Clouds will be seen today but the temperature will rise | झारखंड में 13 से 17 जून के बीच आएगा मानसून: आज छाएंगे बादल, लेकिन बारिश नहीं; 18-19 मई को हीट वेव का अलर्ट – Jharkhand News

इस बार देश में मानसून अपने आगमन की नियत तारीख 1 जून से एक दिन पहले 31 मई को दस्तक देगा। सबसे पहले केरल में और सबसे बाद में राजस्थान पहुंचेगा। वहीं झारखंड में 13 से 17 जून के बीच मानसून आएगा।

.

इधर राज्य में बढ़ते तापमान का असर अब दिखने लगेगा। मौसम विभाग ने आज किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल रहने की संभावना है लेकिन बारिश के आसार नहीं है। राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग ने 18 और19 मई को हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जिन इलाकों के लिए 18 मई को अलर्ट जारी किया गया है, उनमें सरायकेला- खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। 19 मई को भी सरायकेला- खरसांवा, पूर्वी औऱ पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, दुमका, गोड्डा , पाकुड़ और साहिबगंज में हीट वेव का खतरा है।

राज्य के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा है।

राज्य के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा है।

रहेंगे बादल लेकिन बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में इस दौरान भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जाहिर की है। अब तापमान में भी बढ़त आ सकती है। मौसम विभाग ने संभावना जाहिर की है कि इस दौरान तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार कर सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कैसा रहा मौसम का मिजाज

राज्य में पिछले 24 घंटे के तापमान पर नजर डालें तो राज्य में कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश कुछ जगहों पर हुई है। राज्य में फतेहपुर ( जामताड़ा) में सबसे अधिक 19 एमएम बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रांची का रहा।

40 के आंकड़े को पार करेगा तापमान

राज्य के दो जिले ऐसे हैं जहां तापमान अब 40 के आंकड़े को पार कर रहा है। इनमें गोड्डा के अलावा पलामू शामिल हैं।। गोड्डा में 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान है वहीं पलामू में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। 40 डिग्री के आसपास कई जिलों के तापमान है जिनमें चतरा 38.5 डिग्री सेल्सियस, देवघर 39.1, गुमला – 38.2, खूंटी – 38.6, पाकुड़ 38.2, सरायकेला – 39.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों मे इस जिलों का तापमान 40 के आंकड़े को पार करेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *