Chandigarh Lok Sabha election Update| Chandigarh BJP manifesto Update| central minister Hardeep Singh Puri Update | चंडीगढ़ में बीजेपी का लोकल मेनिफेस्टो जारी: पूर्व मेयर, डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर गैर हाजिर, स्थानीय मुद्दों को लेकर निकाला संकल्प पत्र – Chandigarh News


भाजपा ने जारी किया चंडीगढ़ का मेनिफेस्टो। स्थानीय मुद्दों को लेकर किया है तैयार।

चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चंडीगढ़ के लिए एक अलग संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें पार्टी ने शहर के मुद्दों पर फोकस किया है। इसमें से अधिकतर काम ऐसे हैं जो चंडीगढ़ नगर निगम के जरिए किए जाने हैं। लेकिन अभी चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर आम आदमी पार

.

कांग्रेस घर घर तक पहुंचा रही है यह मुद्दे

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अपने मेनिफेस्टो में जिन मुद्दों का जिक्र किया है, उन मुद्दों को कांग्रेस पार्टी घर-घर तक पहुंचा रही है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि केंद्र में बीजेपी की सरकार थी। चंडीगढ़ में सांसद भी बीजेपी की तरफ से थी और नगर निगम में भी भाजपा सत्ता में थी। फिर भी यह मुद्दे पिछले काफी दिनों से लंबित चल रहे हैं। अब भारतीय जनता पार्टी मेनिफेस्टो जारी कर लोगों को एक बार फिर से गुमराह कर रही है। अगर इन मुद्दों को सुलझाना होता तो पार्टी की तरफ से पहले ही सुलझा दिया गया होता।

मेनिफेस्टो में रखें यह मुद्दे

चंडीगढ़ भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की तरफ से जो मेनिफेस्टो जारी किया है, उसमें मूल रूप से शहर में टूरिज्म को बढ़ाना, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकान में लोगों की तरफ से किए गए बदलाव के लिए वन टाइम पॉलिसी लेकर आना, चंडीगढ़ में अपार्टमेंट एक्ट को लागू करना, सरकारी कर्मचारियों के लिए हाउसिंग स्कीम, कॉलोनियों के लिए मालिकाना हक, अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम, युवाओं के लिए स्टार्टअप को बढ़ावा देना, चंडीगढ़ बिल्डिंग बायलोज में संशोधन करना, ग्रामीण इलाके में लाल डोरे का विस्तार, गांव में मकान के नक्शे पास करने से छूट, स्लम फ्री चंडीगढ़, डंपिंग ग्राउंड के कूड़े का समाधान, एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बढ़ोतरी, यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए मेट्रो, 24 घंटे पानी की सप्लाई और बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने जैसे कई अन्य मुद्दे रखे गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *