया है, जो उचाना कलां से चुनाव लड़ रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. 79,900 में एपल आईफोन-16 लॉन्च, AI फीचर्स मिलेंगे; वॉच सीरीज 10 और अल्ट्रा वॉच 2 भी पेश

एपल ने 9 सितंबर को साल के सबसे बड़े इवेंट में AI फीचर्स के साथ आईफोन 16 सीरीज लॉन्च की। इसकी शुरुआती कीमत 79,900 है। एपल वॉच सीरीज भी 10 लॉन्च की गई, जिसमें 30% बड़ा स्क्रीन एरिया है। ये एपल की अब तक की सबसे पतली (9.7mm) वॉच है। ये टाइटेनियम से बनी है।

इवेंट में एपल वॉच अल्ट्रा 2 भी लॉन्च की गई। इसे एथलीट्स के लिए डिजाइन किया गया है। ये वॉच लो पावर मोड में 72 घंटे चलेगी। कंपनी ने एयरपॉड्स 4 और एयरपॉड मैक्स भी लॉन्च किया। इसके बाद आईफोन16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन16 प्रो और आईफोन16 प्रो मैक्स लॉन्च हुए। भारत में आईफोन की बुकिंग 13 सितंबर की शाम 05:30 बजे शुरू होगी। फोन 20 सितंबर से अवेलेबल हो जाएंगे। नई वॉच भी 20 सितंबर से अवेलेबल होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. मणिपुर में ड्रोन हमलों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स का मार्च, राजभवन पर पथराव किया

इंफाल में स्कूल-कॉलेज के छात्रों ने राजभवन के बाहर बैनर-पोस्टर लेकर पहले नारे लगाए। इसके बाद पत्थरबाजी की।

इंफाल में स्कूल-कॉलेज के छात्रों ने राजभवन के बाहर बैनर-पोस्टर लेकर पहले नारे लगाए। इसके बाद पत्थरबाजी की।

मणिपुर की राजधानी इंफाल में सैकड़ों प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स ने राजभवन पर पत्थरबाजी की। ये स्टूडेंट्स 1 और 3 सितंबर को हुए ड्रोन हमलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इन्होंने राजभवन की तरफ 3 किमी लंबा मार्च भी निकाला। सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड लगाकर रोका। आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट दागे, जिसमें 20 स्टूडेंट्स घायल हो गए। स्टूडेंट्स गवर्नर और CM को ज्ञापन सौंपना चाहते थे।

मणिपुर हिंसा में अब तक 226 लोगों की मौत: मणिपुर में 3 मई, 2023 से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा चल रही है। हिंसा में अब तक 226 लोगों की मौत हो चुकी है। 1100 से ज्यादा लोग हुए। 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। ड्रोन हमले में 2 लोगों की मौत हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस पलटाने की साजिश; ट्रैक पर सिलेंडर से टकराई ट्रेन, पेट्रोल-बारूद मिला

कानपुर में एक बार फिर ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई। अनवर-कासगंज रूट पर रविवार देर शाम कालिंदी एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे सिलेंडर से टकरा गई। सिलेंडर फटा नहीं और ट्रेन से टकराकर ट्रैक के किनारे गिर गया। ट्रैक से सिलेंडर के अलावा, बोतल में पेट्रोल, माचिस, एक मिठाई का डिब्बा और झोला मिला। झोले में बारूद जैसा पदार्थ पाया गया। IB, STF, ATS और NIA ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

8. PM मोदी से मिले अबु धाबी के क्राउन प्रिंस; न्यूक्लियर पॉवर और गैस सप्लाई समेत 5 अहम समझौते हुए

क्राउन प्रिंस शेख खालेद बिन मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान का ये पहला भारत दौरा है।

क्राउन प्रिंस शेख खालेद बिन मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान का ये पहला भारत दौरा है।

भारत दौरे पर आए अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालेद बिन मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने परमाणु ऊर्जा, तेल और फूड पार्क को लेकर समझौतों पर दस्तखत किए। गुजरात सरकार और अबु धाबी की कंपनी के बीच एग्रीमेंट के तहत भारत में कई फूड पार्क बनाए जाएंगे। क्राउन प्रिंस आज मुंबई में भारत-UAE के बिजनेस लीडर्स की मुलाकात करेंगे।

गल्फ देशों में UAE को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करता है भारत: UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार है। इसमें UAE ने भारत से 2 लाख करोड़ रुपए का इम्पोर्ट किया है। भारत ने वित्तवर्ष 2022-23 में UAE से 4 लाख करोड़ रुपए का इंपोर्ट किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: LoC पर घुसपैठ कर रहे 2 आतंकवादी मारे गए: नौशेरा सेक्टर में देर रात एनकाउंटर; 2 एके-47, पिस्टल और गोला-बारूद बरामद (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: ​​​​​​GST-काउंसिल मीटिंग, कैंसर की दवा और नमकीन पर टैक्स घटा:गाड़ियों की सीट पर 10% टैक्स बढ़ाया, हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर नवंबर में फैसला (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: रेलवे ने विनेश-बजरंग का इस्तीफा मंजूर किया: कांग्रेस जॉइन करने से पहले जॉब छोड़ी थी; फोगाट बोलीं- ओलिंपिक में मुझे कोई मदद नहीं मिली (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव, 33 गिरफ्तार: रात में जमकर हुई थी हिंसा, सुबह आरोपियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर (पढ़ें पूरी खबर)
  5. नेशनल: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के लिए क्रिप्टो फंडिंग: NIA बोली- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन भाजपा दफ्तर पर अटैक फेल हुआ तो कैफे टारगेट बना (पढ़ें पूरी खबर)
  6. स्पोर्ट्स: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में जापान को हराया: सुखजीत और अभिषेक ने दो मिनट में 2 गोल किए; अगला मुकाबला मलेशिया से (पढ़ें पूरी खबर)
  7. स्पोर्ट्स: श्रीलंका ने 10 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट जीता: पाथुम निसांका की सेंचुरी, लहिरु कुमारा को 6 विकेट; सीरीज 2-1 से इंग्लैंड के नाम (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

भारतीय छात्र ने बनाया सबसे छोटा वैक्यूम क्लीनर

एक भारतीय स्टूडेंट ने दुनिया का सबसे छोटा वैक्यूम क्लीनर बनाया है। 23 साल के तपला नादमुनी ने इसे बनाने के लिए बॉलपॉइंट पेन का इस्तेमाल किया। 0.25 इंच का यह क्लीनर वैक्यूम पैदा करने के लिए 4 वोल्ट की वाइब्रेशन मोटर और बहुत ही छोटे पंखे का इस्तेमाल करता है। इस वैक्यूम क्लीनर की चौड़ाई छोटी उंगली के नाखून की औसत चौड़ाई से भी कम है।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. कश्मीर की कहानी-1: कश्मीर का पहला मुस्लिम शासक पहले बौद्ध था: हिंदू राजा को मारकर राजकुमारी से शादी की; घाटी में कैसे फैला इस्लाम
  2. मंडे मेगा स्टोरी- iPhone नहीं बनाना चाहते थे स्टीव: सीक्रेट लैब में शुरुआत हुई, गायब होने लगे थे इंजीनियर्स; आज iPhone-16 की लॉन्चिंग
  3. यूपी में यादव से ज्यादा ब्राह्मण-ठाकुरों का एनकाउंटर: साढ़े सात साल में 207 आरोपी ढेर, इनमें 67 मुस्लिम; मुठभेड़ का हिसाब-किताब
  4. पॉजिटिव स्टोरी- योग ट्रेनर हूं, सालाना कमाई 3 करोड़: कर्ज लेकर हरिद्वार पढ़ने गया, लोग कहते थे- यहां तो साधु-संत बनने के लिए जाते हैं
  5. सेहतनामा- गहरी थकान के बाद भी क्यों नहीं आती नींद: क्या बॉडी का सर्केडियन रिद्म बिगड़ गया है, कॉफी, मोबाइल और स्ट्रेस भी है कारण
  6. ICU में कश्मीरी क्रिकेट बैट इंडस्ट्री, चुनाव से क्या बदलेगा: व्यापारी बोले- पेड़ ही नहीं बचे, 2-3 साल में सब खत्म
  7. जरूरत की खबर- पेट की गैस से कैसे पाएं निजात: गुनगुना पानी पिएं, वॉक करें, जंक फूड से दूर रहें, इन 10 तरीकों से नहीं होगी गैस​​​​​​​

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *