Chandigarh Weather Change Update| Chandigarh Monsoon Update| Chandigarh temperature Update | चंडीगढ़ में आज बादल छाए रहेंगे: हवा में नमी 84% दर्ज, बारिश की संभावना कम; उमस करेगी लोगों को परेशान – Chandigarh News


चंडीगढ़ सेक्टर 6 और 7 के बीच वाली सड़क पर अभी बादल छाए हुए हैं। ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है।

चंडीगढ़ में आज बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज बारिश की संभावना बहुत कम है। आर्द्रता 93% और न्यूनतम आर्द्रता 59% होने के कारण उमस से परेशानी होगी। बादलों के साथ हवा भी चलेगी तो लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। आने वाले प

.

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में भी थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कल दिनभर धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। जो सामान्य से अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हवा में नमी 84% दर्ज

आज सुबह 6:30 बजे के आंकड़ों के अनुसार शहर का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और हवा में नमी 84% दर्ज की गई है। इसी तरह आने वाले दिनों में 4 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 5 अगस्त को तापमान 1 डिग्री बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके बाद 7 अगस्त को तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

बारिश अभी भी सामान्य से कम

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार रात को करीब 23.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। उसके बाद से कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है। जुलाई महीने में चंडीगढ़ में करीब 178.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जो सामान्य से 35% कम है। अगर 1 जून की बात करें तो 1 जून से अब तक 258.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वह भी सामान्य से 40.5% कम है। जुलाई में कम बारिश होने के कारण यह आंकड़ा कम दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि अगस्त में इसकी भरपाई हो जाएगी।

पिछले सालों में बारिश के आंकड़े इस प्रकार थे

मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल 2023 में जुलाई महीने में 760.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो 178.4% अधिक थी। इसी तरह 2022 में 463.1 मिमी बारिश हुई, जो भी सामान्य से 69.5% अधिक थी।

2021 में 148.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 47.7 प्रतिशत कम थी। वर्ष 2020 में 277.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 2.2 कम थी। वर्ष 2019 में 321.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 13.4 प्रतिशत अधिक थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *