Coronavirus AstraZeneca COVID Vaccine; Manish Sisodia Bail | Vladimir Putin Vs PM Modi | न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन वापस लेगी; एअर इंडिया की 80 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, 200 क्रू मेंबर्स ने एकसाथ छुट्टी ली

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus AstraZeneca COVID Vaccine; Manish Sisodia Bail | Vladimir Putin Vs PM Modi

14 मिनट पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

1. एस्ट्राजेनेका दुनियाभर से कोरोना वैक्सीन वापस लेगी, इसी फॉर्मूले से कोवीशील्ड बनी
ब्रिटिश फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने दुनिया भर में अपनी कोविड-19 वैक्सीन की खरीद-बिक्री बंद करने का फैसला किया है। एस्ट्राजेनेका ने फरवरी में ब्रिटिश हाईकोर्ट में माना था कि उनकी वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। एस्ट्राजेनेका के फॉर्मूले से भारत में कोवीशील्ड बनी है। भारत की 80% आबादी को कोवीशील्ड की 175 करोड़ डोज लगी हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

2. एअर इंडिया एक्सप्रेस की 80 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, स्टाफ ने सामूहिक छुट्टी ली
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 7 मई की रात से 8 मई की सुबह तक 80 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन के 200 से ज्यादा क्रू मेंबर्स ने एक साथ बीमारी की छुट्टी ली। इस कारण फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। एअर इंडिया एक्सप्रेस के पास वर्तमान में 70 विमान से ज्यादा हैं। एअरलाइंस हर हफ्ते 2500 से ज्यादा उड़ानें ऑपरेट करती हैं। एयरलाइन की अगले 15 महीनों में 50 विमानों को बेड़े में शामिल करने की तैयारी है।
पढ़ें पूरी खबर…

3. 27 हफ्ते की प्रेग्नेंट स्टूडेंट को अबॉर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली HC से याचिका खारिज
दिल्ली HC ने 20 साल की अविवाहित युवती की अबॉर्शन की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। युवती की दलील थी कि वह 27 हफ्ते की प्रेग्नेंट है और नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है। मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट के तहत, 24 हफ्ते से ज्यादा की प्रेग्नेंसी पर मेडिकल बोर्ड की सलाह पर कोर्ट से अबॉर्शन की इजाजत लेनी पड़ती है। MTP एक्ट में बदलाव साल 2020 में किया गया था। उससे पहले 1971 में बना कानून लागू होता था।
पढ़ें पूरी खबर…

4. PM मोदी की आज 3 रैलियां, तेलंगाना के श्री राजा राजेश्वर मंदिर में पूजा की
PM मोदी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। वे दोनों राज्यों में कुल 3 जनसभाएं और एक रोड शो करेंगे। उन्होंने तेलंगाना के श्री राजा राजेश्वरी स्वामी मंदिर में पूजा भी की। लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना की सभी 17 सीटें और आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर 13 मई को वोटिंग होगी। नतीजे 4 जून को आएंगे।
पढ़ें पूरी खबर…

5. एचडी रेवन्ना की जमानत पर आज स्पेशल कोर्ट में सुनवाई, सेक्स स्कैंडल का मामला
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस में एचडी रेवन्ना की जमानत याचिका पर आज स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी। रेवन्ना को SIT ने 3 मई को गिरफ्तार किया था। वहीं उनका बेटा प्रज्वल रेवन्ना देश से बाहर है। उसके खिलाफ ब्लू कार्नर नोटिस जारी हो चुका है। बाप-बेटे के खिलाफ यौन शोषण का आरोप है। प्रज्वल के कई आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

6. भारतीयों को रूस-यूक्रेन जंग में भेजने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 180 लोगों को झांसा दिया
भारतीयों को धोखे से रूस-यूक्रेन जंग में भेजने के मामले में CBI ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन लोग भारत के हैं, जबकि एक रूस के रक्षा मंत्रालय में काम करने वाला ट्रांसलेटर है। CBI के मुताबिक, दिल्ली-बेस्ड एक वीजा कंपनी अब तक करीब 180 भारतीयों को रूस भेज चुकी है। फिलहाल इन्हें वापस लाने की कोशिश की जा रही है।
पढ़ें पूरी खबर…

7. IPL में आज SRH vs LSG, हैदराबाद हारी तो बढ़ेंगी मुश्किलें
IPL में शाम 7:30 बजे SRH और LSG के बीच मैच खेला जाएगा। हैदराबाद के 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार से 12 पॉइंट्स हैं, लखनऊ से बेहतर रन रेट के कारण टीम चौथे नंबर पर है। लखनऊ को हराकर टीम तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। हारने पर SRH पांचवें नंबर पर खिसक जाएगी। इसके बाद उन्हें क्वालिफाई करने के लिए आखिरी 2 मुकाबले जीतने के साथ दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना होगा।
पढ़ें पूरी खबर…

8. UP में पूर्व विधायक की बेटी के साथ रेप-ब्लैकमेलिंग, सपा नेता ने 5 साल दरिंदगी की
UP के मुरादाबाद में सपा के पूर्व विधायक की बेटी के साथ सपा नेता ने रेप किया। ब्लैकमेल कर 5 साल दरिंदगी की। फोटो डिलीट करने के लिए महिला से 6 करोड़ रुपए वसूले। महिला के पिता विधानसभा सीट से 2 बार विधायक रहे, जबकि दादा नेहरू सरकार में संसद में एक अहम अधिकारी रह चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

9. मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP के उत्तराधिकारी-कोऑर्डिनेटर पद से हटाया
मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के उत्तराधिकारी और कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया है। मायावती ने कहा- वह अभी मैच्योर नहीं हैं। आकाश को 10 दिसंबर 2023 को उत्तराधिकारी घोषित किया गया था। वह पहली बार 2017 में एक सभा में मायावती के साथ दिखे थे। आकाश ने लंदन से MBA की पढ़ाई की है।
पढ़ें पूरी खबर…

10. रूस की सत्ता पर 20 साल से पुतिन का राज, मोदी, जिनपिंग के मुकाबले कितने ताकतवर
7 मई को मॉस्को के क्रेमलिन हॉल में व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली। पुतिन पहली बार 2000 में रूस के राष्ट्रपति बने थे, अब वो 2030 तक इस पद पर बने रहेंगे। ऐसा कर वो रूस के 200 साल के इतिहास में सबसे लंबे वक्त तक सत्ता पर काबिज रहने वाले नेता बन जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *