Chhattisgarh Durg Woman Dead body found on the roadside | दुर्ग में सड़क किनारे मिली महिला की लाश: दोनों पैरों पर गोदना के निशान, शव के मिले कई सामान, शिनाख्त में जुटी पुलिस – durg-bhilai News

दुर्ग में सड़क किनारे मिली महिला की लाश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग के नगपुरा भेड़सर रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्च्यूरी में रखवा दिया है। वहीं अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने फोटो जारी कर लोगों से जानकारी देने की अपील की है। मामला पुलगां

.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नगपुरा भेड़सर रोड के किनारे रामबाई के खेत में एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग के नगपुरा भेड़सर रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग के नगपुरा भेड़सर रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है।

शव के पास चप्पल भी पड़े थे

नगपुरा प्रभारी संतोष साहू ने बताया कि महिला के शव के पास में लाल रंग के कपड़े और बैगनी रंग की चप्पल पड़ी हुई थी। पास में ही मोतीनुमा माला, लाल रंग के रेशमी धागे में ताबीज भी पड़ा हुआ था।

दोनों पैरों पर गोदना के निशान

महिला के दोनों पैरों पर गोदना के निशान बने हुए हैं। वह बाएं हाथ से दिव्यांग है। उसका पंजा नहीं है। दाहिने हाथ में लाल नीले रंग की चूडिय़ां पहनी हुई थी। पुलिस ने महिला की शिनाख्ती के लिए लोगों से अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *