Chhattisgarh Raigarh Elephant attacked two villagers | रायगढ़ में हाथी ने दो लोगों पर किया हमला: जंगल में हो गया अचानक सामना, एक लकड़ी बिनने गया था तो दूसरा मछली पकड़ कर लौट रहा था – Raigarh News

हाथी के हमले के बाद वन विभाग के अधिकारी घायल को सहायता राशि देने पहुंचे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में एक हाथी ने अलग अलग समय पर दो लोगों पर हमला कर दिया। इससे दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों ही घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बटुर

.

हाथी के हमले से ग्रामीण के पैर में चोटी पहुंची

हाथी के हमले से ग्रामीण के पैर में चोटी पहुंची

मछली पकड़कर लौट रहा था तभी मिल गया हाथी दूसरी घटना भी घरघोड़ा रेंज के बटुराकछार के जंगल की बतायी जा रही है। जिसमें कमतरा का रहने वाला भगत राम कवंर 45 साल बुधवार की शाम को मछली पकड़कर बटुराकछार के जंगल से लौट रहा था। तभी उसी हाथी से उसका सामना हो गया। ऐसे में हाथी ने उस पर भी हमला कर दिया। किसी तरह उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचायी। इसके बाद मामले की सूचना वन अमला को दी गई। तब वनकर्मियांे ने तत्काल उसे ईलाज के लिए धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका ईलाज जारी है।

रात में गांव के करीब पहुंचे हाथी दल को ग्रामीणों ने जंगल की ओर खदेड़ा

रात में गांव के करीब पहुंचे हाथी दल को ग्रामीणों ने जंगल की ओर खदेड़ा

हाथियों के झुंड को ग्रामीणों ने ट्रेक्टर से दौड़ाया बताया जा रहा है कि घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में करीब 48 हाथियों का दल विचरण कर रहा है और यह दो अलग अलग ग्रुप में है। इसमंे एक 34 हाथी का एक दल छर्राटांगर सर्किल के डेहरीडीह क्षेत्र में है, तो 14 दूसरे दल का मुवमेंट अमलीडीह के जंगल में होना बताया जा रहा है। वहीं कल रात एक विडियो भी वाइरल हुआ, जिसमें बिलासखार के गांव में हाथियों का दल पहुंच गया था, तो ग्रामीणों ने ट्रेक्टर में सवार होकर उन्हें जंगल की ओर भगा रहे थे।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया घरघोड़ा वन परिक्षेत्र की रेंजर ज्योति गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद तत्काल घायल घसिया राम को आर्थिक सहायता राशि दी गई है और दोनों का ईलाज अस्पताल में जारी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा ट्रेक्टर से हाथियों को भगाने वाली जानकारी उन्हें अभी नहीं है। हाथियों के मुवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *