Chandigarh weather Update| Chandigarh temperature Update| Chandigarh Western Disturbance Update | बारिश न होने से चंडीगढ़ में बढ़ा तापमान: 2.2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा,आज हो सकती है बारिश – Chandigarh News


चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना। पिछले 24 घंटे में तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी।

चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने 28 जून से बारिश का अनुमान लगाया था। लेकिन बारिश न होने के कारण तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। जो की सामान्य से एक डिग्री अधिक है। लेकिन न्यून

.

आज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने शहर में आज बारिश की संभावना जताई है। क्योंकि मानसून हरियाणा और पंजाब में पहुंच गया है। इस कारण आज चंडीगढ़ में भी बारिश हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो लोगों को तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन अभी तक मौसम बिल्कुल साफ है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।1 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके बाद बारिश हल्की हो सकती है।

इस प्रकार रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आगे तापमान में हल्की गिरावट देखी जाएगी। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 30 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।1 जुलाई को यह तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। 2 जुलाई को तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जाएगी। जिस कारण अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *