Charkhi Dadri Court minor girl rape case- Dada sentenced to 20 years imprisonment. | चरखी दादरी में दादा को 20 साल की कैद: नाबालिग पोती से किया था दुष्कर्म; पिता बोला- साइकिल पर खेतों में ले गया – Charkhi dadri News


हरियाणा के चरखी दादरी में कोर्ट ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में सुनवाई करते हुए रिश्ते में दादा लगने वाले व्यक्ति को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर कोर्ट ने 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर उसके अतिरिक्त

.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चरखी दादरी के महिला थाना में पुलिस ने वर्ष 2023 में नाबालिग लड़की से दुराचार का केस दर्ज किया था। एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका चाचा उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले गया। उसने खेत में लड़की के साथ अनैतिक काम किया। शिकायत पर चरखी दादरी पुलिस के द्वारा बिना किसी विलंब के अभियोग अंकित किया गया।

बाद में लड़की के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज करवाए गए। पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। मामले में सुनवाई सेशन जज नरेश कुमार की कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने मामले को बहुत ही संगीन माना और दोषी की सजा में कोई नरमी नहीं बरती। दोषी मिले दादा को 20 साल कैद की सजा सुनाई गई। कुल 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना न भरने पर 5 माह की अतिरिक्त सजा दी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *