Congress worker Alok was murdered for supremacy | वर्चस्व में की गई थी कांग्रेस कार्यकर्ता आलोक की हत्या: जमशेदपुर में शादी के 27 वें दिन हुआ था मर्डर, भाजपा कार्यकर्ता समेत 5 गिरफ्तार – Jamshedpur (East Singhbhum) News

आलोक की 22 नवंबर को शादी हुई थी और 27 वें दिन उसकी हत्या कर दी गई।

जमशेदपुर में टाइगर क्लब के संचालक सह कांग्रेस कार्यकर्ता आलोक भगत उर्फ आलोक मुन्ना (27) की हत्या मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। आलोक की हत्या वर्चस्व को लेकर की गई थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

.

गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा कार्यकर्ता विकास सिंह, साजिशकर्ता आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा, विशाल कुमार उर्फ भीखे बाबा, पंकज साव उर्फ बच्चा और शक्ति विभर शामिल है। आलोक की 22 नवंबर को शादी हुई थी और 27 वें दिन उसकी हत्या कर दी गई।

आलोक पर भी कदमा थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। (फाइल)

आलोक पर भी कदमा थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। (फाइल)

आलोक और आकाश के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन देसी कट्टा, एक गोली ओर तीन खोखा बरामद किया है। वहीं, एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि आलोक और आरोपी आकाश के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। काली पूजा विसर्जन के दिन भी दोनों के बीच झड़प हुई थी। इसी के बाद आकाश ने आलोक की हत्या की योजना बनाई थी।

आकाश ने पहली गोली चलाई, जो आकाश को लगी

आरोपी विकास सिंह और शक्ति ने आलोक की रेकी की। घटना के दिन आकाश ने पहली गोली चलाई जो आलोक को लगी और वो सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आलोक ने खुद को संभाला और पास ही एक घर में जा घुसा। विशाल और पंकज ने आलोक का पीछा किया और घर में घुसकर उसे फिर से गोली मारी। सभी गली के अंदर से होते हुए मौके से फरार हो गए।

जान बचाने के लिए आलोक बाइक से उतरकर पड़ोसी बिल्लू के घर घुस गया, लेकिन बदमाश वहां भी पहुंच गए।

जान बचाने के लिए आलोक बाइक से उतरकर पड़ोसी बिल्लू के घर घुस गया, लेकिन बदमाश वहां भी पहुंच गए।

कैसे हुई थी हत्या कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार में घर से कुछ दूरी पर 18 दिसंबर की सुबह 10 बजे आलोक भगत उर्फ आलोक मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आलोक बुधवार सुबह 9.15 बजे बुलेट बाइक लेकर बाजार गया था। कदमा बाजार से पूजा के लिए फूल-माला लेकर घर लौट रहा था, तभी अपराधियों ने उसे घेर लिया। जान बचाने के लिए वह बाइक से उतरकर पड़ोसी बिल्लू के घर घुस गया, लेकिन बदमाश वहां भी पहुंच गए। आलोक के सीने में गोली मारी और बाइक से फरार हो गए थे।

कदमा थाना में भाजपा नेताओं ने किया गिरफ्तारी का विरोध

इधर, कदमा थाना के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास सिंह की गिरफ्तारी का विरोध शुरू कर दिया। भाजपा समर्थकों ने विकास को लेकर जा रही पुलिस के वाहन को घेर लिया और हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि विकास को बिना वजह फंसाया गया है। हालांकि पुलिस द्वारा समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

ये भी खबर पढ़िए

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के समर्थक की गोली मारकर हत्या:बाइक सवार अपराधियों ने सीने में मारी 4 गोली, 26 दिन पहले हुई थी शादी

घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर बाइक सवार चार अपराधियों ने आलोक को गोली मार दी।

घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर बाइक सवार चार अपराधियों ने आलोक को गोली मार दी।

जमशेदपुर में बुधवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थक आलोक भगत उर्फ आलोक मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 में हुई। अपराधियों ने आलोक को सीने में चार गोली मारी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इसी साल 22 नवंबर को आलोक की शादी हुई थी। पढ़िए पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *