Chandigarh smart cities best city award | चंडीगढ़ को स्मार्ट शहरों में मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार: साइबर सुरक्षा मानक में शीर्ष स्थान, शहरी एवं आवास मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने सौंपा – Chandigarh News


चंडीगढ़ को स्मार्ट शहरों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ( ICCC), चंडीगढ़ को मैच्योरिटी असेसमेंट फ्रेमवर्क (IMAF) 2.0 साइकिल 1 के लिए स्मार्ट शहरों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहर के रूप में मान्यता दी गई

.

ये पुरस्कार इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में डेटा एवं प्रौद्योगिकी में आयोजित स्मार्ट सिटीज सी.ई.ओ. सम्मेलन के दौरान आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के स्मार्ट सिटीज मिशन के संयुक्त सचिव एवं मिशन निदेशक कुणाल कुमार द्वारा प्रदान किया गया।

ताकत और विकास के क्षेत्रों को समझने में मदद करना

आई.एम.एफ. 2.0 का लक्ष्य शहरों को उनकी ताकत और विकास के क्षेत्रों को समझने में मदद करना है, स्मार्ट सिटी गवर्नेस में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। आई.एम.एफ. 2.0 पहले संस्करण का विस्तार करता है, अब चार के बजाय 10 मानकों पर आई.एम.एफ. का मूल्यांकन करता है।

यह मानक स्मार्ट सिटी प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं को कवर करते हैं, जिससे शहरों को सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने और अपने आई.सी.सी.सी. बुनियादी ढांचे का अधिकतम उपयोग करने में मदद मिलती है।

शहर का मुख्य केंद्र बना आई.सी.सी.सी.

आई.सी.सी.सी. चंडीगढ़ शहर का मुख्य केंद्र बन गया है, जिससे निगरानी क्षमताएं बढ़ी हैं और निरंतर डेटा विश्लेषण संकाव हुआ है। इससे शहर के नेताओं द्वारा अधिक प्रकाावी निर्णय लेने, स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने और घटनाओं और आपात स्थितियों पर त्वरित प्रतिक्रिया देने में मदद मिली है। इसने अंतर-विकाागीय समन्वय में काी सुधार किया है और नागरिकों सहित विकिान्न हितधारकों के साथ संचार को बढ़ाया है, जिससे वास्तविक समय में शहरी नियोजन और दैनिक संचालन में सहायता मिली है।

साइबर सुरक्षा स्तंका में शीर्ष स्थान हासिल किया

चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नगर निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा ने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी के आई.सी.सी. ने साइबर सुरक्षा स्तंका में शीर्ष स्थान हासिल किया है। आई.एम.एफ. 2.0 के 10 मानकों में से चंडीगढ़ 6 मानकों पर शीर्ष पर है।

आई.सी.सी. के आई.एम.आई. के अनुसार चंडीगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया है। मित्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि चंडीगढ़ अपने नेतृत्व को बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में है, जिसका लक्ष्य आगामी चक्र में शीर्ष स्थान हासिल करना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *