कोंडागांव के केशकाल में 2 बहन, 4 बच्चों के साथ 19 दिनों से लापता।
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में 2 सगी बहनें अपने 4 बच्चों के साथ 19 दिनों से लापता है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र के सुरडीही और ठाकुरपारा आड़ेंगा का है। दोनों महिला सगी बहन है। दोनों का मोबाइल भी बंद है। पुलिस सभी की तलाश में जुटी हुई है।
.
ससुराल पक्ष ने एक सप्ताह बाद 26 जून को केशकाल थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।पुलिस दोनों बहन और बच्चों की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। 6 लोग किस हालत में होंगे इसे लेकर परिजन काफी चिंतित है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/07/05/b841930b-2205-4b25-a004-553fb0b0c0e0_1720098525791.jpg)
कॉल डिटेल निकाले जा रहे
बताया जा रहा है कि दोनों महिला ससुराल से मायके (बेलर नयापारा) जाने के लिए 17 जून को घर से निकली थी। दोनों के साथ उनके 4 बच्चे भी थे। केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि दोनों बहन घर से चार पांच दिन के लिए मायके जा रहे कर के बच्चों के साथ निकले थे। लेकिन मायके नहीं पहुंचे। हम कॉल डिटेल निकाल रहे हैं। सभी की तलाश की जा रही है।