Child actress and her aunt injured in Chandigarh | चंडीगढ़ में चाइल्ड एक्ट्रेस व उसकी मौसी हुई जख्मी: बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे थे मॉल, अचानक गिरीं टाइलें, अस्पताल में भर्ती – Chandigarh News


चंडीगढ़ एलांते मॉल में जन्मदिन सेलिब्रेट करने की गई चाइल्ड एक्ट्रेस मायशा और उसकी मौसी हुई घायल।

चंडीगढ़ के एलांते मॉल में पिलर से टाइले गिरने की वजह से बर्थेडे सेलिब्रेट करने गई चाइल्ड एक्ट्रेस मायशा दीक्षित व उसकी मौसी सुरभि जख्मी हो गई। दोनों को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

.

ऐसे घटी यह घटना

मायशी टीवी धारावाहिकों सिलसिला बदलते रिश्तों का, मिष्टी खन्ना, , जन जननी मां वैष्णो देवी-कहानी मातारानी व माता वैष्णवी में काम कर चुकी है। उनका परिवार सेक्टर-22 में रहता है। वह बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए वहां पर गए थे। सभी लोग मॉल में घूम रहे थे। मायशी और उसकी मौसी दोनों साथ चल रहे थे। साथ ही फोटो खींच रहे थे। दोनों जब ग्राउंड फ्लोर सीढ़ियों के पास बने पिलर से गुजरने लगे तो अचानक पिलर की कुछ टाइलें उनपर गिर गई। जिसमें वह घायल हो गईं। मासी के सिर पर छह टांके लगे है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सारी घटना का मुआयना लिया है। मायशा के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है।

पहले टाय ट्रेन पलटने से हुई थी मौत

एलांते माॅल में तीन महीने पहले एक टॉय ट्रेन पलट गई थी। इस दौरान 11 साल के एक बच्चे की मौत हो गई थी। 23 जून 2024 को नवांंशहर निवासी शाहबाज एक अन्य बच्चे के साथ टॉय ट्रेन की सवारी कर रहा था। इस दौरान ट्रेन पलट गई थी। इस दौरान पिछले डिब्बे में बैठा शाहबाज नीचे गिर गया था। जिसमें उसे चोट आई थी। सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

क्या कहना है मॉल प्रबंधकों का

एलांते मॉल के प्रबंधकों के घटना पर अफसोस जताया है। उन्होंने बताया है कि घटना के तुरंत बाद पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। वह अधिकारियों को जांच में सहयोग कर रहे है। वह मॉल के अंदरूनी तौर पर मुआयना करवा रहे है। ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। वहीं, इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर ने बताया कि शिकायत आ गई। दोनों ठीक है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *