Cyclone Montha LIVE Updates; Andhra Pradesh Odisha Rainfall | Kerala MP Rajasthan IMD Alert | तूफान मोन्था- आंध्र प्रदेश में महिला की मौत, 2 घायल: हवा की रफ्तार 90-100 kmph, समुद्र किनारे के घर गिरे; ओडिशा में 11 हजार का रेस्क्यू

  • Hindi News
  • National
  • Cyclone Montha LIVE Updates; Andhra Pradesh Odisha Rainfall | Kerala MP Rajasthan IMD Alert

नई दिल्ली/अमरावती/भुवनेश्वर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चक्रवात मोन्था का मंगलवार शाम 7.30 बजे से आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम तट से टकराना (लैंडफॉल प्रोसेस) शुरू हुआ जो अभी भी जारी है। इसने 300 किमी का एरिया कवर किया हुआ है।

इसके अगले दो घंटे में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और मछलीपट्टनम-कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश-यनम तट को अगले 2 घंटों में पार करने की संभावना है। अभी हवा की रफ्तार 90-100 kmph है, जो 110 kmph तक जा सकती है।

मोन्था के कारण आंध्र प्रदेश में समुद्री लहरों से किनारों के घर गिर हैं। कई इलाकों में बिजली के तार टूट गए और पोल गिर गए हैं। इससे पूरे शहर की बिजली व्यवस्था ठप है।

कोनासीमा जिले में एक घर पर पेड़ गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। एक और घटना में नारियल पेड़ उखड़ कर गिरा। घटना में एक बच्चा और एक ऑटो ड्राइवर घायल हुए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात मोन्था के काकीनाडा के दक्षिण में भयंकर साइक्लोनिक स्टॉर्म में बदलने की संभावना है। समुद्र में 5 मीटर (16 फीट) तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

इधर, ओडिशा के 8 दक्षिणी जिले गंजम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर मोन्था से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां 11 हजार लोगों को निकाला गया है।

तूफान मोन्था के असर की सैटेलाइट तस्वीर

52 फ्लाइट्स-120 ट्रेनें कैंसिल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने ​​​​मोन्था तूफान का केंद्र अभी आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से 90 km, काकीनाडा से 90 km और विशाखापट्टनम से 220 km दूर है, जो 15 kmph की रफ्तार से बढ़ रहा है। ओडिशा से तूफान बुधवार सुबह टकराएगा।

इसका असर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा के जिलों में देखा जा रहा है। इन राज्यों में 80-90 kmph तक हवा चल रही है। कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं, समुद्र तटों पर ऊंची लहरे उठ रही हैं। चारों तटीय राज्यों के तटीय इलाकों से 50 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

सोमवार-मंगलवार को दक्षिण मध्य रेलवे जोन की कुल 120 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। इसके अलावा विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से सभी 32 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। वहीं, विजयवाड़ा एयरपोर्ट से 16 और तिरुपति एयरपोर्ट से 4 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं।

ऐसा है तूफान मोन्था का रूट…

मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के असर से केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और झारखंड में अगले 3 दिन तक बारिश हो सकती है।

तूफान मोन्था को यह नाम थाइलैंड ने दिया है। थाई भाषा में इसका अर्थ है सुगंधित फूल। मंगलवार सुबह से ही आंध्र, तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा के तटीय जिलों में बारिश और 90 से 110kmph की रफ्तार से आंधी चल रही है।

मोन्था प्रभावित राज्यों की 5 तस्वीरें…

आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में तेज हवाओं के चलते पेड़ गिर गया।

आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में तेज हवाओं के चलते पेड़ गिर गया।

आंध्र प्रदेश के कोनासीमा में 60 kmph से ज्यादा की स्पीड से हवाएं चल रही हैं।

आंध्र प्रदेश के कोनासीमा में 60 kmph से ज्यादा की स्पीड से हवाएं चल रही हैं।

ओडिशा के पुरी बंदरगाह पर समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं।

ओडिशा के पुरी बंदरगाह पर समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं।

ओडिशा में लोगों को समुद्र में नहाने से रोका जा रहा है और तटों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

ओडिशा में लोगों को समुद्र में नहाने से रोका जा रहा है और तटों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

समुद्र में हलचल बढ़ने से ओडिशा के गोपालपुर बंदरगाह पर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।

समुद्र में हलचल बढ़ने से ओडिशा के गोपालपुर बंदरगाह पर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।

तूफान मोन्था से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

07:28 PM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

IMD: लैंडफॉल के बाद 6 घंटे तक मोन्था की इंटेंसिटी बनी रहेगी

मौसम विभाग के मुताबिक, ‘मोन्था के आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के आस-पास के इलाकों में लैंडफॉल के बाद 6 घंटे तक इसकी इंटेंसिटी बनी रहने की संभावना है।

29 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश और यनम में ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ इलाकों में 20cm तक बारिश हो सकती है। 30 अक्टूबर को मोन्था प्रभावित राज्यों में बारिश का असर रहेगा।

07:05 PM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

ओडिशा: तूफान प्रभावितों के लिए 2000 सेंटर खोले गए

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि उनकी सरकार चक्रवात मोन्था का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। तूफान से प्रभावित होने की संभावना वाले लोगों के लिए 8 दक्षिणी जिलों में 2,000 से ज्यादा आपदा राहत केंद्र खोले हैं। राज्य सरकार के 2,048 आपदा राहत केंद्रों में 11,396 लोगों को रखा गया है।

07:05 PM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

उड़ीसा के पुरी में समुद्र में ऊंची लहरें उठीं

चक्रवात ‘मोन्था’ के असर से पुरी में समुद्र बेहद खतरनाक और उफान पर है। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी जिग्यान्सु बेहेरा ने बताया कि समुद्र में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है क्योंकि हादसे का खतरा बहुत अधिक है।

07:04 PM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश की 43,000 हेक्टेयर फसल डूबी

चक्रवात मोन्था के कारण आंध्र प्रदेश की 43,000 हेक्टेयर से ज्यादा फसलें पानी में डूब गईं, जिससे 83,000 से ज्यादा किसान प्रभावित हुए हैं। कुल 292 मंडलों और 1,712 गांवों में नुकसान की सूचना मिली है।

सबसे ज्यादा नुकसान धान और कपास की फसलों को हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, कुल क्षतिग्रस्त क्षेत्र का 80% हिस्सा इन्हीं फसलों का है। लगभग 31,267 हेक्टेयर धान की फसल और 15,680 हेक्टेयर कपास की फसल लगातार बारिश और बाढ़ में नष्ट हो गई।

07:04 PM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

ओडिशा के गंजाम में तेज लहरों ने समुद्र तट की जमीन को काटा

ओडिशा के गंजाम में चक्रवात ‘मोन्था’ के असर से समुद्र उफान पर है। तेज लहरों ने समुद्र तट की जमीन को काट दिया और किनारे स्थित कई मकानों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, समुद्र की लहरें लगातार तेज हो रही हैं और पानी घरों तक पहुंच रहा है। प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

07:04 PM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

मछलीपट्टनम​​​​​​​ तट पर तेज हवाएं चलने से पेड़ गिरे

चक्रवात ‘मोन्था’ के असर से मछलीपट्टनम तट पर तेज हवाएं चल रही हैं। मंगिनापुडी बीच रोड पर तीन पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। दो पेड़ हटा दिए गए हैं, जबकि एक पेड़ बिजली के खंभे पर झुका हुआ है।

एनडीआरएफ की 10वीं बटालियन के कमांडर ईश्वर राव गड्डे ने बताया कि टीम कल से लगातार हालात पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा, “आज दोपहर हवा की रफ्तार बहुत बढ़ गई। हमने सिविल प्रशासन से हाइड्रा की मदद मांगी है, क्योंकि इस काम के लिए जेसीबी उपयुक्त नहीं है।”

07:03 PM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

ओडिशा के मलकानगिरी में गर्भवती महिलाओं के लिए खास इंतजाम

डिशा के मलकानगिरी में चक्रवात ‘मोन्था’ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने गर्भवती महिलाओं के लिए खास इंतजाम किए हैं। जिन महिलाओं की डिलीवरी अगले 15 दिनों में होनी है, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। इन्हें जिले के 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बने ‘मां गृह’ (जन्म प्रतीक्षा गृह) में रखा जा रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज मिल सके।

07:03 PM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

मछलीपट्टनम में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप

चक्रवात ‘मोन्था’ के असर से आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। तेज हवाओं और लगातार बारिश से कई इलाकों में बिजली के तार टूट गए और पोल गिर गए। इससे पूरा शहर अंधेरे में डूब गया है।

चक्रवात के तट से टकराने के दौरान हवाओं की रफ्तार 100kmph तक हो गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। राहत दल स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और बिजली बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया है।

07:02 PM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

तूफान पर रडार और सैटेलाइट्स से नजर रखी जा रही

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात ‘मोन्था’ की निगरानी लगातार की जा रही है। इसके लिए डॉपलर वेदर रडार (DWR) मछलीपट्टनम और विशाखापट्टनम में लगाए गए हैं। इसके अलावा तटीय वेधशालाओं, ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS), जहाजों और उपग्रहों (सैटेलाइट्स) से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

06:50 PM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

अधिकारी ने कहा- मोन्था का लैंडफॉल जारी

IMD भुवनेश्वर के सीनियर साइंटिस्ट संजीव द्विवेदी ने कहा- साइक्लोन मोन्था का लैंडफॉल प्रोसेस अभी भी चल रहा है। यह पिछले छह घंटों से लगभग 15 km प्रति घंटे की स्पीड से बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

28 अक्टूबर को रात 9:30 बजे तक यह सिस्टम आंध्र प्रदेश और यनम तटों के पा, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में मौजूद रहा। यह आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम से लगभग 230 km दक्षिण-पश्चिम में और ओडिशा में गोपालपुर से लगभग 480 km दक्षिण-पश्चिम में है।

लैंडफॉल प्रोसेस जारी है। इस गंभीर साइक्लोनिक तूफान में अभी हवा की स्पीड 90-100 kmph है, जो 110 kmph तक जा सकती है।

फोरकास्ट के मुताबिक, यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा और अगले दो घंटों में काकीनाडा के दक्षिण में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करेगा।

06:46 PM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

एनडीआरएफ ने चक्रवात मोन्था के लिए 45 टीमें तैनात की

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने चक्रवात मोन्था के मद्देनजर राहत और बचाव कार्यों के लिए बचाव दल की 45 टीमें तैनात की हैं। यह चक्रवात मुख्य रूप से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा को प्रभावित करेगा।

NDRF ने बताया कि आंध्र प्रदेश में 10, ओडिशा में 6, तमिलनाडु और तेलंगाना में 3-3, छत्तीसगढ़ में 2 और पुडुचेरी में 1 टीम तैनात की गई है। 20 अतिरिक्त टीमों को “स्टैंडबाय” पर रखा गया है।

06:44 PM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

साइक्लोन मोन्था से 4 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट

ओडिशा- ओडिशा के मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि NDRF, ODRAF और फायर सर्विस की 128 टीमें (करीब 5,000 कर्मी) तैनात कर दी गई हैं। 28-29 अक्टूबर को हवा की रफ्तार 80 से 110kmph तक पहुंच सकती है।

राहत की बात है कि तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है, क्योंकि इससे समुद्र में ऊर्जा इकट्ठा नहीं होगी और नुकसान कम होने की उम्मीद है।

आंध्र प्रदेश- पीएम नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू से बात की और हालात का जायजा लिया। आंध्र प्रदेश के कृष्णा, गुंटूर, बापटला और वेस्ट गोदावरी जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है। इसके कारण सोमवार को स्कूल बंद रखे गए हैं।

तमिलनाडु- चेन्नई और आसपास के तीन जिलों रानीपेट, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं पुडुचेरी और विल्लुपुरम में भी बारिश के आसार हैं।

पश्चिम बंगाल- बंगाल में मंगलवार से शुक्रवार तक कई जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, 24 परगना, मेदिनीपुर, बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका जताई गई है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *