Dainik Bhaskar Morning News Brief; Arvind Kejriwal PM Modi | Delhi BJP | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पेरेंट्स की परमिशन के बिना बच्चे नहीं बना पाएंगे सोशल मीडिया अकांउट; चीन में कोरोना जैसा वायरस; मोदी ने AAP को ‘आपदा’ कहा

11 मिनट पहलेलेखक: शुभांक शुक्ला, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर चीन में फैले नए वायरस से जुड़ी रही। इसके लक्षण भी कोरोना वायरस की तरह हैं। दूसरी बड़ी खबर दिल्ली की राजनीति को लेकर रही। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैंपेन की शुरुआत की। उन्होंने AAP को आपदा बताया।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर 11वीं बार चादर चढ़ाई जाएगी।
  2. कर्नाटक हाईकोर्ट में इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड मामले में पत्नी निकिता सिंघानिया की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. PM बोले- दिल्ली में आपदा सरकार, ये कट्टर बेईमान लोग; केजरीवाल का पलटवार- आपदा दिल्ली में नहीं, भाजपा में

पीएम ने इस चुनाव के लिए नारा दिया कि आपदा को हटाना है, भाजपा को लाना है।

पीएम ने इस चुनाव के लिए नारा दिया कि आपदा को हटाना है, भाजपा को लाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली इलेक्शन के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने आप सरकार को आपदा सरकार बताया। PM मोदी ने कहा- सत्ता में खुद को कट्टर बेईमान बताने वाले लोग बैठे हैं। जो खुद शराब घोटाले के आरोपी हैं। ये चोरी भी करते हैं और सीनाजोरी भी। दिल्ली वालों को इस आपदा सरकार को सत्ता से हटाना है। आज हर गली कहती है आपदा को नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे। पीएम ने इस चुनाव के लिए नारा दिया- ‘आपदा को हटाना है, भाजपा को लाना है।’

PM ने कहा- चाहता तो अपने लिए शीशमहल बना सकता था: PM मोदी ने दिल्ली में 4500 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का इनॉगरेशन और शिलान्यास किया। उन्होंने दिल्ली के अशोक विहार में बने 1,675 फ्लैट्स का भी उद्घाटन किया। गरीबों के लिए नए घर का इनॉगरेशन करते हुए पीएम मोदी ने कहा-

QuoteImage

मैं भी शीशमहल बना सकता था। लेकिन मैंने कभी अपना घर नहीं बनाया, 10 सालों में 4 करोड़ गरीब परिवारों को पक्का घर दिया है।​

QuoteImage

केजरीवाल बोले- BJP के पास न CM चेहरा और न एजेंडा: पीएम के भाषण के जवाब में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपदा दिल्ली में नहीं भाजपा में आई हुई है। भाजपा के पास न तो सीएम फेस है और न ही एजेंडा। हमने दिल्ली में इतने काम किए हैं कि घंटों तक गिना सकते हैं। लेकिन पीएम अपने 43 मिनट के भाषण में एक काम नहीं गिना पाए।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. चीन में कोरोना जैसा नया वायरस फैला, छोटे बच्चों पर ज्यादा असर; 2019 में वुहान से कोविड फैला था

सोशल मीडिया पर अस्पताल में लोगों की भीड़ से जुड़ा वीडियो वायरल है।

सोशल मीडिया पर अस्पताल में लोगों की भीड़ से जुड़ा वीडियो वायरल है।

कोविड-19 के 5 साल बाद चीन में फिर नए वायरस का संक्रमण फैल रहा है। इसके लक्षण भी कोरोना वायरस की तरह ही है। इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है। इस नए वायरस का नाम ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) है, जो कि एक RNA वायरस है। वायरस से संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

दावा- प्रभावित इलाकों में इमरजेंसी: नए वायरस की वजह से खांसी, बुखार, नाक बंद होना और गले में घरघराहट हो रही है। HMPV के अलावा इन्फ्लुएंजा ए, माइकोप्लाज्मा निमोनिया और कोविड-19 के केस भी सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि चीन ने वायरस के फैलने के बाद कई जगहों पर इमरजेंसी घोषित कर दी है। अस्पतालों और श्मशान घाटों में भीड़ बढ़ रही है। हालांकि, चीन की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. भारत ने लद्दाख में चीन की काउंटी का विरोध जताया, कहा- इसका कुछ हिस्सा हमारे क्षेत्र में

भारत ने चीन की ओर से लद्दाख के कुछ इलाकों को अपना बताने का विरोध किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन अपने होतान प्रांत में दो नए काउंटी (राज्य) बनाने की कोशिश कर रहा है। इनमें से कुछ हिस्सा लद्दाख में पड़ता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा-

QuoteImage

भारत ने लद्दाख में चीन के अवैध कब्जे को कभी स्वीकार नहीं किया है। चीन के नए काउंटी का ऐलान करने से भारत की संप्रभुता पर कोई असर नहीं होगा। न ही इस क्षेत्र में चीन के अवैध और जबरन कब्जे को मान्यता मिलेगी। राजनयिक माध्यम से हमने इसकी शिकायत की है।

QuoteImage

भारत ने दो आपत्तियां जताईं: चीन ने बीते महीने होतान प्रांत में दो नए काउंटी हेआन और हेकांग की स्थापना की घोषणा की थी। इन प्रांतों में मौजूद कुछ इलाके भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का हिस्सा हैं। भारत ने साफ-साफ कहा है कि ये इलाका भारत का अभिन्न हिस्सा है और चीन का दावा पूरी तरह से अवैध है। वहीं, दूसरा मामला ब्रह्मपुत्र नदी से जुड़ा है। चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर एक डैम बना रहा है, जिसे लेकर भारत ने आपत्ति जताई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. MP में यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर प्रदर्शन, दो युवकों ने आत्मदाह की कोशिश की

प्रदर्शन के दौरान दो लोगों ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया, तभी किसी ने पीछे से आग लगा दी, जिससे दोनों झुलस गए।

प्रदर्शन के दौरान दो लोगों ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया, तभी किसी ने पीछे से आग लगा दी, जिससे दोनों झुलस गए।

मध्यप्रदेश के भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के जहरीले कचरे को नष्ट करने का विरोध हो रहा है। इंदौर के पीथमपुर में प्रदर्शन के दौरान दो लोगों ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया, तभी किसी ने पीछे से आग लगा दी, जिससे दोनों झुलस गए। उन्हें इंदौर में चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव हुआ, जिसके जवाव में पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंदोलनकारियों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मी एक महिला को घसीटते नजर आए।

क्या है पूरा मामला: भोपाल में 2 दिसंबर 1984 की रात हुए गैस कांड के 40 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का 358 मीट्रिक टन कचरा 1 जनवरी 2025 को भोपाल से बाहर निकाला गया। इसे 12 कंटेनरों में भरकर 250 किमी लंबे ग्रीन कॉरिडोर से पीथमपुर भेजा गया, जिसे रामकी एनवायरो इंडस्ट्रीज में जलाया जाएगा। इसी का विरोध हो रहा है। दरअसल, भोपाल में गैस लीक होने से 5 हजार 479 लोगों की मौत हो गई थी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के लिए बच्चों को लेनी होगी पेरेंट्स की इजाजत, बनेंगे नए नियम

अब 18 साल से कम आयु के बच्चों को सोशल मीडिया पर अकाउंट खोलने के लिए अपने पेरेंट्स की सहमति लेना जरूरी होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट (DPDP), 2023 के तहत नियमों का ड्राफ्ट तैयार किया है। इसमें यह भी कहा गया है कि डेटा कलेक्शन एंटिटी को भी ध्यान रखना होगा कि जो भी व्यक्ति खुद को बच्चे का मां या बाप बता रहा है, उसके पास कोई कानूनी आधार है या नहीं।

सरकार ने लोगों से सुझाव मांगा: मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने नोटिफिकेशन में कहा कि लोग Mygov.in पर जाकर इस ड्राफ्ट को लेकर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं और सुझाव भी दे सकते हैं। लोगों की आपत्तियों और सुझावों पर 18 फरवरी से विचार किया जाएगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. BPSC कैंडिडेट्स प्रदर्शन- पप्पू यादव समर्थकों ने ट्रेनें रोकीं; PK आमरण अनशन पर

बिहार में BPSC परीक्षा को लेकर 13 दिसंबर से प्रदर्शन हो रहे हैं। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने कई जगहों पर ट्रेनें रोकी और चक्का जाम किया। वहीं, पटना के गांधी मैदान में जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर का अनशन 17वें दिन भी जारी रहा। उनके खिलाफ छात्रों को भड़काने का केस दर्ज किया गया है।

राज्य भर में 6 जनवरी को प्रदर्शन होगा: परीक्षा 13 दिसंबर को हुई थी। पटना के बापू सेंटर में एग्जाम से पहले ही पेपर लीक होने की बात सामने आई। आयोग ने भी गड़बड़ी मानी और दोबारा परीक्षा करवाने की बात कही। उसी दिन से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द की जाए। इसके अलावा उन्होंने लाठीचार्ज के दोषियों को सजा देने और मृतक BPSC छात्र सोनू को 5 करोड़ रुपए की मुआवजा देने की मांग की है। महागठबंधन छात्र संगठन ने मांग पूरी नहीं होने पर 6 जनवरी को पूरे राज्य में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 दोषियों को उम्रकैद, यूपी के कासगंज दंगे में गोली मारी गई थी

6 साल पहले चंदन गुप्ता की हत्या तिरंगा यात्रा के दौरान हुई थी।

6 साल पहले चंदन गुप्ता की हत्या तिरंगा यात्रा के दौरान हुई थी।

उत्तर प्रदेश के कासगंज में 2018 में ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) कार्यकर्ता चंदन गुप्ता की हत्या के मामले में 28 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। लखनऊ NIA कोर्ट के जस्टिस विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने यह फैसला सुनाया। इस फैसले के खिलाफ दोषियों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

चंदन की हत्या के बाद दंगे हुए थे: कासगंज में 26 जनवरी 2018 को चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। उसकी मौत के बाद कासगंज में दंगे हुए थे। हालात इतने खराब हो गए थे कि प्रशासन को इंटरनेट बंद करना पड़ा था। करीब एक हफ्ते तक कासगंज में जगह-जगह दंगे हुए थे।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

8. संजय राउत ने CM फडणवीस की तारीफ की, बोले- नक्सलियों का सरेंडर कराया, ये सराहनीय

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की। उन्होंने पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा कि राज्य सरकार ने गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों को सरेंडर करवाकर सराहनीय काम किया है। हमने देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा की क्योंकि उनकी सरकार ने अच्छा काम किया है। दरअसल 1 जनवरी 2025 को गढ़चिरौली में एक करोड़ रुपए के इनामी 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनमें 8 महिला और 3 पुरुष नक्सली शामिल थे।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

9. चांदी ₹954 बढ़कर ₹88,121 प्रति किलो हुई, 24 कैरेट गोल्ड में ₹425 की तेजी; 2024 में सोना ने 20% का रिटर्न दिया

सोने-चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 425 रुपए बढ़कर 77,504 रुपए पर बंद हुआ। गुरुवार को सोने की कीमत 77,079 रुपए प्रति दस ग्राम थी। वहीं, चांदी का भाव शुक्रवार को 954 रुपए बढ़कर 88,121 रुपए पर पहुंच गया। गुरुवार को चांदी 87,167 रुपए प्रति किलोग्राम थी। पिछले साल 23 अक्टूबर को चांदी 99,151 रुपए और 30 अक्टूबर को सोना 79,681 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी..

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. स्पोर्ट्स: करुण ने लिस्ट-ए में बिना आउट हुए 542 रन बनाए: दुनिया के पहले बल्लेबाज; विजय हजारे ट्रॉफी के 5 मैचों में से 4 में नाबाद रहे (पढ़ें पूरी खबर)
  2. स्पोर्ट्स: सिडनी टेस्ट के पहले दिन भारत 185 पर ऑलआउट: स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9/1; पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए (पढ़ें पूरी खबर)
  3. स्पोर्ट्स: सिडनी टेस्ट- बुमराह को कोंस्टास ने उकसाया: अगली बॉल पर ख्वाजा को आउट किया; स्टार्क की बॉल पर दो बार चोटिल हुए पंत; मोमेंट्स (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: मनमोहन सिंह के घर अखंड पाठ और भोग: सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पहुंचे, पूर्व PM को श्रद्धांजलि दी (पढ़ें पूरी खबर)
  5. नेशनल: दिल्ली में घना कोहरा, 202 फ्लाइट्स लेट: धुंध की वजह से श्रीनगर और अमृतसर एयरपोर्ट बंद; हिमाचल में बर्फबारी से पारा माइनस 14º पहुंचा (पढ़ें पूरी खबर)
  6. नेशनल: दिल्ली में फर्जी वोटर ID पर पोस्टर वार: भाजपा बोली- केजरीवाल वोटों का फर्जीवाड़ा कर सत्ता बचाने में लगे; AAP का जवाब- वे ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (पढ़ें पूरी खबर)
  7. नेशनल: अन्ना यूनिवर्सिटी रेप केस- भाजपा ने न्याय यात्रा निकाली: पुलिस ने महिला नेताओं को हिरासत में लिया, अन्नामलाई बोले- राज्य में रेपिस्ट खुलेआम घूम रहे (पढ़ें पूरी खबर)
  8. इंटरनेशनल: अमेरिका में टेस्ला ट्रक ब्लास्ट आतंकी घटना नहीं: पुलिस ने सुसाइड बताया, 6 दिन पहले ही पत्नी से ब्रेकअप हुआ था (पढ़ें पूरी खबर)
  9. नेशनल: विदेश जाने वालों को केंद्र को पर्सनल डेटा बताना होगा: सरकार पूछेगी- यात्रा का खर्च किसने और कैसे उठाया; तस्करी रोकने के लिए नियम बदले गए (पढ़ें पूरी खबर)

कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ

महाकुंभ में कहां होंगे 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, 5 जनवरी से फ्री में होगी आंखों की जांच

प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू हो रहा है। महाकुंभ में रोज क्या हो रहा है और अगले दिन क्या होने वाला है, उससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी के लिए हर सुबह देखिए ‘कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ’ – क्लिक करें ये लिंक

अब खबर हटके…

महाराष्ट्र में मुर्दा व्यक्ति घर ले जाते समय जिंदा हुआ

बुजुर्ग के घर के पास स्पीड ब्रेकर था। वहीं पर झटका लगने से दोबारा सांसें आईं।

बुजुर्ग के घर के पास स्पीड ब्रेकर था। वहीं पर झटका लगने से दोबारा सांसें आईं।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मृत घोषित किए जाने के बाद एक बुजुर्ग फिर से जिंदा हो गए। दरअसल, शव को एंबुलेंस में अस्पताल से वापस घर लाया जा रहा था। स्पीड ब्रेकर पर एंबुलेंस उछली, जिसके बाद बुजुर्ग की सांसें वापस आ गईं। घर वाले उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच की और उनका स्वास्थ्य ठीक पाया। पूरी खबर पढ़ें …

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

इन करेंट अफेयर्स को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को टीमवर्क से अच्छे नतीजे मिलेंगे। तुला राशि के लोगों को बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। जानिए आज का राशिफल

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *