CM Bhagwant Mann Sangrur Visit ; Pay Tribute Maharaja Ranjit Singh| AAP | संगरूर पहुंच रहे सीएम भगवंत मान: महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे शिरकत; बडरूखां में होग कार्यक्रम – Amritsar News


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर जा रहे हैं। अपने गृह जिले संगरूर में वे महाराजा रणजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। संगरूर में आज शुक्रवार राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। राज्य स्तरीय ये कार्य

.

बीते दिन ही सीएम मान ने महाराजा रणजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पोस्ट डाला था। उन्होंने कहा था- शेर-ए-पंजाब, महान योद्धा एवं धर्मनिरपेक्ष शख्सियत महाराजा रंजीत सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि महाराजा रंजीत सिंह को एक विशाल और समृद्ध राज्य की नींव रखने वाले महान सिख शासक के रूप में अंत तक याद किया जायेगा।

11 बजे के बाद पहुंचेंगे सीएम

संगरूर के बडरूखां में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दोपहर 11 बजे के बाद पहुंचेंगे। उनके आने से पहले सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं। खास ध्यान रखा जा रहा है कि कोई कार्यक्रम स्थल के पास आकर प्रदर्शन ना करे। गौरतलब है कि कुछ दिनों से सीएम मान जालंधर वेस्ट के उप-चुनाव के चलते चंडीगढ़ व जालंधर में अपने कार्यक्रम आयाजित कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *