Councillor’s husband beaten up badly, video goes viral | पार्षद पति की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल: रिटायरमेंट पार्टी के दौरान शराब पीकर कर रहे थे गाली गलौज, मामला दर्ज – durg-bhilai News

पार्षद पति लोगों ने जमकर की पिटाई

दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम अंतर्गत वार्ड 15 मौहारी की कांग्रेस पार्षद ईश्वरी साहू के पति और देवर की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि शिव मंदिर के पास रिटायरमेंट पार्टी के दौरान दोनों शराब के नशे में पहुंचे और लोगों से गाली गलौज करने लगे। इससे

.

मारपीट की घनटा के बाद पार्षद ईश्वरी साहू नेवई थाने पहुंची और मारपीट व गालीगलौज करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराने की बात कही। यह सुनकर दूसरे पक्ष से उमेश रावटे व व उसके सपोटर पहुंच गए। दोनों पक्षों का हंगामा देखते हुए नेवई थना प्रभारी आनंद शुक्ला ने दोनों के खिलाफ मारपीट का काउंटर अपराध दर्ज किया है। अब ये वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पार्षद ईश्वरी साहू की तरफ से प्रदीप साहू (44 साल) ने शिकायत दर्ज कराई है कि वो शिव मंदिर पास मौहारी मरोदा में रहता है। मजदूरी का कार्य करता है। बीते 30 जून को दोपहर 3:30 बजे वो सामुदायिक भवन शिव मंदिर के पास मौहारी मरोदा में उमेश रावटे की दादी की रिटायरमेंट पार्टी में गया था। वहां कुछ लोग एक दूसरे को गाली दे रहे थे।

शराब के नशे में गया था गली गलौज करने लोगों ने पीटा

शराब के नशे में गया था गली गलौज करने लोगों ने पीटा

इस पर पार्षद ईश्वरी साहू और उसके भाई ने उन्हें मना किया तो वो लोग उनसे झगड़ा करने लगे। उल्टा उन्हीं से गाली गलौज करने लगे। जब ईश्वरी साहू ने उनका विरोध किया तो उन लोगों ने दोनों भाईयों को बुरी तरह लात घूंसो से पीटा। इसके बाद ईश्वरी साहू और कुछ अन्य लोगों ने बीच बचाव करके मामले को शांत कराया।

रिसाली नगर निगम की पार्षद ईश्वरी साहू ने लिखाई रिपोर्ट

रिसाली नगर निगम की पार्षद ईश्वरी साहू ने लिखाई रिपोर्ट

वहीं दूसरे पक्ष से उमेश रावटे (21 साल) ने शिकायत में बताया कि वो मौहारी मरोदा में रहता है। मजदूरी का कार्य करता है। वो अपनी दादी की रिटायर्डमेंट पार्टी में व्यस्त था। वहां उसके रिश्तेदार और मेहमान भी थे। ईसी दौरान प्रदीप साहू व ईश्वरी साहू आये और हल्ला कर रहे हो कहकर मां बहिन की अश्लील गालियां देने लगे। मना करने पर प्रदीप साहू और ईश्वरी साहू उससे गाली गलौज करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने उन्हें बुरी तरह पीटा।

ईश्वरी साहू का महतारी वंदन का फार्म भरने पैसा लेते वीडियो हुआ था वायरल

ईश्वरी साहू का महतारी वंदन का फार्म भरने पैसा लेते वीडियो हुआ था वायरल

रिसाली निगम में एमआईसी से हटाई जा चुकी है ईश्वरी साहू

ईश्वरी साहू कांग्रेस पार्षद होने के साथ ही रिसाली नगर निगम में एमआईसी मेंबर थी। महतारी वंदन योजना के फार्म भरने के दौरान उसने महिलाओं से हर फार्म के पीछे रुपए लिए थे। इसकी वीडियो सहित खबर भास्कर में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसके बाद रिसाली मेयर ने ईश्वरी साहू को एमआईसी से हटा दिया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *