Criminals shot a young man in Digha Patna | पटना में अपराधियों ने युवक को मारी गोली: आपसी विवाद में वारदात को अंजाम, निजी अस्पताल में कराया भर्ती – Patna News


पटना के दीघा थाना क्षेत्र में रामजी चक के पास अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक के हाथ में गोली लगी है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है।

.

थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान आकाश कुमार के तौर पर हुई है।

उन्होंने आगे बताया कि आकाश का किसी से शाम के समय विवाद हुआ था। इसी विवाद में गोली चलने की सूचना है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *