Controversy over CM’s video Bhagwant Mann, Aam Admi Party Bhatiya Janta Party Chandigarh | CM की वीडियो पर कन्ट्रोवर्सी: भाजपा आक्रमक हुई तो सीएम बोले इनके पास झूठ के सिवा है ही क्या – Chandigarh News

पंजाब मोरिंडा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कथित वीडियो पर कन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से वायरल हो रही वीडियो पर मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठे तो मुख्यमंत्री ने भी इस प्रतिक्रिया दी है।

.

मुख्यमंत्री का कहना है कि भाजपा के पास फर्जी चीजों के सिवा है क्या। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मोरिंडा में अनाज मंडी का दौरा करने के बाद स्कूल आफ एमिनेंस में गए थे। यहां पर उन्होंने मीडिया से बात करते समय यह बात कही है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की तरफ से ट्वीट कर मुख्यमंत्री की इस पर चुप्पी पर सवाल खड़े किए थे।

इंटरनेट मीडिया पर आरोपित की तरफ से डाली गई पोस्ट।

इंटरनेट मीडिया पर आरोपित की तरफ से डाली गई पोस्ट।

विदेश में बैठे व्यक्ति ने वायरल की हैं सीएम की वीडियो विदेश में बैठे एक व्यक्ति की तरफ से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि इसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हैं, एक होटल में विदेशी महिला के साथ हैं। उस पर स्टेट साइबर सेल में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। यही नहीं अदालत की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म को यह वीडियो डिलीट करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिसके बाद भाजपा की तरफ से इस पर जवाब उठ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की तरफ से किया गया ट्वीट।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की तरफ से किया गया ट्वीट।

भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष के ट्वीट बाद सामने आए आप नेता अश्वनी शर्मा की तरफ से दोपहर के समय एक ट्वीट किया गया था। जिसमें उनकी तरफ से पंजाबी में लिखा गया है (हिंदी अनुवाद) जो व्यक्ति हर छोटी बात पर प्रेस कान्फ्रेंस करता था, वह अपनी कथित वीडियो पर इतना चुप क्यों है। पंजाब को जवाब चाहिए मुख्यमंत्री साहिब, स्पष्टीकरण दिया जाए। इस ट्वीट के बाद आप नेता बलतेज पन्नू और सांसद मालविंदर कंग ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर इस पर सवाल खड़े किए और कहा कि भाजपा जानबूझकर गलत वीडियो को ट्रोल कर रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफार्म पर पोस्ट डालकर इसका विरोध किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए विनीत गुप्ता।

सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए विनीत गुप्ता।

भाजपा नेता ने पूछे सवालों के जवाब भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता विनीत जोशी ने यहां सवाल उठाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री से सवाल पूछे जा रहे हैं और जवाब दूसरे लोग दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा के लोग वीडियो ट्रोल कर रहे हैं, जबकि अलग अलग इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो कई मिलियन चल चुकी हैं। जोशी ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि लोग जानना चाहते हैं कि-

  • क्या मुख्यमंत्री वीडियो डालने वाले व्यक्ति को निजी तौर पर जानते हैं
  • क्या कभी उसके साथ राजनीतिक रिश्ते रहे हैं।
  • क्या वह मुख्यमंत्री से शुरुआती राजनीतिक जीवन के दौरान उनके विदेश दौरे अरेंज करता रहा है
  • क्या मुख्यमंत्री की यह वीडियो फेक हैं, अगर फेक हैं तो इस पर कानूनी कार्रवाई में ढील क्यों बरती जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *