Dainik Bhaskar Morning News Brief; Karnataka Contractors | Pakistan Train Hijack | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: कर्नाटक में सरकारी टेंडर में मुस्लिम आरक्षण; पवन कल्याण बोले- तमिलनाडु के नेता पाखंडी; अमेरिका ने ISIS चीफ को कार समेत उड़ाया

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; Karnataka Contractors | Pakistan Train Hijack

2 दिन पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर कर्नाटक सरकार के फैसले की है। सिद्धारमैया कैबिनेट ने मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में 4% रिजर्वेशन देने का प्रस्ताव पास कर दिया है। दूसरी खबर ISIS चीफ की मौत की है। अमेरिकी सेना ने आतंकी को कार समेत उड़ा दिया। हम आपको ये भी बताएंगे कि तमिल फिल्मों की हिंदी डबिंग की बात चर्चा में क्यों आई।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन 16 से 20 मार्च तक भारत दौरे पर रहेंगे।
  2. उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद की पुताई का काम शुरू हो सकता है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में 4% रिजर्वेशन, सिद्धारमैया कैबिनेट से प्रस्ताव पास

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर में 4 प्रतिशत आरक्षण देगी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कैबिनेट मीटिंग में कर्नाटक ट्रांसपेरेंसी इन पब्लिक प्रोक्योर्मेंट (KTPP) एक्ट में बदलाव का प्रस्ताव रखा, जिसे मंजूर कर लिया गया है।

कानून इसी सत्र में बदला जाएगा: ट्रांसपेरेंसी इन पब्लिक प्रोक्योर्मेंट (KTPP) एक्ट में बदलाव का बिल विधानसभा के इसी बजट सेशन में लाया जाएगा। विधानसभा से पारित होने के बाद कर्नाटक के सरकारी टेंडर में मुस्लिमों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ हो जाएगा।

7 मार्च को बजट के दौरान की थी घोषणा: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने 7 मार्च को विधानसभा में बजट पेश किया था। इस दौरान सरकार ने लोक निर्माण विभाग में 4% ठेकेदारी मुस्लिम समुदाय के लिए रिजर्व करने की घोषणा की थी। साथ ही बजट में मस्जिद के इमाम को 6 हजार रुपए मासिक भत्ता, उर्दू स्कूलों के लिए 100 करोड़ रुपए और अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 1 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. पवन कल्याण बोले- एक तरफ हिंदी का विरोध लेकिन पैसे कमाने के लिए फिल्मों को हिंदी में डब कराते

आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM और एक्टर पवन कल्याण ने कहा कि तमिलनाडु के नेता हिंदी का विरोध करते हैं। दूसरी तरफ तमिल फिल्मों को हिंदी में डब कराकर पैसे कमाते हैं। ये पाखंड कर रहे हैं। मुझे समझ में नहीं आता कि आखिर ऐसा क्यों। वे बॉलीवुड से पैसा तो चाहते हैं, लेकिन हिंदी को स्वीकार करने से इनकार करते हैं।

तमिलनाडु में हिंदी का विरोध क्यों: न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत स्टूडेंट्स को तीन भाषाएं सीखनी होंगी, लेकिन किसी भाषा को अनिवार्य नहीं किया गया है। राज्यों और स्कूलों को यह तय करने की आजादी है कि वे कौन-सी तीन भाषाएं पढ़ाना चाहते हैं। किसी भी भाषा की अनिवार्यता का प्रावधान नहीं है। तमिलनाडु में हमेशा से दो भाषा नीति रही है। यहां के स्कूलों में तमिल और अंग्रेजी पढ़ाई जाती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. आयुष्मान योजना के लिए नई सिफारिशें, मदद राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने का प्रस्ताव

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव की अध्यक्षता वाली कमेटी ने आयुष्मान योजना में नई सिफारिशें की हैं। इसमें मुफ्त इलाज की उम्र सीमा 70 से घटाकर 60 साल करना साथ ही इलाज के लिए मिलने वाली रकम 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने की सिफारिश शामिल है।

केंद्र ने 2017 में योजना की शुरुआत की थी: आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी बीमा योजना है, जो देश के सबसे गरीब 40 प्रतिशत लोगों को हर साल 5 लाख रुपए तक की मुफ्त इलाज की सुविधा देती है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के तहत केंद्र सरकार ने यह योजना साल 2017 में शुरू की थी। हालांकि, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्य इस योजना को मानने से इनकार कर रहे हैं और राज्य में खुद अपनी योजना चला रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. अमेरिकी सेना ने ISIS चीफ को कार समेत उड़ाया, इराक के साथ मिलकर एयरस्ट्राइक की

अबू खदीजा पर हमले का यह वीडियो सामने आया है।

अबू खदीजा पर हमले का यह वीडियो सामने आया है।

अमेरिकी सेना ने ISIS लीडर अबू खदीजा को एयरस्ट्राइक करके ढेर कर दिया है। घटना 13 मार्च की है, जानकारी अब सामने आई है। अमेरिकी सेना ने इराक के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।अबू को इराक के अल-अनबर इलाके में गाड़ी सहित उड़ा दिया गया। गाड़ी में एक और आतंकी मारा गया है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए।

कौन था अबू खदीजा: 2019 में अबू बकर अल-बगदादी के मारे जाने के बाद अबू खदीजा ISIS का मुखिया बन गया था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, वह पूरे ISIS ग्रुप में सबसे प्रभावशाली सदस्य था।पिछले साल सितंबर में अमेरिका ने सीरिया में ISIS और अल कायदा से जुड़े आतंकी ग्रुप्स के ठिकानों पर हमला किया था। इसमें 37 आतंकी मारे गए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. अमेरिका में पाकिस्तानियों की एंट्री बंद हो सकती है, 41 देशों के लिए US वीजा बैन करने पर विचार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 41 देशों के नागरिकों के लिए US वीजा बैन करने पर विचार कर रहे हैं। लिस्ट में भारत के पड़ोसी भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और म्यांमार का भी नाम शामिल है। हालांकि यह फाइनल लिस्ट नहीं है, अभी इसे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियों की तरफ से ग्रीन सिग्नल मिलना बाकी है।

पहले कार्यकाल में 7 मुस्लिम देशों पर बैन लगाया था: डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी सात इस्लामिक देशों सीरिया, सूडान, सोमालिया, ईरान, इराक, लीबिया और यमन पर बैन लगाया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. BJP ने पूछा- राहुल बार-बार वियतनाम क्यों जा रहे: वे नेता प्रतिपक्ष, अपने दौरों की जानकारी क्यों नहीं देते

भाजपा नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा- राहुल गांधी कहां हैं? मैंने सुना है कि वे वियतनाम गए हैं। वे नए साल के दौरान भी दक्षिण-पूर्व एशियाई देश वियतनाम में थे। वहां 22 दिन रुके, इतना तो वे अपने निर्वाचन क्षेत्र (रायबरेली) में नहीं बिताते।

भाजपा बोली- संसद सत्र में गुप्त विदेश यात्राएं क्यों: भाजपा आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने कहा, ‘विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी एक महत्वपूर्ण पद पर हैं। और उनकी कई गुप्त विदेश यात्राएं खासकर जब संसद सत्र चल रहा हो, औचित्य और राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में गंभीर सवाल उठाती हैं।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL चैंपियन: दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से फाइनल हराया

मुंबई इंडियंस ने पहले सीजन के फाइनल में भी दिल्ली कैपिटल्स को ही हराया था।

मुंबई इंडियंस ने पहले सीजन के फाइनल में भी दिल्ली कैपिटल्स को ही हराया था।

मुंबई इंडियंस ने 3 साल में दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब जीत लिया है। टीम ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 8 रन से हराया। दिल्ली लगातार तीसरी बार रनर-अप रही। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने 7 विकेट खोकर 149 रन बनाए। दिल्ली की टीम 141 रन ही बना सकी।

टॉप बैटर और विकेट टेकर मुंबई के: मुंबई की बैटर और बॉलर्स ने लीडरबोर्ड पर भी दबदबा बनाया। नैटली सिवर ब्रंट 10 मैचों में 523 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहीं, उन्होंने टूर्नामेंट इतिहास में 1000 रन भी पूरे कर लिए। बॉलर्स में अमीलिया केर और हेली मैथ्यूज ही टॉप विकेट टेकर रहीं। मुंबई की दोनों स्पिनर्स ने 18-18 विकेट लिए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. क्राइम: ‘एनकाउंटर की जरूरत हो तो करो, खुली छूट है’: मुंगेर में ASI की हत्या पर डिप्टी CM बोले- अपराधी जिस भाषा में समझे उसी में समझाइए (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: आंध्र प्रदेश में पिता ने दो बच्चों की हत्या की: फिर खुद पंखे से लटककर फांसी लगाई; बच्चों के पढ़ाई में बुरे प्रदर्शन से नाराज था (पढ़ें पूरी खबर)
  3. होली: मथुरा में कोड़ा मार होली: घूंघट में महिलाओं ने बलदेव के सखाओं को पीटा; प्रयागराज में हुरियारों के कपड़े फाड़े गए (पढ़ें पूरी खबर)
  4. रेस्क्यू: तेलंगाना टनल हादसा, सर्च ऑपरेशन के लिए हाइड्रोलिक रोबोट तैनात: अभी भी 7 मजदूर सुरंग में फंसे, आर्मी और NDRF के जवान मौजूद (पढ़ें पूरी खबर)
  5. नेशनल: तेजप्रताप की पुलिसकर्मी को धमकी-ठुमका लगाओ वरना सस्पेंड हो जाओगे: पत्रकार की पैंट फड़वाई, बोले- पलटू चाचा हैप्पी होली (पढ़ें पूरी खबर)
  6. दुर्घटना: ड्राइविंग सीट पर ही जिंदा जला ड्राइवर: स्टीयरिंग से चिपक गई लाश, लपटें देख लोग बुझा नहीं पाए; रोहतक से हिसार जा रहा था (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: हमास का समर्थन करने पर भारतीय छात्रा का वीजा रद्द: खुद अमेरिका छोड़ा, ट्रम्प प्रशासन ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी की ₹3300 करोड़ की मदद रोकी (पढ़ें पूरी खबर)
  8. क्रिकेट: रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे में कप्तानी कर सकते हैं: IPL के बीच में फैसला होगा; 9 महीने में 2 ICC खिताब जिताए (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके..

हरक्यूलिस पिलर होल्डिंग का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

गिनीज ने अपने X अकाउंट पर इसका वीडियो पोस्ट किया है, जिसे अब तक 14 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को इलॉन मस्क ने भी शेयर किया है।

गिनीज ने अपने X अकाउंट पर इसका वीडियो पोस्ट किया है, जिसे अब तक 14 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को इलॉन मस्क ने भी शेयर किया है।

भारतीय एथलीट विस्पी खराडी ने हरक्यूलिस पिलर को सबसे लंबे समय तक होल्ड करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। खराडी ने 2 मिनट और 10.75 सेकेंड तक पिलर को पकड़कर रखा। दोनों पिलर 123 इंच ऊंचे थे। 166.7 और 168.9 किलोग्राम वजन वाले इन खंभों को जंजीरों से बांधा गया था।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आज का एक्सप्लेनर: घर्र-घर्र की आवाज वाला आर्टिफिशियल हार्ट, बचा सकता है हजारों जिंदगियां, 100 दिन तक जीवित रहा शख्स

हम्पी गैंगरेप- आरोपियों के परिवार ने घर छोड़ा:बहन बोली- भाई ने सब बर्बाद किया, मां ने कहा- बेटा गलत संगत में था

हनी सिंह ने करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ी: नशे की लत में बर्बाद किए जिंदगी के सात साल, भगवान से मांगते थे मौत की दुआ

जरूरत की खबर- चेहरे के अनचाहे बाल करते कॉन्फिडेंस लो: जानें रिमूव करने का तरीका, सफेद और पतले बालों के लिए क्या बेहतर

स्पॉटलाइट- लाल हुआ ईरान के समुद्र का पानी: क्या वाकई ये खून की बारिश, जानिए रेनबो आईलैंड की लाल लहरों की वजह

गर्मियों का सुपरफूड- हड्डियों को मजबूत बनाता खीरा: दिल और किडनी के लिए फायदेमंद, वेट कंट्रोल करता, जानें किसे नहीं खाना चाहिए

मिथुन राशि के लोग समय का सदुपयोग करेंगे तो लाभ होगा। कर्क राशि के लोग नया वाहन खरीदने का विचार करेंगे​​​​​​। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *