Chandigarh Punjabi singer AP Dhillon concert trouble cab union hunger strike | चंडीगढ़ में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट पर संकट: प्रोग्राम स्थल पर कैब यूनियन की भूख हड़ताल; एग्रीगेटर नियमों को लेकर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी – Chandigarh News


सेक्टर-25 के रैली ग्रांउड में भूख हड़ताल पर बैठे कैब यूनियन के सदस्य।

चंडीगढ़ में सेक्टर-25 के रैली ग्रांउड में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट पर संकट मंडराते नजर आ रहे हैं। चंडीगढ़ ट्राइसिटी कैब यूनियन ने अपनी लंबित मांगों को रैली ग्रांउड में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यूनियन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन उनकी मांग

.

कैब यूनियन का प्रशासन पर दबाव

कैब यूनियन का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, यह हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द कोई समाधान नहीं निकाला, तो यह हड़ताल बड़े स्तर पर प्रदर्शन का रूप ले सकती है।

एपी ढिल्लों के शो पर असर की आशंका

एपी ढिल्लों का म्यूजिक शो, जिसे पहले सेक्टर 34 में आयोजित किया जाना था, अब सेक्टर 25 में शिफ्ट कर दिया गया है। इस शो को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह है, लेकिन कैब यूनियन की हड़ताल ने आयोजन पर संकट खड़ा कर दिया है। अगर प्रदर्शनकारी अपनी जगह डटे रहते हैं, तो शो के संचालन में बाधा आ सकती है।

प्रशासन के लिए चुनौती

यह कॉन्सर्ट पहले ही प्रशासन द्वारा अनुमोदित हो चुका है, लेकिन रैली ग्रांउड में यूनियन की हड़ताल प्रशासन के लिए नई चुनौती बन गई है। कैब यूनियन का विरोध प्रदर्शन आयोजन स्थल के आसपास यातायात बाधित कर सकता है, जिससे कॉन्सर्ट में आने वाले दर्शकों को परेशानी हो सकती है।

ये है कैब यूनियन की प्रमुख मांगे

यूनियन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा कि 23 अक्टूबर 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित एसटीसी कार्यालय में पंजाब के उप राज्य परिवहन आयुक्त मनजीत सिंह ने हमें आश्वासन दिया था कि एग्रीगेटर ड्राफ्ट नियम तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि, आज तक इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि 5 नवंबर 2024 को तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप ने आश्वासन दिया था कि चार सप्ताह के भीतर एग्रीगेटर रूल्स 2024 और न्यूनतम दरें आवश्यक संशोधनों के साथ अधिसूचित की जाएंगी। अब 6 सप्ताह बीतने के बावजूद यह वादा भी अधूरा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *